Haryana
Haryana में 22 जिलों के लिए भाजपा ने नियुक्त किए 27 जिला अध्यक्ष।
Haryana में वर्तमान में 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने भविष्य के परिसीमन को ध्यान में रखते हुए 27 जिले घोषित किए हैं। इनमें हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम महानगर जैसे नए जिले शामिल हैं। अब प्रदेश में भाजपा के 27 जिला अध्यक्ष होंगे।
सोमवार सुबह भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, जिसमें प्रवीन जोड़ा को फतेहाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। रविवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के लिए 40 दावेदारों ने आवेदन किया था, जिसके बाद प्रवीन जोड़ा को यह जिम्मेदारी दी गई। वे भाजपा के पुराने और अनुभवकार कार्यकर्ताओं में से हैं, जो इस पद के लिए उपयुक्त पाए गए।
इसके अलावा, तेजेंद्र सिंह गोल्डी को कुरुक्षेत्र जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हिसार में आशा खेदड़ और हांसी में अशोक सैनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने हिसार जिले के लिए दो जिला अध्यक्षों की घोषणा की है, जिसमें आशा खेदड़ को हिसार और अशोक सैनी को हांसी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आशा खेदड़ और अशोक सैनी दोनों को दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के चुनाव के लिए एलान किया था। जिसमें मंडल अध्यक्षाें का चुनाव पूरा होने के बाद अब जिला अध्यक्षों का चुनाव किया गया। संगठन की ओर से पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को जिला चुनाव प्रभारी बनाकर हिसार भेजा गया था। जिला चुनाव प्रभारी सीमा त्रिखा ने नामांकन लिए। हिसार जिला अध्यक्ष के लिए 55 तथा हांसी जिला अध्यक्ष पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन किए। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने नामांकन वापस ले लिए। जिसमें हिसार में 54 तथा हांसी में 14 नामांकन वापस ले लिए गए। सर्वसम्मति से दोनों जिला अध्यक्षों का चुनाव हुआ। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी का फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया गया। आशा खेदड़ बतौर चुनाव प्रभारी फतेहाबाद में गई थी। जिसके चलते वह शामिल नहीं हो सकी।
रणवीर ढाका बने रोहतक जिला के अध्यक्ष।
रणवीर सिंह ढाका को भाजपा का फिर से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जातीय समीकरण और शहरी निकाय चुनाव में जीत के बाद ढाका को यह जिम्मेदारी फिर से मिलना लगभग तय था। ढाका ने अपनी राजनीतिक यात्रा इनेलो से शुरू की थी और बाद में कांग्रेस के बाद 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कार्यकाल के दौरान ढाका को करीब दो साल पहले अजय बंसल की जगह जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी की तरफ से रविवार को जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें पांच महिलाओं सहित 59 पार्टी पदाधिकारियों ने आवेदन किया। चुनाव अधिकारी संदीप जोशी ने पंचकुला स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। सोमवार सुबह पंचकुला से ढाका को पुनः जिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। ढाका के पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है और पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया, जहाँ उन्हें बधाई दी गई।
कैथल को मिली पहली महिला जिला अध्यक्ष।
उत्तर हरियाणा बिजली निगम की निदेशक ज्योति सैनी कैथल की जिला अध्यक्ष बनी हैं। वे वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक पार्षद रह चुकी हैं। सैनी जिले में भाजपा की पहली महिला जिला अध्यक्ष बनी है। बता दें कि रविवार को जिलाध्यक्ष के लिए 43 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन शाम के समय सभी मे अपना नामांकन वापस ले लिया और पार्टी हाइकमान पर जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला छोड़ दिया।
करनाल भाजपा के जिला अध्यक्ष बने प्रवीण लाठर।
प्रवीण लाठर को करनाल भाजपा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। करनाल विधानसभा चुनाव के दौरान, करनाल जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा को असंध से विधानसभा की टिकट दी गई थी, जिसके बाद से करनाल जिले में कार्यकारी जिला अध्यक्ष कार्य कर रहे थे। लेकिन कल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद्र गुप्ता करनाल पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नए जिला अध्यक्ष के नाम पर विचार-विमर्श किया। आज सुबह करीब 10:30 बजे, ज्ञान चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान करनाल के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।
वीरेंद्र कौशिक को मिली भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
भिवानी में भी भाजपा ने नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की, और वीरेंद्र कौशिक को भिवानी भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और फूल-मालाओं से नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि पार्टी पूरे देश में बेहतरीन कार्य कर रही है। उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि वे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अच्छे से काम करें और भिवानी जिले में पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।
महेंद्रगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष बने यतेन्द्र राव।
अटेली क्षेत्र के गांव डुलाना निवासी यतेन्द्र राव को भाजपा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यतेन्द्र राव पिछले दो दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। 2024 में अटेली विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदारों में से एक थे। हालांकि यह बात अलग हैं कि उन्हें टिकट नहीं मिली थी। अब भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया है। बता दें कि रविवार को महेंद्रगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए जिले भर से करीब 43 आवेदन आए थे। इनमें पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल थे। लेकिन यतेन्द्र राव को सोमवार को जारी लिस्ट में जिला अध्यक्ष बनाने की घाेषणा कर दी है।
विकास वाल्मीकि बने भाजपा झज्जर के जिलाध्यक्ष।
भा.ज.पा. के नेता विकास वाल्मीकि को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं और इस पद की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, और ओमप्रकाश धनखड़ का आभार व्यक्त किया है। विकास वाल्मीकि पिछले 20 वर्षों से भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं और पार्टी के सह प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा, वह शहर के मनोनित पार्षद भी रहे हैं।
