Punjab
CM भगवंत मान सरकार ज़िला स्तर पर बातचीत द्वारा ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ को दे रही है अंतिम रूप, व्यापारियों को मिलेगी मदद : रणजीत पाल सिंह
Punjab State Traders Commission (मोहाली) के चेयरमैन Ranjit Pal Singh ने कहा कि पंजाब ट्रेड कमीशन को जिला स्तर पर विस्तृत बातचीत के बाद तैयार किया जा रहा है, ताकि राज्य भर के व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को वास्तविक और व्यावहारिक सहायता मिल सके।
कई जिलों में हुई समीक्षा एवं तालमेल बैठकें
कमीशन की स्थापना प्रक्रिया के तहत आज Sri Muktsar Sahib, Hoshiarpur, Jalandhar, Kapurthala, SBS Nagar, Amritsar, Gurdaspur, Pathankot और Tarn Taran में समीक्षा और समन्वय बैठकें आयोजित की गईं।
व्यापारियों को ‘बेबस’ महसूस न करने देने का लक्ष्य
रणजीत पाल सिंह ने कहा कि कमीशन का उद्देश्य ऐसा सिस्टम बनाना है, जहां व्यापारियों को विभागीय प्रक्रियाओं के दौरान असहाय महसूस न करना पड़े।
उन्होंने कहा, “एक छोटे दुकानदार को केवल एक फाइल आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा कार्यदिवस बर्बाद नहीं करना चाहिए। यही समस्या हम पंजाब ट्रेड कमीशन के माध्यम से हल कर रहे हैं।”
संगठित और जवाबदेह प्लेटफ़ॉर्म की तैयारी
उन्होंने बताया कि कमीशन को एक संगठित प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो व्यापारियों की समस्याएं सुनेगा, उचित मार्गदर्शन देगा और संबंधित विभागों के साथ नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करेगा।
कमीशन के तहत शिकायतों की निगरानी, जवाबदेही तय करना और तय समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी।
जिला स्तर की चुनौतियों पर फोकस
आज की बैठकों का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर व्यापारियों को आने वाली चुनौतियों की पहचान करना, स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल मजबूत करना और एक सरल एवं सुलभ संरचना तैयार करना था, ताकि छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी आसानी से लाभ मिल सके।
व्यापारिक समुदाय के सम्मान की प्रतिबद्धता
चेयरमैन ने कहा कि पंजाब का व्यापारिक समुदाय मेहनती और ईमानदार है तथा वह ऐसे सरकारी तंत्र का हकदार है, जो उनके समय का सम्मान करे और उनके कार्य में सहयोगी भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि यह परामर्श प्रक्रिया पूरे पंजाब में जारी रहेगी, ताकि कमीशन व्यापारियों और सरकार के बीच एक मजबूत जमीनी पुल का काम कर सके।
Punjab
पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल
बैसाखी पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेक कर लौट रही संगत की बस मंगलवार देर रात फतेहगढ़ साहिब के गांव भटेड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
बस्सी पठाना तहसील के गांव मैण माजरी की संगत बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब गई थी। संगत में गांव डडयाना, माजरा और शेरगढ़ बाड़ा के लोग भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु मैण माजरी के गुरुद्वारा साहिब की पालकी वाली बस में सवार होकर देर रात लौट रहे थे। गांव मैण माजरी से करीब 3 किलोमीटर पहले गांव भटेड़ी के पास बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम और बस्सी पठाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से निकाल कर तुरंत अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार रोपड़ जिले के मोरिंडा सिविल अस्पताल में 15 घायलों को भर्ती कराया गया।
घायलों को लाया गया अस्पताल
फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में 9 घायलों को लाया गया। फतेहगढ़ साहिब से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बस्सी पठाना अस्पताल में भी कुछ घायलों का इलाज चल रहा है।
हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, डीएसपी बस्सी पठाना राजकुमार शर्मा और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने रात में ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू किया गया।
हरसिमरत कौर बादल ने हादसे पर गहरा दुख जताया
शिरोमणि अकाली दल की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की अरदास की।
घायलों के नाम मोरिंडा (रुपनगर ): फतेहगढ़ साहिब ब में हुए सड़क हादसे के बाद मोरिंडा अस्पताल में दाखिल करवाए गए श्रद्धालुओं में जसकीरत कौर (22), हरप्रीत कौर(25) दर्शना देवी (50) कुलविंदर कौर (18) रंजू बाला(37), बलजीत सिंह(55), दलदीप कौर (70)जसवीर कौर(50) दर्शन सिंह(60) रणजीत कौर(45) वरिंदर सिंह (35) और मलकीत कौर (50) शामिल है। इनमें से छह घायल पीजीआइ भेजे गए हैं।
Punjab
पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी
पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार यानि 15 अप्रैल को मौसम ड्राई रहेगा, लेकिन 16 से लगातार चार दिन बारिश और आंधी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। पटियाला में सबसे अधिक 37.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
चार दिन इस तरह का रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, वैसे तो आज शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 16 अप्रैल को राज्य में कुछ जगह बारिश की संभावना है, जबकि 17 और 18 को आंधी, तूफान और बिजली गर्जने का येलो अलर्ट है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। बारिश की भी संभावना है। 19 अप्रैल को भी कुछ जगह बारिश के आसार हैं।
आज रात से बदलेगा मौसम
उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर आसमान में करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बहुत तेज रफ्तार से चलने वाली जेट स्ट्रीम बनी हुई है, जिसकी गति लगभग 110 नॉट यानी करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। बुधवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे इन इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
पांच डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल बताते हैं कि 16 से 19 तारीख के बीच कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 17 और 18 तारीख को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Punjab
‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा में डिप्टी लीडर अशोक मित्तल के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. इस छापे के बाद सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर मान ने लिखा कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू. आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड, टिपिकल मोदी स्टाइल. हम भो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें.
आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के नेता अनुराग ढांढा ने लिखा कि बीजेपी ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है. आम आदमीं पार्टी के राज्यसभा सांसद और सदन में पार्टी के उपनेता अशोक मित्तल के यहाँ ईडी की रेड चल रही है. क्या बीजेपी कहीं भी अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती? क्या बीजेपी जनता के बीच इतनी नकारा हो चुकी है कि उसकी सारी चुनाव तैयारियाँ ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से ही शुरु होती हैं? मोदी सरकार एक तानाशाह की तरह काम कर रही है. पंजाब के लोग आम आदमीं पार्टी के साथ हैं. करते रहो ईडी, सीबीआई बीजेपी वालों.
सिसोदिया ने कहा- चुनाव से पहले फौज का पहला दस्ता भेजा
AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा- जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो मोदी अपनी चुनावी फौज का पहला दस्ता भेजते हैं- ED और CBI का। रेड करने का ड्रामा चलता है। फिर दंगे भड़काने वाली फौज जाती है। इसके बाद अमित शाह और मोदी के दौरे होते हैं। लेकिन मोदी ध्यान रखियेगा। ये पंजाब है। यहां बाबा साहेब और भगत सिंह से नफरत करने वालों की दाल नहीं गलने वाली।
बलबीर सिंह बोले- पिंजरे में बंद पिटबुल को छोड़ा
सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लिखा- भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए शर्मनाक और असंवैधानिक हथकंडे बेशर्मी से जारी रखे जा रहे हैं। अब पिंजरे में बंद पिटबुल (ED) को हमारे सांसद अशोक मित्तल पर छोड़ दिया गया है। हमारी पार्टी पर पिछली ईडी रेड से क्या हासिल हुआ? हमें परेशान करने और हमारे अधिकारों की हत्या करने के अलावा? कुछ नहीं। हम जीतेंगे। वहीं मंत्री हरभजन सिंह ETO ने लिखा- जब-जब भाजपा डरती है, ED को आगे करती है।
चुनाव से पहले नेताओं पर एक्शन का ट्रेंड
AAP ने इस रेड को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ा है। इससे पहले भी चुनावी राज्यों में एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। 13 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया।
इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में ही 9 अप्रैल 2026 को कृष्णा दमानी पर साउथ पॉइंट एजुकेशन सोसाइटी फंड हेराफेरी और 28 मार्च 2026 को अमित गांगुली पर जमीन कब्जाने और जालसाजी के मामले में कार्रवाई की गई।
इससे पहले 21 मार्च 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी ED ने चुनाव से पहले शराब नीति में गड़बड़ी के आरोप लगा गिरफ्तारी की थी। इसी मामले में तेलंगाना की नेता कविता पर 15 मार्च 2024 को रेड और गिरफ्तारी हुई थी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन पर 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई की थी। दिल्ली शराब नीति मामले में ही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर 4 अक्टूबर 2023 और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 9 मार्च 2023 को रेड और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई थी। पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड से जुड़े इन नेताओं पर चुनाव से पहले रेड हुई हैं। ये वो राज्य थे जहां पर गैर-भाजपा सरकारें थीं।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |