Connect with us

Politics

कांग्रेस अपना 2017 का घोषणापत्र पेश करे, बताएं कितने वादे पूरे किए: कुलदीप सिंह धालीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस को दिए गए बोलने के समय का गलत इस्तेमाल किया और दूसरे कांग्रेस विधायकों को बहस में हिस्सा नहीं लेने दिया।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि विधानसभा तय नियमों और तरीकों के हिसाब से चलती है और इसे कोई भी निजी स्टेज की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकता। उन्होंने इशारा किया कि स्पीकर ने चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी को 16 मिनट दिए थे, लेकिन प्रताप सिंह बाजवा अकेले ही दिए गए समय से ज़्यादा बोले और दूसरे कांग्रेसी विधायकों को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बाजवा इन विधायकों को सदन के अंदर बोलने भी नहीं देते और फिर वे बाहर आकर बेवजह शोर मचाते हैं।”

कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रताप सिंह बाजवा के बार-बार अपने पुराने पदों जैसे कि सांसद, मंत्री और विधायक का हवाला देने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार सदन के शिष्टाचार के मुताबिक नहीं है। उन्होंने कहा कि. विधानसभा कोई गली या कादियान का मोहल्ला नहीं है जहां कोई भी नियमों का पालन किए बिना कुछ भी बोल सकता है। सदन एक सही सिस्टम और अनुशासन के तहत काम करता है।

कांग्रेस पर और निशाना साधते हुए, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जारी 2017 के घोषणापत्र के अधूरे वादों की याद दिलाई। उन्होंने कांग्रेस को वह घोषणापत्र पेश करने और चर्चा करने की चुनौती दी कि उनमें से कितने असल में पूरे हुए।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने दावा किया कि आप वादों और परफॉर्मेंस पर खुली बहस के लिए पूरी तरह तैयार है। धालीवाल ने कहा कि आइए चर्चा करें कि कांग्रेस ने 2017 में क्या वादे किए थे और आप ने 2022 में क्या वादे किए और कितने पूरे किए और हमने कितने पूरे किए है। हम कहीं भी, कभी भी बहस के लिए तैयार हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

‘लड़कियां बनें सुनहरे पंजाब की भागीदार’, लुधियाना में बोले CM मान- महिला डिप्टी कमिश्नर वाले जिलों में भ्रूण हत्या सबसे कम

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लड़कियों को पंजाब के सुनहरे भविष्य के निर्माण में बराबरी का भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन, अर्थव्यवस्था और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के बिना राज्य देश का अग्रणी राज्य नहीं बन सकता।

लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किस प्रकार पंजाब सरकार उन बाधाओं को दूर कर रही है जो महिलाओं को प्रमुख क्षेत्रों से दूर रखती थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में मेरिट और योग्यता के आधार पर भर्ती की जा रही है, जिसके तहत 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं और इनमें से अधिकांश लड़कियों को मिली हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अनावश्यक शर्तों को समाप्त करने के बाद अब महिलाओं के लिए अग्निशमन सेवाओं में शामिल होने का रास्ता भी खोल दिया गया है। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में महिला अधिकारियों की बढ़ती संख्या का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने लड़कियों से राजनीति में आने और निर्णय-निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र और प्रगतिशील पंजाब का सपना तभी साकार होगा जब महिलाएँ सार्वजनिक नीति और नेतृत्व में केंद्रीय भूमिका निभाएँगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह गर्व और संतोष की बात है कि आज लड़कियाँ हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। राज्य के मुखिया के रूप में मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि लड़कियाँ विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। मैं उन्हें उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। आज की लड़कियाँ भाग्यशाली हैं कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण मिल रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में महिलाओं को शासन और प्रशासन में अधिक अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि कई महिला अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. के पदों पर नियुक्त किया गया है तथा कई को ए.डी.सी. बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी सरकार ने इन प्रतिष्ठित पदों पर महिलाओं को इतनी जिम्मेदारियाँ नहीं दी थीं।

उन्होंने कहा कि इन पदों पर कार्यरत महिला अधिकारी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ समाज की सेवा कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में महिला डिप्टी कमिश्नर कार्यरत हैं वहाँ भ्रूण हत्या की दर सबसे कम है, जो समाज के लिए संतोषजनक संकेत है। साथ ही ये अधिकारी अन्य सामाजिक बुराइयों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

