Connect with us

Haryana

‘आ तो, हमें भी बिठाले जहाज में, बिठाई के’, हेलीकॉप्टर में बैठ रहे CM को युवक ने लगाई आवाज, नायब सैनी बोले-आ जा बेटा

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उचाना विधानसभा क्षेत्र में थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये है। मुख्यमंत्री यहां से जब अपने हेलिकॉप्टर से निकलने लगे तो तमाम नेता और आम लोग मौजूद थी। बैरिकेटिंग लगी थी। इसी दौरान भीड़ से आवाज आई, ‘आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह, बिठावैगा के!’ जैसे ही यह आवाज सीएम सैनी के कान में पड़ी, उन्होंने युवक को तुरंत बुलाकर अपने साथ हेलिकॉप्टर में बैठा लिया।

लड़के हेलिकॉप्टर में बैठाने का वीडियो हरियाणा बीजेपी ने ट्वीट किया। बीजेपी ने लिखा, ‘उचाना में लड़के की पुकार सुनकर सीएम नायब सिंह सैनी जी ने उसे पास बुलाया और हेलीकॉप्टर में बिठाया।’

बैरिकेट कूदकर सीएम के पास पहुंचा

वीडियो में दिख रहा है कि युवक जैसे ही आवाज लगाता है। सीएम नायाब सिंह सैनी अपने कमांडोज को युवक को बुलाने का इशारा करते हैं। युवक बुलाया जाता है। जैसे ही वह बैरिकेट से कूदकर सीएम की तरफ बढ़ता है, पुलिसवाले इसे रोकते हैं, हालांकि दूसरी ओर से कमांडों के इशारे पर युवक को हेलिकॉप्टर की ओर जाने दिया जाता है।


हेलिकॉप्टर में बैठाकर सीएम सैनी ने की बात

युवक दौड़कर मुख्यमंत्री के पास जाता है। सीएम उसे हेलिकॉप्टर के अंदर बुलाते हैं और अपने बगल की सीट में बैठाते हैं। वह उस युवक से नाम और उसका गांव पूछते हैं। लगभग पांच मिनट बाद वह हेलिकॉप्टर से बाहर निकलता है। युवक ने बताया कि उसका नाम सोनू है।

उचाना में कांग्रेस को निशाने पर लिया

उचाना पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल और केवल दुष्प्रचार करना है। मुद्दा हासिल करने के लिए ये हाथ पांव मार रहे हैं, लेकिन इनके पल्ले कुछ नहीं है। झूठे वादे कर आपके वोटों की फसल तो तीन पीढिय़ों तक काटी लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही किया। झूठे सपने दिखा कर अपनी पीढिय़ों को आगे बढाया। परिवारवाद की दलदल में फंसे इन लोगों ने केवल अपना फायदा सोचा है। उचाना के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे।

मनरेगा की आड़ में हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण को शुरु किया और अब 100 नही 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी लेकिन कांग्रेस इसे लेकर भी दुष्प्रचार करने लगी। कांग्रेस केवल और केवल झूठ बोलती है। 24 घंटे बिजली देने की भी कांग्रेस ने बात कहीं थी लेकिन किया कुछ नहीं। कांग्रेस ने पेंशन के मुद्दे पर भी प्रदेश को गुमराह करने की कोशिश की। सीएम ने कहा कि केवल वोट लेने का काम किया ा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी को पंजाब में क्यों आगे कर रही है बीजेपी ?

Published

on

नवंबर, 2024 में हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली बीजेपी की नजर अब इसके पड़ोसी राज्य पंजाब पर है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं और पार्टी की कोशिश पंजाब में एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में खुद को स्थापित करने की है।


पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों में जो सबसे बड़ी बात दिखाई दे रही है, वह यह कि बीजेपी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लगातार पंजाब में घुमा रही है।
नायब सिंह सैनी को पंजाब की राजनीति में सक्रिय करने के पीछे बीजेपी की क्या रणनीति है, आइए इस बारे में बात करते हैं।

नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस

हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी के लिए चुनावी लड़ाई बेहद मुश्किल मानी जा रही थी तब भी पार्टी ने वहां सरकार बनाई थी। यह माना गया था कि इसके पीछे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी बहुत बड़ा योगदान है। इससे सैनी पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा बढ़ा है।

नायब सिंह सैनी पगड़ी पहनकर पंजाब में कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और इस दौरान उन्होंने थोड़ा पंजाबी और थोड़ा हरियाणवी भाषा का मिला-जुला इस्तेमाल कर लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश की है। सैनी पिछले कुछ महीनों में पंजाब के कई गांवों और कस्बों में गए हैं और उन्होंने मंदिरों और गुरुद्वारों का दौरा किया है। अब तक वे गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब, गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब, माछीवाड़ा में गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब और गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब जा चुके हैं।

BJP पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस चलाने के आरोप

मजबूत हैं दोनों प्रदेशों के रिश्ते
पंजाब और हरियाणा के बीच एक लंबा बॉर्डर है। दोनों प्रदेशों के बीच शादी-विवाह, नाते-रिश्तेदारी के साथ ही व्यापार और राजनीतिक संबंध भी काफी मजबूत हैं। हालांकि पानी के बंटवारे, स्थायी राजधानी जैसे मुद्दों को लेकर दोनों प्रदेश आमने-सामने भी है

किसान आंदोलन के दौरान दोनों प्रदेशों के किसानों ने एकजुटता दिखाई थी। हरियाणा के सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र आदि इलाकों में पंजाबी समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है

उधम सिंह के जन्मस्थान पहुंचे थे सैनी


जुलाई, 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संगरूर जिले के सुनाम आए थे। उनका यह दौरा बहुत अहम था क्योंकि सुनाम शहीद उधम सिंह का जन्मस्थान है। कहा जाता है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सैनी से पंजाब के ज्यादा से ज्यादा दौरे करने के लिए कहा है।


पंजाब को बताया हरियाणा का ‘बड़ा भाई’


पंजाब में अपने कार्यक्रमों में सैनी ने आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामकाज की आलोचना की है। सैनी ने पंजाब को हरियाणा का ‘बड़ा भाई’ बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि पंजाब हरियाणा का सिर्फ पड़ोसी राज्य नहीं है बल्कि हरियाणा के साथ उसका खून का रिश्ता है। सैनी का कहना है कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने पर लोगों से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।

Continue Reading

Haryana

जींद में सीएम नायब सिंह सैनी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, 103 करोड़ 30 लाख रुपये है लागत

Published

on

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें से 28 करोड़ 54 लाख सात हजार रुपये की लागत से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ. वहीं 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

नरवाना में कई योजनाओं का सीएम ने दिया तोहफाः  नरवाना के जल सेवा मंडल के तहत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का, खेल विभाग द्वारा तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हॉल, दो करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण, उन्नयन और शेष वितरण पाइप लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया गया.

छात्तर में सीवरेज योजना की सीएम ने किया शिलान्यासः  पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने और दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य, पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव छात्तर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की आधारशिला रखी गई.

Continue Reading

Haryana

नूंह में CM नायब सिंह सैनी ने नल्हरेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना

Published

on

महाशिवरात्रि पर देशभर में शिवालयों में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ लगी है. शिवालयों में पूजा अर्चना के साथ बम-बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है. इस बीच महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह स्थित नल्हड़ेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दी. सीएम ने मंदिर परिसर में प्रसाद भी ग्रहण किया.

‘महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक’

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, ”महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है. भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे और हरियाणा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी प्रार्थना है.”

भाईचारा, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश

उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया. इस मौके पर हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री हरियाणा कंवर संजय सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, डिप्टी कमिश्नर अखिल पिलानी, एसपी राजेश कुमार, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर दलबीर सिंह फोगाट मौजूद रहे.

कई नेता और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री हेमराज शर्मा, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका अध्यक्ष मनीष जैन, नगर परिषद नूंह के अध्यक्ष संजय मनोचा, नल्ड़ेश्वर मंदिर के संयोजक जीएस मलिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Continue Reading

Trending