Connect with us

Punjab

Tarn Taran का विकास पटरी पर लाना APP का लक्ष्य: Harmeet Sandhu को गांव Aima Kalan में मिला भरपूर समर्थन

Published

on

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपने प्रचार अभियान को और तेज करते हुए गांव ऐमा कलां का दौरा किया। इस दौरान गांववासियों ने उन्हें खुले दिल से स्वागत किया और पूरा समर्थन देने का भरोसा जताया।

गांव ऐमा कलां में आयोजित एक जनसभा में हरमीत सिंह संधू ने कहा कि उन्हें गांव के लोगों से सीधे मिलकर बातचीत करने और उनकी समस्याएं सुनने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने सड़क, पानी, रोजगार और खेती से जुड़ी कई स्थानीय परेशानियों के बारे में बात की, और उन्होंने आश्वासन दिया कि आपसरकार इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी।

हरमीत संधू ने कहा कि उन्हें गांववासियों से जो प्यार और अपनापन मिला है, उससे यह साफ है कि लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों और कामकाज से खुश हैं। उन्होंने कहा, “तरनतारन का आर्थिक विकास पटरी से उतर चुका है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसे फिर से सही रास्ते पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमें लोगों का भरोसा और समर्थन मिल रहा है, और यही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने आगे कहा कि लोगों के जोश और उत्साह से यह साफ है कि आम आदमी पार्टी इस उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में जो काम किए हैं, उसी भरोसे पर लोग आज ‘आप’ के साथ खड़े हैं।

हरमीत सिंह संधू ने गांव ऐमा कलां के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह समर्थन उन्हें और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तरनतारन को विकास, रोजगार और बेहतर सुविधाओं के रास्ते पर लाना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है।

गांव ऐमा कलां में हरमीत सिंह संधू को मिले प्यार और समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि तरनतारन में लोगों का झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। संधू का कहना है कि आपही तरनतारन के विकास की सच्ची उम्मीद है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब सरकार के विरोध के बाद हिमाचल ने बदला रुख, बढ़े एंट्री टैक्स पर फिर होगा विचार

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार अब नरम रुख अपनाती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद हिमाचल कैबिनेट ने बढ़ाई गई एंट्री टैक्स दरों पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक संतुलित और लोगों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि नई नीति को ज्यादा व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने पर काम किया जा रहा है।

सरकार ने बताया कि एंट्री टैक्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब आम जनता और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चाहे तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से राज्य की छवि प्रभावित हो रही है।

कुल मिलाकर, एंट्री टैक्स को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी तनातनी के बीच अब उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।

Continue Reading

Blog

‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश

Published

on

पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।

Continue Reading

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Trending