पंजाब सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। उन्होंने कहा, “यह गर्व की बात है कि इनमें से अधिकांश नौकरियाँ लड़कियों को मिली हैं। राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने बिना भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर इतनी बड़ी संख्या में नौकरियाँ दी हैं।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये लड़कियाँ अपने-अपने विभागों में काम करते हुए राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान देंगी।
मुख्यमंत्री ने युवतियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहाँ साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों ने कठिन परिश्रम और समर्पण से असाधारण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को ऐसी प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और पंजाब सरकार इस दिशा में उनका पूरा सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधता समाज को उसी प्रकार मजबूत बनाती है जैसे अलग-अलग फूल मिलकर एक गुलदस्ता बनाते हैं। जब समाज का हर व्यक्ति अपनी प्रतिभा और समर्पण के साथ योगदान देता है तो व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब देश के इतिहास में विशेष स्थान रखता है। पंजाब न केवल देश का अन्नदाता है बल्कि देश की खड़गभुजा भी है। पंजाब के लोग अपनी बहादुरी, मेहनत और उद्यमशीलता के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। यह महान गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र भूमि है जिन्होंने हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा दी है।

महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और समाज में बदलाव लाने के लिए उनकी भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लड़कियाँ कई क्षेत्रों में पहले ही लड़कों से आगे निकल चुकी हैं, लेकिन राजनीति अभी भी ऐसा क्षेत्र है जहाँ उनकी भागीदारी कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से समानता पर आधारित समाज का निर्माण होगा और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने महिलाओं से अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण उपयोग करने की भी अपील की।

महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने दुर्गा भाभी, जो शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की सहयोगी थीं, का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा भाभी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जब क्रांतिकारियों को आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी तब उन्होंने अपने गहने तक बेच दिए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की बेटियों के पास माई भागो, दुर्गा भाभी जैसी अनेक प्रेरणादायक आदर्श हैं और अब समय आ गया है कि वे उनके पदचिन्हों पर चलकर देश की सेवा करें।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी के लिए भी ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पंजाब देश का पहला राज्य होगा जहाँ अग्निशमन सेवाओं में भी लड़कियाँ शामिल होंगी। इसके लिए कुछ शर्तों में ढील देकर उन्हें अवसर प्रदान किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के विकास में महिलाओं के योगदान को नमन करते हुए कहा कि किसी भी देश या समाज का इतिहास महिलाओं की भूमिका को स्वीकार किए बिना अधूरा है।

उन्होंने कहा कि महान सिख दर्शन महिलाओं को सम्मान, गरिमा और समानता का संदेश देता है। यदि महिलाओं को सही अवसर मिलें तो वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि महिलाओं को पहले से समान अवसर मिले होते तो विकास की गति और भी तेज हो सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के लिए समानता, न्याय और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी ताकि वे राज्य और देश की प्रगति में बराबरी की भागीदार बन सकें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया, जिनमें हाल ही में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली युवतियाँ भी शामिल थीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Continue Reading

National

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘AAP’ नेता

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के बाहर ‘बैंड बाजे’ के साथ पहुंचकर एक अनोखा रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेसी नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा ‘आप’ मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की सख्त निंदा करने के लिए किया गया।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में ‘आप’ के कई विधायकों और पार्टी नेताओं ने बैंड के साथ विधानसभा की ओर मार्च किया। यह मार्च जंडियाला गुरु में एक रैली के दौरान बाजवा द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में एक सांकेतिक प्रदर्शन था। इस प्रदर्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि बैंड बजने के साथ-साथ ‘आप’ नेताओं ने कांग्रेसी नेता से माफी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की।

मीडिया से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बाजवा द्वारा की गई टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं और यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि समूचे दलित समुदाय के लिए अपमानजनक हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा ने पिछड़े वर्गों की रोजी-रोटी का मजाक उड़ाया है, जो कांग्रेस नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है।

‘आप’ नेता ने आगे कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेसी नेताओं के घमंड को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं और गरीब व दलित समुदायों की इज्जत और रोजी-रोटी का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

ईटीओ ने कहा कि ‘आप’ ने पहले भी बाजवा से उनके बयान के लिए माफी मांगने को कहा था, लेकिन अफसोस जताने की बजाय वे लगातार चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब बाजवा आज हमारे सामने होंगे, तो हम उनसे फिर पूछेंगे कि क्या वे दलित समुदाय के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों पर आज भी कायम हैं।

‘आप’ नेताओं ने जोर देकर कहा कि गरीब और पिछड़े लोगों की इज्जत और रोजी-रोटी का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस नेतृत्व को ऐसी टिप्पणियों का जवाब देना होगा। उन्होंने दोहराया कि बाजवा को अपने असंवेदनशील बयान के लिए दलित समुदाय से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Continue Reading

Politics

PRTC की बसों के कलर पर AAP का पलटवार:बलतेज पन्नू बोले- 2016 में आकाली दल ने ग्रामीण बसों का करवाया था यही कलर

Published

on

पंजाब में इमारतों से लेकर बसों के कलर को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम विरोधी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया।

AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल व भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि बसों का यह कलर कंबीनेशन उनकी सरकार में ही शुरू हुआ था। पन्नू ने लुधियाना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2016 में शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार ने ग्रामीण बसों का यही रंग करवाया था।

यही नहीं शिअद ने जो पानी में चलने वाली बस का शिगूफा छोड़ा था उस बस का भी यही रंग था। उन्होंने कहा कि अकाली दल को भूलने की आदत है लेकिन लोगों को नहीं। उन्होंने कहा कि अकाली दल के पास बोलने को कुछ नहीं है तो इस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं।

पन्नू ने कहा कि अकाली दल को दवाई की जरूरत है तब उन्हें सब कुछ याद आ जाएगा कि उन्होंने बरगाड़ी में क्या हुआ, कोट कपूरा में क्या हुआ, श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबियां कब की। उन्होंने कहा कि 2007 से 17 के दौरान की गई गुंडागर्दी भी इन्हें याद आ जाएगी।

शिरोमणि अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस ने घेरी सरकार

पीआरटीसी बसों का रंग पीला व नीला किए जाने पर शिरामणि अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पार्टियों के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आम आदमी पार्टी के झंडे के रंग में पूरे सिस्टम को रंगना चाहती है। पहले स्कूल, अस्पताल व अब पीआरटीसी बसों का रंग बदला जा रहा है।

नशा तस्करों की गोली से घायल हुए शक्ति पांडे से मिले पन्नू

दो दिन पहले फौजी कॉलोनी शेरपुर में नशा तस्करों की गोली से घायल हुए शक्ति पांडे को मिलने के आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ओसवाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शक्ति पांडे व उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

नशा तस्करों को पकड़वा चुका है शक्ति पंडित

बलतेज पन्नू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शक्ति पांडे फौजी कॉलोनी शेरपुर एरिया में कई नशा तस्करों को पकड़ा चुका है। उन्होंने बताया कि शक्ति पांडे व मोहल्ले के लोगों ने नशे के विरुद्ध लड़ाई शुरू की है। इसी बौखलाहट में उस पर गोलियां मारी गई।

परिवार के साथ सरकार खड़ी

पन्नू ने कहा कि उन्होंने परिवार व मोहल्ले को भरोसा दिलाया है कि नशा के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले लोगों के साथ सरकार पूरी तरह से खड़ी है। उन्होंने कहा परिवार को एमएलए कुलवंत सिंह सिद्धू से मिला दिया है और वो अब इस मामले को डील करेंगे। पन्नू ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

दूसरे राज्यों में भाग गए नशा तस्कर

पन्नू ने कहा कि सरकार के अभियान का इफेक्ट अब दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अब राज्य छोड़कर पड़ौसी राज्याें में चले गए हैं और वो सोच रहे हैं कि कुछ दिन बाद फिर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर या तो अपना काम छोड़ दें या फिर वो राज्य को छोड़ दें।

पीछे नहीं हटेंगे, पुलिस के साथ संपर्क में हैं

शक्ति पांडे के चाचा का कहना है कि हमारे इलाके फौजी कॉलोनी में बेहद नशा था। सभी लोगों ने मिलकर नशा तस्करों को भगाया है। इसी वजह से उनके भतीजे को गाेली मारी गई। उन्होंने कहा कि इलाके में कैमरे व हूटर लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अब सहयोग कर रही है। अगर पुलिस व सरकार ने सहयोग दिया तो वो अपने इलाके से नशा खत्म कर देंगे।

Continue Reading

Trending