Connect with us

Punjab

Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने Khatkar Kalan में रखा Shaheed Bhagat Singh Heritage Complex का foundation stone

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में ₹53.45 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर रखा।
यह कॉम्प्लेक्स न सिर्फ भगत सिंह की शहादत और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा, बल्कि युवाओं को देशभक्ति की राह पर चलने की प्रेरणा भी देगा।

मान का बयान आने वाली पीढ़ियों को जोड़ेगा कॉम्प्लेक्स

नींव पत्थर रखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब के लिए एक “गौरव की बात” है। उन्होंने कहा –
यह हेरिटेज कॉम्प्लेक्स हमारी आने वाली पीढ़ियों को शहीदों की कुर्बानी और उनकी सोच से जोड़ने का काम करेगा। जिस जमीन पर भगत सिंह जैसे वीर पैदा हुए, वहां से देशभक्ति की नई कहानी लिखी जाएगी।”

विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

अपने भाषण के दौरान सीएम मान ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर करारा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया –

  • जब पंजाब की पंचायतें अपने गांवों को नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही थीं, तब ये नेता सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने और अपने परिवारों की विरासत बचाने में लगे थे।”
  • मान ने गंभीर आरोप लगाया कि बिक्रम मजीठिया के पूर्वजों ने 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड वाले दिन जनरल डायर के लिए डिनर का आयोजन किया था।
  • उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह आज अपने भतीजे मजीठिया के मानवाधिकारों की बात करते हैं, लेकिन उनका परिवार हमेशा “राज्य विरोधी ताकतों” के साथ खड़ा रहा है – चाहे वो मुग़ल रहे हों, अंग्रेज या आज की भाजपा।

आजादी के 75 साल बाद भी हर घर तक नहीं पहुंचा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी आजादी को 75 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसका असली फायदा हर घर तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस सोच को बदलने की दिशा में काम कर रही है।

मान ने ये भी याद दिलाया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट ने शपथ खटकर कलां की इस पवित्र धरती पर ली थी। यह खुद में एक ऐतिहासिक फैसला था।”

खास बातें हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में क्या होगा खास?

  • ₹53.45 करोड़ की लागत से बनेगा यह विशाल कॉम्प्लेक्स।
  • शहीद भगत सिंह से जुड़ी यादों, दस्तावेजों और ऐतिहासिक घटनाओं को सहेजा जाएगा।
  • यहां आने वाले लोग इंटरएक्टिव गैलरीज, म्यूजियम और डिजिटल डिस्प्ले के जरिए भगत सिंह के विचारों और संघर्ष को समझ सकेंगे।
  • यह जगह युवाओं को इतिहास से जोड़ने का एक बड़ा माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह कदम पंजाब में शहीदों की विरासत को सहेजने और युवाओं तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम पहल है। शहीद भगत सिंह हेरिटेज कॉम्प्लेक्स न केवल शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्थली भी बनेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

O.T.S स्कीम को मिला जोरदार समर्थन: 111.16 करोड़ की वसूली, 31 मार्च के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वैट बकाये के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान (OTS) स्कीम को व्यापारियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के तहत अब तक करीब 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुल 298.39 करोड़ रुपये के बकाये शामिल हैं। इनमें से सरकार 111.16 करोड़ रुपये की वसूली भी कर चुकी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह स्कीम पुराने टैक्स बोझ को खत्म करने और राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ जैसे प्रमुख जिलों से इस योजना को अच्छा समर्थन मिला है, जो यह दर्शाता है कि कारोबारियों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राहत योजना 31 मार्च 2026 तक ही लागू है। इसके बाद सरकार सख्त रुख अपनाएगी और बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके लिए पहले ही करीब 8,000 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अंतिम मौके का लाभ उठाएं और अपने लंबित वैट बकाये का निपटान कर लें। उन्होंने कहा कि OTS स्कीम के तहत ब्याज और जुर्माने में बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे व्यापारियों को राहत मिल रही है और वे अपने वित्तीय रिकॉर्ड को साफ कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार का मौजूदा रियायती रुख समाप्त हो जाएगा और बिना किसी छूट के सख्त वसूली प्रक्रिया लागू की जाएगी। ऐसे मामलों में सामान्य कानूनी जांच और कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को मिला समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि मुकदमेबाजी को कम करना और व्यापारियों को नई शुरुआत का अवसर देना भी है।

Continue Reading

Blog

29 मार्च को होगी Punjab Cabinet की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर !

Published

on

पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह कैबिनेट बैठक 29 मार्च, रविवार को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, कोठी नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं को मंजूरी मिलने और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती है।

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में आम जनता से जुड़े मुद्दों—जैसे बुनियादी सुविधाएं, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक योजनाएं—पर खास ध्यान दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता राज्य के विकास को गति देना और लोगों को राहत पहुंचाना है, ऐसे में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब कैबिनेट की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले आने वाले समय में राज्य की नीतियों और दिशा को तय कर सकते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Punjab

जलालाबाद में आज 508 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री; अनाज मंडी में तैयारियां पूरी

Published

on

पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में आज विकास की बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में जलालाबाद की अनाज मंडी पहुंचेंगे, जहां वह करीब 508 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में लगभग 300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 350 किलोमीटर पुराने मार्गों की मरम्मत शामिल है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी थीं। अब अनाज मंडी को पूरी तरह कार्यक्रम के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। मंच, टेंट, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों से सुरक्षा व इंतजामों का लिया जायदा

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मनदीप कौर और उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है। अनाज मंडी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर धातु जांच उपकरण लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पैकेज इलाके के लिए बड़ी सौगात

स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के अनुसार, यह पैकेज जलालाबाद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सुबह से ही अनाज मंडी में लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है और हर कोई मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

Trending