जिलाध्यक्ष के रूप में विकास वाल्मीकि का पदभार संभालते ही उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है। यह उल्लेखनीय है कि रविवार को भाजपा ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन स्वीकार किए थे, जिसमें झज्जर जिले से 44 नामांकन भरे गए थे। सभी आवेदकों ने विकास वाल्मीकि के पक्ष में सहमति जताते हुए अपने नामांकन वापस ले लिए थे। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने आज विकास वाल्मीकि का नाम घोषित किया।
सिरसा में भाजपा ने बीसीए पर खेला दांव, एडवोकेट यतेंद्र सिंह बने जिलाध्यक्ष।
सिरसा में भाजपा ने ओबीसी (बीसीए) समुदाय के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जहां एडवोकेट यतेंद्र सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यतेंद्र सिंह स्वर्णकार समाज से आते हैं और पहले भी भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके द्वारा सिरसा में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। इसके अतिरिक्त, वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं और जिला महामंत्री, जिला प्रमुख, तथा जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
वह रेल मंत्रालय की रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में, यतेंद्र सिंह अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के सरपंच और स्वर्णकार समाज वेलफेयर सोसाइटी सिरसा के संरक्षक हैं।
सोनीपत से अशोक भारद्वाज व गोहाना से बिजेंद्र मलिक बने जिलाध्यक्ष।
अशोक भारद्वाज को सोनीपत व बिजेंद्र मलिक को गोहाना से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक भारद्वाज कुंडली नगरपालिका के वाइस चेयरमैन हैं। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। वहीं बिजेंद्र मलिक उर्फ मल्हा को गोहाना से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह सोनीपत जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन रहे हैं। दोनों ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के आवास पर जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाई माईराम कौशिक ने दोनों जिलाध्यक्ष को बधाई दी।
Haryana
हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट
हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है.
दरअसल, राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी. जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे.
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 रिक्तियां भरी जाएंगी. वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-पुरुष)- 4500 रुपये
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-महिला)- 600 पद
- कांस्टेबल (पुरुष- रेलवे पुलिस/GRP)- 400 पद
- हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. साथ में मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृष विषय पढ़ा होना चाहिए. इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा पास की है.
- सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की विशेष छूट के बाद). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
- चयन प्रक्रिया
- हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा.
- सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग- आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा.
- शारीरिक माप परीक्षण- इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम 158 सेमी अनिवार्य है. इसमें पुरुषों का सीना भी मापा जाएगा.
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें दौड़ होगी. पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
- लिखित परीक्षा- शारीरिक मानकों में सफल होने के बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसका वेटेज 97 फीसदी होगा. शेष तीन फीसदी का वेटेज एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे.
- आवेदन शुल्क
- इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री है.
- कैसे करना है आवेदन?
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स, जैसे 12वीं की मार्कशीट, सीईटी स्कोरकार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.
Haryana
‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए
हरियाणा महिला आयोग ने ‘टटीहरी’ गाने से जुड़े विवाद के मामले में बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने समन जारी होने के बावजूद शुक्रवार को पानीपत में पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।
बादशाह के वकीलों ने आयोग को बताया कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके। साथ ही आयोग से अगली तारीख देने की भी मांग की गई थी।
इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia बैठक में नाराज़ नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद आयोग ने पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
गौरतलब है कि महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें ‘टटीहरी’ गाने में कथित रूप से लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बोल और दृश्य होने के मामले में पानीपत के एसपी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी थी।
Haryana
कैथल पहुंचे CM नायब सैनी:अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया, परिवार से बातचीत की
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कैलाश भगत से बातचीत की और परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। उनके साथ मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कैथल आए। सीएम वीरवार को कैथल में कैलाश भगत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
दरअसल अमरनाथ भगत का 5 दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक प्रकट करने के लिए रोजाना राजनीति चेहरे पहुंचे रहे हैं। वीरवार को सीएम भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से भी मिले और उनसे बातचीत की।

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम
अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही
बता दें कि स्वर्गीय अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ काम कर चुके हैं। अमरनाथ भगत का नाम कैथल की जानी मानी राजनीतिक हस्तियों में आता है। इसके अलावा अमरनाथ भगत कैथल में RSS के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। उन्होंने RSS के साथ काफी कार्यकर्ताओं को जोड़ा।
जिस समय कैथल और कुरुक्षेत्र एक जिले में होते थे, उस समय अमरनाथ भगत भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे। उन्होंने लगातार 4 बार इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका नाम भाजपा के समर्पित नेताओं में लिया जाता है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़