Punjab
CM Mann ने उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने को की अपील की
CM Mann ने बुधवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न इलाकों में नुक्कड़ सभाएं की।इस मौके पर आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत समेत हजारों लोग शामिल हुए| मुख्यमंत्री ने नकोदर चौक और मेन रोड अवतार नगर समेत कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने लोगों से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने की अपील की और कहा कि आप मोहिंदर भगत को जिताकर विधायक बनाओ, हम इन्हें मंत्री बनाएंगे, फिर जालंधर का विकास काफी तेजी से होगा।
भगवंत मान ने कहा कि इस चुनाव के नतीजे से सरकार में कोई उलट फेर नहीं हो सकता है। इससे न हमारी सरकार गिरेगी और न ही किसी की सरकार बनेगी, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के जितने से आपकी सरकार में हिस्सेदारी होगी, जिससे इस इलाके का विकास तेज गति से हो सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम इस इलाके में अच्छे स्कूल और अस्पताल खोलेंगे, ताकि आपको अच्छा इलाज और आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। हम यहां की खराब सीवरेज व्यवस्था को ठीक करेंगे। गली-नालियों को ठीक करेंगे। साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था करेंगे एवं बिजली व पानी से संबंधित सभी समस्याएं दूर करेंगे।
मान ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर निशाना साधा और कहा कि दो साल पहले भी आपने आम आदमी पार्टी का विधायक बनाया था लेकिन वह दल-बदलू और लालची निकला। उसके व्यक्तिगत स्वार्थ और लोभ के कारण यह चुनाव हो रहा है। उसने इस्तीफा देकर लोकतंत्र का मजाक बनाया है। मान ने कहा कि इस चुनाव में उससे धोखेबाजी का बदला लें। इस बार उसे ऐसा सबक सिखाओ की दोबारा कोई इस तरह इस्तीफा देने की हिम्मत न करे।
मान ने शीतल अंगुराल को चेतावनी देते हुए कहा कि हमसे पंगा मत लो। हमारे ऊपर तुम्हारी तरह ड्रग्स तस्करी के लिए एनडीपीएस का केस नहीं लगा हुआ है। ये बहस करने की धमकी किसी और को देना हमसे जब मर्जी हो बहस कर लेना। पांच तारीख का इंतजार क्यों कर रहे हो, आज ही बहस कर लो।
मान ने कहा कि मैं राजनीति में पैसे कमाने के लिए नहीं आया हूं। अगर मुझे पैसे कमाने होते तो मैं आजतक करोड़ों रुपए कमा चुका होता। आज से 20 साल पहले मैं एक शो के लिए 25 लाख रुपये लेता था और विदेश में एक शो के लिए मुझे 70 लाख रूपए मिलते थे। मान ने कहा कि जिस दिन मेरे ऊपर एक रुपए का भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा, उस दिन मैं खुद ही सियासत छोड़ दूंगा।
वहीं ‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने नुक्कड सभा में आए लोगों और सीएम भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जालंधर रहने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दो सालों में पंजाब के विकास के लिए काफी काम किया है, 10 तारीख को झाड़ू का बटन दबाकर इनका हौसला बढ़ाएं।
Punjab
अमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 27 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने ड्रोन की मदद से अमृतसर के घरिंडा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप भेजी है। सूचना मिलते ही बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं और सीमावर्ती इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।
तलाशी के दौरान पुल मोरां के पास संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर जांच की गई, जहां से 27 किलो हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के साथ सीमा पार से नशा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।
सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप किसके लिए भेजी गई थी और इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय तस्कर कौन हैं। साथ ही ड्रोन के जरिए नशे की तस्करी करने वाले सीमा पार बैठे तस्करों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी अमृतसर के अजनाला-रामदास क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। उस कार्रवाई के दौरान 25 पिस्तौल, एक AK-47 राइफल, 360 जिंदा कारतूस, 47 मैगजीन और एक बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई थी।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन गतिविधियों और तस्करी के प्रयासों को रोकने के लिए लगातार तलाशी और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा और हथियार तस्करी से मुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
Punjab
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़
पंजाब पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर विदेशों में बैठे हैंडलरों से जुड़े एक गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन विदेशी अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक Gaurav Yadav ने बताया कि मामले में एसएसओसी अमृतसर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। ये गैंगस्टर पंजाब में गैंगवार, फिरौती, हत्या और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका हथियारों की सप्लाई करना, उन्हें विभिन्न स्थानों तक पहुंचाना और आपराधिक वारदातों में सहयोग करना थी।
जांच के दौरान यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अमृतसर में हुए एक हत्या मामले और बटाला में हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वांछित थे। पुलिस इन मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पंजाब पुलिस का कहना है कि मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों, सहयोगियों और विदेशों में बैठे हैंडलरों की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही इस संगठित अपराध सिंडिकेट की पूरी कार्यप्रणाली और इसके आपराधिक नेटवर्क को उजागर करने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Punjab
महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना
Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee की ओर से आज सुबह अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय से सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था शेर-ए-पंजाब Maharaja Ranjit Singh की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को धार्मिक अरदास के बाद खालसाई जयकारों और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।
एसजीपीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 302 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 290 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान का वीजा जारी किया गया। वीजा प्राप्त सभी श्रद्धालु आज जत्थे के साथ पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।
एसजीपीसी अधिकारियों के मुताबिक यह धार्मिक यात्रा 9 दिनों की होगी। इस दौरान श्रद्धालु पाकिस्तान में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। जत्था अपनी यात्रा पूरी करने के बाद 30 जून को भारत लौटेगा।
श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु पहली बार पाकिस्तान में स्थित पवित्र गुरुधामों के दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक विशेष और भावुक अवसर बताया।
रवाना होने से पहले बड़ी संख्या में संगत ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षित, सफल एवं सुखद यात्रा के लिए अरदास की। श्रद्धालुओं ने भी गुरु घर के दर्शनों का अवसर मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए यात्रा को यादगार बताया।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |