National
Arvind Kejriwal : CM Arvind Kejriwal तिहाड़ जेल नंबर 2 में रहंगे, इस व्यक्ति की जगह रखा गया उन्हें
National : प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत खत्म होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री की आगे की हिरासत की मांग नहीं की. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया गया|
सीएम तिहाड़ की जेल नंबर-2 में रहेंगे. वह दिल्ली की सरकार भी यहीं से चलाएंगे. मुख्यमंत्री से पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को जेल नंबर 2 में बंद किया गया था. अरविंद केजरीवाल के लिए जगह बनाने के लिए जेल प्रशासन ने अब संजय सिंह को जेल नंबर-5 में शिफ्ट कर दिया है. इस सेल में सीएम अकेले रहेंगे |
दूसरी ओर, दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में रहते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आदेश जारी करने के मुद्दे पर विशेष न्यायाधीश को विवरण प्रस्तुत करने को कहा है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन सिंह और न्यायमूर्ति मनप्रीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले को देखने वाले विशेष न्यायाधीश को निर्देश दिया गया है कि यदि आवश्यक हो तो मामले पर कानून के तहत आदेश जारी करें। इसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है|
अदालत ने उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया, जिसमें केजरीवाल को ईडी की हिरासत में रहते हुए मुख्यमंत्री के रूप में आदेश जारी करने से रोकने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि एजेंसी याचिका में उठाए गए मुद्दों से अवगत है|
ईडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वह मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल को हिरासत के दौरान आदेश जारी करने की कोई सुविधा नहीं दे रही है।
केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने याचिका का कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है और ईडी इस मामले को संभालने में सक्षम है. याचिकाकर्ता सुरजीत सिंह यादव ने जनहित याचिका में कहा है कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल का इस तरह के आदेश जारी करना कानूनी ढांचे के साथ-साथ निष्पक्ष और उचित जांच के सिद्धांत के खिलाफ है।
याचिका में ईडी से केजरीवाल को टाइपिस्ट, कंप्यूटर और प्रिंटर आदि उपलब्ध नहीं कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था |
National
पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, अरविंद केजरीवाल का दावा, दिल्ली में बंद हो रही फ्री बिजली
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है. अरविंद केजरीवाल ने राज्य में 109 नए मोहल्ला क्लिनिक का शानदार उद्घाटन किया. इसके साथ ही पंजाब में कुल 990 मोहल्ला क्लिनिक हो गए हैं. इस बड़े मौके पर केजरीवाल ने महिलाओं के लिए एक बेहद अहम ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल से महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. इसके तहत उन्हें हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे. फार्म भरते ही महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे आने लगेंगे.
इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की नई सरकार पर भी सीधा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में नई सरकार बनते ही फ्री बिजली बंद की जा रही है. आम आदमी क्लिनिक भी पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने मंच से कथित शराब घोटाले पर भी अपनी बेबाक बात रखी. उन्होंने कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए खुद को कट्टर ईमानदार बताया.
पंजाब में 990 हुए मोहल्ला क्लिनिक
केजरीवाल ने बताया कि पंजाब में पिछले चार साल में 881 मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए थे. आज 109 और नए क्लिनिक शुरू होने से यह संख्या 990 हो गई है. आने वाले कुछ ही समय में राज्य में कुल 1500 क्लिनिक बन जाएंगे. इन क्लिनिक में पब्लिक के लिए हर चीज बिल्कुल फ्री है. अब तक यहां 5 करोड़ ओपीडी हो चुकी हैं. इससे आम लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिल रही है.
सीएम दफ्तर से हो रही सीधी निगरानी
इन सभी मोहल्ला क्लिनिक की निगरानी सीधे सीएम दफ्तर से की जा रही है. भगवंत मान के दफ्तर से मरीजों से उनका फीडबैक लिया जाता है. बेहतरीन इलाज से खुश होकर लोग सरकार को बहुत आशीर्वाद दे रहे हैं. इस खास मौके पर केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान की बेटी नियमत कौर को जन्मदिन की बधाई भी दी. उन्होंने कामना की कि वह अपने माता-पिता का सपना जरूर पूरा करे.
13 अप्रैल से महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये
पंजाब की महिलाओं के लिए केजरीवाल ने सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक चल दिया है. उन्होंने ऐलान किया कि 13 अप्रैल से महिलाओं को 1000 रुपये देने की गारंटी शुरू हो जाएगी. इसके लिए पूरे राज्य में तेजी से रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे. यह पंजाब की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी मदद साबित होगी.
दिल्ली की नई सरकार पर केजरीवाल का बड़ा वार
पंजाब के मंच से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की राजनीति पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में अब फ्री बिजली की सुविधा बंद होने जा रही है. केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी सरकार जाते ही नई सरकार ने आम आदमी क्लिनिक बंद कर दिए हैं’. उन्होंने कथित शराब घोटाले पर भी खुलकर अपनी बात रखी. केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट ने भी उन्हें कट्टर ईमानदार होने का सर्टिफिकेट दे दिया है.
National
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा — संजीव अरोड़ा
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अमृतसर में एक विश्वस्तरीय आतिथ्य परियोजना के विकास के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जो पंजाब के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देगा।
इस समझौते पर दोनों पक्षों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए, जिनमें ओबेरॉय ग्रुप के कॉर्पोरेट और कानूनी मामलों के अध्यक्ष श्री आर. शंकर तथा स्प्रिंगएज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. शाहबाज सिंह, डॉ. अवतार सिंह और डॉ. अमनदीप कौर शामिल थे। इस अवसर पर प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य, पंजाब स गुरकिरत किरपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि यह 150 कमरों वाला आगामी प्रोजेक्ट ओबेरॉय ग्रुप के ट्राइडेंट ब्रांड के तहत विकसित किया जाएगा और अमृतसर-तरणतारण रोड पर श्री हरिमंदिर साहिब से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। लगभग 3 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में करीब 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे अमृतसर के प्रीमियम आतिथ्य बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना से लगभग 350 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
अधिक जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह आतिथ्य परियोजना ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से विकसित की जाएगी, जिसमें ओबेरॉय ग्रुप की वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त लक्जरी आतिथ्य विशेषज्ञता और स्प्रिंगएज की मजबूत स्थानीय उपस्थिति का समावेश होगा।
उल्लेखनीय है कि ट्राइडेंट ब्रांड के तहत पंजाब में यह पहला होटल होगा। वर्तमान में देशभर में ट्राइडेंट ब्रांड के अंतर्गत 9 होटल संचालित हो रहे हैं। वहीं, ओबेरॉय ग्रुप के भारत में कुल 32 होटल संचालित हैं और 10 अन्य निर्माणाधीन हैं। पंजाब में यह समूह पहले से ही न्यू चंडीगढ़ में ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट का संचालन कर रहा है।
इस संदर्भ में अमृतसर प्रोजेक्ट विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे ट्राइडेंट ब्रांड के तहत पंजाब में इस स्तर का पहला ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस परियोजना पर काम जुलाई 2026 में शुरू होने की संभावना है और इसे मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पंजाब सरकार ने इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से इस सहयोग को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्वेस्ट पंजाब पिछले डेढ़ वर्ष से दोनों पक्षों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें एक मंच पर लाने में सक्रिय रहा है, जो राज्य सरकार की उच्च-मूल्य निवेश आकर्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उद्योग क्षेत्र में पंजाब की बढ़ती प्रगति को रेखांकित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य ने वर्ष 2025-26 में 59,448 करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित किए हैं, जो राज्य के इतिहास में सर्वाधिक है, जिससे लगभग 1,33,221 रोजगार सृजित होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल 2022 से अब तक पंजाब ने 1,59,947 करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित किए हैं, जिनसे लगभग 5,57,664 रोजगार सृजन की संभावना है।
यह साझेदारी पंजाब को उच्च स्तरीय पर्यटन, आतिथ्य और निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो पवित्र शहर अमृतसर की वैश्विक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करेगा।
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब न केवल उद्योग बल्कि प्रीमियम पर्यटन और आतिथ्य निवेश के लिए भी तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट पंजाब के सक्रिय सहयोग से ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट धरातल पर उतर रहे हैं और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा दे रहे हैं।
National
140 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना वाले गेहूं कटाई सीजन से पहले पंजाब ने तेल आपूर्ति की तत्काल मांग उठाई, केंद्र तुरंत कार्रवाई करे: CM Mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार से पेट्रोल, डीजल और डीएपी खाद की बढ़ी हुई तथा निर्बाध आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब 140 लाख मीट्रिक टन गेहूं की कटाई के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि तेल की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की बाधा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को सीधे प्रभावित कर सकती है।
लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं है और घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कटाई और अनाज की ढुलाई को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा समय पर कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए 181 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 139 लाख मीट्रिक टन धान उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री के साथ एक वर्चुअल बैठक के दौरान मैंने बताया कि इस वर्ष पंजाब में 140 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन की संभावना है। फसल की सुचारु कटाई और ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति बेहद आवश्यक है। कटाई के दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, ट्रॉलियां, हार्वेस्टर और ट्रक इस्तेमाल किए जाते हैं, इसलिए व्यापक जनहित में तेल आपूर्ति बढ़ाई जानी चाहिए। यह समय की मांग है कि देश की खाद्य सुरक्षा हर हाल में बरकरार रखी जाए।”
लोगों को भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस समय राज्य में 12 से 14 दिनों का पेट्रोल और डीजल तथा लगभग छह दिनों का एलपीजी स्टॉक उपलब्ध है, जो सामान्य रूप से पूरे वर्ष समान रहता है। आपूर्ति लगातार जारी है। देश के 41 देशों के साथ आयात समझौते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर 60 दिनों का पेट्रोल-डीजल तथा 30 दिनों का एलपीजी स्टॉक पहले से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी या घबराहट में खरीदारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मुख्य सचिव स्वयं आपूर्ति पर नजर रख रहे हैं। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “गुरुवार तक एलपीजी रीफिल के लिए 71,000 अनुरोध प्राप्त हुए थे, जिनमें से 69,000 की डिलीवरी की जा चुकी है। राज्य में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है और सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं। कुल 1,497 स्थानों पर जांच की गई, जिसमें 301 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कृषि और उद्योग दोनों को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। एलपीजी, पेट्रोल और डीजल से संबंधित समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-3321001 शुरू किया गया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में पंजाब की भूमिका का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्तमान स्थिति में पंजाब अपने गोदामों से 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं देने के लिए तैयार है, जबकि इस वर्ष 140 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद है। इसके अलावा, देश की सेवा के लिए पंजाब 139 लाख मीट्रिक टन धान उपलब्ध कराने के लिए भी तैयार है। राज्य ने हमेशा जरूरतमंदों और गरीबों की मदद की है। यदि देश को 181 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 139 लाख मीट्रिक टन धान की आवश्यकता है, तो इसे किसी भी समय उठाया जा सकता है। पंजाब इस समय भी देश का साथ देने की अपनी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेगा।”
तेल कीमतों के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, “पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त कर कम करने का निर्णय विश्वास बढ़ाने वाला कदम है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को प्राथमिकता के आधार पर डीएपी खाद की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि पंजाब में धान की बुवाई 1 जून से शुरू हो रही है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी रीफिल की प्रतीक्षा अवधि को 45 दिनों से घटाकर शहरी क्षेत्रों के बराबर 25 दिन किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “वर्चुअल बैठक के दौरान मैंने पंजाब से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मैंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे कूटनीतिक माध्यमों का सक्रिय रूप से उपयोग करें, ताकि देश को किसी भी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े। भले ही हम ‘विश्व गुरु’ बनने का दावा करते हैं, लेकिन आवश्यक संसाधनों को सुरक्षित करने में आत्मनिर्भरता और रणनीतिक क्षमता ही हमारी वास्तविक ताकत को दर्शाती है।”
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़