Punjab
CM भगवंत मान का ‘मिशन रोजगार’ जारी, पिछले 35 महीनों में 50,892 युवाओं को दी गई नौकरियां।
पंजाब के मुख्यमंत्री CM भगवंत मान ने ‘मिशन रोजगार’ को आगे बढ़ाते हुए, 19 फरवरी को 497 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के पहले तीन वर्षों में, उन्होंने 50,892 युवाओं को नौकरियां दी हैं, जिससे हजारों परिवारों का जीवन बेहतर हुआ है।
मुख्यमंत्री ने जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा और भाषाएं, ग्रामीण विकास, और विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण विभाग में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जब ये युवा अब पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह युवा राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
भगवंत सिंह मान ने इस बात को रेखांकित किया कि यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार ने सत्ता में आते हुए महज 35 महीनों के भीतर 50,892 नौकरियों का रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो पिछले वर्षों में सत्ता में रही सरकारों से बिल्कुल अलग है।

मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारों में नौकरियां केवल सत्ताधारी पार्टी के करीबी लोगों के लिए ही आरक्षित थी, जबकि उनकी सरकार ने योग्यता के आधार पर सबको समान अवसर दिए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य सरकार द्वारा दी गई सभी नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर, बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के, प्रदान की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां नौकरियों को लेकर शोर मचाती हैं क्योंकि वे खुद भेदभाव के आदत में रहे हैं और कभी भी योग्य युवाओं पर ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान, पिछली सरकारों की तरह, किसी भी योग्य युवा को नौकरी देने की अनदेखी नहीं की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकारों के समय में, जो कुछ नौकरियां दी गईं, वे केवल उन लोगों के लिए आरक्षित थीं जो सत्ताधारी पार्टी के करीबी या रिश्तेदार थे, जबकि आम जनता को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया।
भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि राज्य सरकार सभी विभागों में रिक्त पदों को तुरंत भर देती है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ठोस विधि पर आधारित है, जिसके कारण इन लगभग 50,000 नौकरियों में से किसी भी नियुक्ति को अब तक अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है कि इन युवाओं को सरकारी नौकरियां पूरी तरह से उनके कौशल और योग्यताओं के आधार पर मिली हैं।
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका से युवाओं को डिपोर्ट करने की घटना हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है। राज्य के युवाओं को विदेश जाने के बजाय अपने राज्य में ही कड़ी मेहनत करनी चाहिए और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को अपने करियर में सफलता पाने के लिए कई अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 51,000 से अधिक युवाओं ने मेहनत और समर्पण के साथ सरकारी नौकरियां प्राप्त की हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले एक साल में ऐसी कई मिसालें सामने आई हैं, जहां युवाओं को दो से तीन सरकारी नौकरियां मिली हैं। इसके कारण राज्य में प्रवासी युवाओं की संख्या में कमी आई है, क्योंकि जो युवा पहले विदेशों में बस गए थे, वे अब यहां सरकारी नौकरियां पाने के लिए लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम में एक दंपति कनाडा से सरकारी सेवा में शामिल होने के लिए वापस आया है, वहीं एक युवा ने विदेश जाने का विचार छोड़ दिया क्योंकि उसे यहां नौकरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रोज़ाना युवाओं को नौकरी दे रही है और युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाकर राज्य में काम करना चाहिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक पल करार देते हुए उम्मीद जताई कि इन नौकरियों से युवाओं की किस्मत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ऑडिटोरियम इस तरह के कई कार्यक्रमों का गवाह रहा है, जहां युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि यह कदम राज्य सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने में मदद कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने नए भर्ती हुए युवाओं को बधाई दी और कहा कि अब वे राज्य सरकार का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा मिशनरी जोश के साथ लोगों की सेवा करेंगे और समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इन युवाओं का मुख्य उद्देश्य जनता की अधिक से अधिक भलाई करना होना चाहिए, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिले।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, तरुणप्रीत सिंह सौंद, शिक्षा विभाग के सचिव के.के. यादव, पर्यावरण विभाग के सचिव प्रियांक भारती सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Punjab
सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज उनके नाम से जोड़ी जा रही एक फर्जी वीडियो को सिरे से नकारते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के इशारे पर उन्हें बदनाम करने और उनकी सरकार के लोक-हितैषी फैसलों से ध्यान हटाने के लिए घृणित हरकत और राजनीतिक साजिश रची जा रही है।
इस घटना को सरकार के सख्त बेअदबी विरोधी कानून और पंजाब-पक्षी फैसलों से घबराकर की गई बौखलाहट भरी कोशिश बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार करने के लिए राजनीतिक प्रभाव के अधीन काम कर रहे अधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि वे श्री अकाल तख्त साहिब को सर्वोच्च मानते हैं और सम्मान के साथ इसकी आस्था के आगे पूरी नम्रता से सिर झुकाते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिशों की परवाह किए बिना वे पंजाब के ‘पानी, जवानी, किसानी और बाणी’ के हित में दलेराना फैसले लेते रहेंगे।
एक्स पर लिखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा: “शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान खुलेआम अकाली दल के प्रचारक बन गए हैं। अब तो सिर्फ यही कसर बाकी रह गई है कि जत्थेदार साहिब के जरिए यह फरमान जारी करवा दिया जाए कि ‘सुखबीर बादल को वोट दो, नहीं तो पंथ खतरे में है।’ ऐसा फैसला किसी भी वक्त लिया जा सकता है।”
एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दुनिया भर के पंजाबियों को संबोधित करते हुए कहा, “यह वीडियो मेरी नहीं है और मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब के सामने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था।” श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा जारी आदेशों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह दावा किया गया कि यह वीडियो उनकी थी और यह एआई द्वारा तैयार नहीं की गई थी। लेकिन जब मुझे बुलाया गया तो मैंने जत्थेदार साहिब के सामने साफ कर दिया था कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “वीडियो में दिखाए गए व्यक्ति की न तो शारीरिक बनावट और न ही चेहरा मेरे साथ मेल खाता है, फिर भी मेरे अक्स को खराब करने के लिए झूठा और गुमराहपूर्ण प्रचार किया जा रहा है।”
इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे हैरानी होती है कि इतनी ऊंची धार्मिक पदवियों पर बैठे लोग खुद को राजनीतिक एजेंडे और झूठे प्रचार का हथियार बना रहे हैं। मेरे अक्स को खराब करने के लिए जानबूझकर अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि कुछ लोग पंजाब के पानी, जवानी, किसानी और बाणी की रक्षा के लिए मेरी सरकार द्वारा लिए जा रहे ऐतिहासिक फैसलों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे राजनीतिक तौर पर निशाना बनाने के लिए धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसी कोशिशें पूरी तरह निंदनीय और असहनीय हैं।”
श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति अपनी गहरी आस्था और सम्मान को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब को सर्वोच्च मानता हूं और पूरी नम्रता व श्रद्धा के साथ इसके आगे सिर झुकाता हूं। श्री अकाल तख्त साहिब के खिलाफ जाने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता और मैं कभी भी इस विश्वास से पीछे नहीं हटा। न मैं और न ही मेरी आने वाली पीढ़ियां कभी श्री अकाल तख्त साहिब के खिलाफ जाने के बारे में सोच सकती हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये फैसले कुछ स्वार्थी लोगों को मंजूर नहीं हैं, इसलिए ऐसे हथकंडों के जरिए उनके अक्स को धूमिल करने की कोशिशें की जा रही हैं। राजनीतिक आकाओं के इशारे पर उनके विरुद्ध प्रचार अभियान चलाए जाने की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हर कोई जानता है कि इन संस्थाओं में राजनीतिक नियुक्तियां और फैसले कैसे होते हैं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सिख संगत इस बात से भली-भांति वाकिफ है कि कैसे राजनीतिक तौर पर नियुक्त कुछ पदाधिकारी बाहरी प्रभाव के अधीन फैसले लेते हैं। मैं इस वीडियो को और ऐसे झूठे आरोपों के जरिए मुझे बदनाम करने की कोशिशों को सिरे से नकारता हूं।”
मुख्यमंत्री ने दावा किया, “पंजाब मेरे रोम-रोम में बसा हुआ है और मेरे दिल की हर धड़कन में पंजाब बसता है।”
मैं राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं।”
बेअदबी के खिलाफ कानून लाने के अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब जब लोगों ने हमारी सरकार द्वारा लाए गए बेअदबी विरोधी कानून का स्वागत किया है तो कुछ स्वार्थी लोग इससे असहज हो गए हैं। हैरानी की बात है कि जो लोग पहले सवाल उठाते थे कि ऐसे कानून क्यों नहीं बनाए जा रहे, वे अब सवाल कर रहे हैं कि यह कानून क्यों बनाए गए।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले वे पूछते थे कि सरकार बेअदबी के खिलाफ कानून क्यों नहीं ला रही। जब सरकार ने कानून बना दिया तो वे सवाल करने लगे कि उनके साथ सलाह किए बिना यह कानून क्यों बनाया गया और यहां तक कह दिया कि वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे। यह उनके विरोधी रवैये को साफ दर्शाता है।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “गुरु नानक नाम लेवा संगत इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि पिछले समय में फैसले कैसे लिए गए थे। लोगों ने देखा है कि कैसे कुछ व्यक्तियों को माफी मांगे बिना ही माफ कर दिया गया और कैसे दूसरे मामलों में बाद में माफी वापस ले ली गई।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “लोग इस बात के भी गवाह हैं कि कैसे कुछ व्यक्तियों ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने माना था कि बेअदबी की घटनाएं हुई थी, पुलिस फायरिंग हुई थी और दोषी अधिकारियों को नियुक्तियां व राजनीतिक संरक्षण दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही वे उन बयानों से मुकर गए। फिर भी इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करने का कोई इरादा नजर नहीं आता।”
संगत से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं नानक नाम लेवा संगत से अपील करता हूं कि वे ऐसे भ्रामक और झूठे प्रचार का शिकार न हों। अंतिम फैसला हमेशा संगत और लोगों का ही होगा।”
मुख्यमंत्री ने दोहराया, “जब तक मुझे पंजाब की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं पंजाब, इसके अधिकारों और इसके लोगों के लिए डटकर फैसले लेता रहूंगा।”
Punjab
मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
पंजाब में मानसून से पहले ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 18 से 20 जून तक तीन दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
तापमान की बात करें तो अमृतसर में 36.0 डिग्री, लुधियाना में 35.6 डिग्री, पटियाला में 37.8 डिग्री, पठानकोट में 37.6 डिग्री और बठिंडा में 37.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि एसबीएस नगर में सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Punjab
ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल
पंजाब में नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की ओर से चलाई जा रही मुहिम में ईडी पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी को नशा बेचते पकड़े जाने के बाद राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ईडी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि ईडी पार्टी के पदाधिकारी ख़ुद पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए। क्या ईडी पार्टी के साथ नशे के तार जुड़े हैं?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में 70 फीसद ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही हैं। ईडी पार्टी की गठबंधन की सरकार में पंजाब के घर-घर में चिट्टा पहुंचाया गया। बाकायदा सरकारी संरक्षण में सरकारी गाड़ियों में चिट्टा घर-घर बांटा जाता था। ईडी पार्टी और चिट्टा पार्टी पंजाब की जवानी बर्बाद करने की ज़िम्मेदार हैं। भगवंत मान ने चिट्टे पर वार करके पंजाब की जवानी को फिर से एक सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने नशे के नेटवर्क को इतना तहस-नहस कर दिया है कि ईडी पार्टी वाले अब खुद सप्लाई के लिए मैदान में उतर गए हैं। भगवंत मान जी, रगड़ दो जो भी नशे का कारोबार पंजाब में करे। पंजाब की आने वाली पीढ़ियों को इन ईडी पार्टी वाले नशा कारोबारियों से बचा लो, बस।
उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ईडी पार्टी विदेशी से नशा मांगती है, अदानी के पोर्ट पर उतरवाती है, फिर देश के कोने-कोने में भिजवाती है और फिर ईडी पार्टी के कार्यकर्ता इसे बेचते है। पंजाब में भगवंत मान की सरकार इनके नशे के धंधे बंद कर रही है। इसलिए चिट्टा पार्टी और ईडी पार्टी परेशान है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |