Punjab
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शंभू रेल ट्रैक धमाका केस में मुख्य आरोपी का साथी गिरफ्तार
पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। Punjab Police ने शंभू रेल ट्रैक धमाका मामले में मुख्य साजिश से जुड़े एक अहम आरोपी के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई SSOC अमृतसर, पटियाला पुलिस और CI पठानकोट की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मुख्य आरोपी जगारूप सिंह का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गुरजिंदर सिंह की भूमिका केवल शंभू रेल धमाके तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह सरहिंद रेल ट्रैक धमाके और मोगा CIA दफ्तर पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल रहा है।
इस मामले की जानकारी Gaurav Yadav ने साझा की। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरदासपुर जिले के धारीवाल क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी हमले विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर किए गए थे, जिनका उद्देश्य पंजाब में अशांति फैलाना था। 27 अप्रैल को हुए शंभू धमाके की जांच के दौरान अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पुलिस के अनुसार, इस केस से जुड़े पहले के दो बड़े हमले—23 जनवरी को सरहिंद रेल ट्रैक धमाका और 7 नवंबर 2025 को मोगा CIA कार्यालय पर ग्रेनेड हमला—भी अब सुलझा लिए गए हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी जगारूप सिंह (जो अब मृत है) ने अपने साथी गुरजिंदर सिंह के साथ मिलकर शंभू में इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए अलग-अलग ट्रेनों से घटनास्थल पर पहुंचे और योजना को अंजाम दिया।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इन तथ्यों की पुष्टि की है। जांच में यह भी पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क को मलेशिया में बैठे हैंडलर्स संचालित कर रहे थे, जिनके संबंध अमेरिका और पाकिस्तान में बैठे अन्य नेटवर्क से भी जुड़े हुए हैं।
Punjab Police ने दावा किया है कि इस मॉड्यूल का बड़ा हिस्सा उजागर कर लिया गया है और मामले में शामिल सभी लोगों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस ने दोहराया कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
National
जल्द खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट, इस दिन रवाना होगा पहला जत्था
सिखों के पवित्र तीर्थ Hemkund Sahib और हिंदू आस्था के केंद्र Lakshman Lokpal Temple के कपाट 23 मई 2026, शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पावन यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय सेना की 418वीं स्वतंत्र फील्ड कंपनी (9वीं माउंटेन ब्रिगेड) और Gurudwara Hemkund Sahib Management Trust के सेवादार गुरुद्वारा परिसर पहुंच चुके हैं। संयुक्त टीम द्वारा अरदास के बाद गुरुद्वारा साहिब के कपाट खोल दिए गए हैं, जिससे अब टीम वहीं रहकर लगातार तैयारी कार्य कर सकेगी। पहले उन्हें रोजाना घंगरिया वापस लौटना पड़ता था।
अब यह टीम हेमकुंट साहिब से अटलकोटी ग्लेशियर तक के रास्ते को चौड़ा और सुरक्षित बनाने का काम करेगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दशकों से भारतीय सेना इस दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है, जिससे यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाया जा सके।
Gurudwara Hemkund Sahib Management Trust ने भारतीय सेना और सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया है। लगभग 4,632 मीटर (15,200 फीट) की ऊंचाई पर गढ़वाल हिमालय में स्थित Hemkund Sahib अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
यात्रा की शुरुआत 20 मई 2026 को Rishikesh से पहले जत्थे के रवाना होने के साथ होगी। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और ताजा जानकारी से अपडेट रहें।
संबंधित विभागों ने इस यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
Politics
मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए उठाए जा रहे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब में युद्ध नशयां विरुद्ध” और ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाई जा रही है।
गैंगस्टरों पर शिकंजा मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस की तकनीकी प्रगति पर चर्चा करते हुए पन्नू ने कहा कि हमारी पुलिस अब पूरी तरह हाई-टेक हो चुकी है। अब गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने एक अत्याधुनिक ‘वॉइस बैंक’ तैयार किया है जिसमें 84,000 से ज्यादा दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपल लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि हाल ही में शम्भू धमाके के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पुराने धमाकों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ये सब गिरफ्तारियां इसी तकनीक की मदद से संभव हुई हैं।
पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस के पास अब दुनिया भर में सक्रिय लगभग 3 लाख 90 हजार से अधिक अपराधियों का विशाल डेटाबेस उपलब्ध है। वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम की मदद से अब अपराधियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता महज कुछ ही मिनटों में लगा लिया जाएगा।
पन्नू ने कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाला अब बच नहीं पाएगा। सूबे की हाई-टेक पुलिस इस एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से हर अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी।
नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ आप सरकार की मुहिम का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ मुहिम पिछले 427 दिनों से निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं, बल्कि नशों के सौदागरों की कमर भी तोड़ी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने नशे की काली कमाई से आलीशान महल खड़े किए हैं, उन पर सरकार का ‘पीला पंजा’ (बुलडोजर) लगातार चल रहा है। यह मुहिम तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब की धरती से नशे का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता।
National
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत ₹465 करोड़ से अधिक का इलाज; 42 लाख से ज्यादा कार्ड जारी
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। यह एक स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य परिवारों को किफायती इलाज उपलब्ध करवाना है। अब तक इस योजना के तहत 465.36 करोड़ से अधिक के इलाज किए जा चुके हैं, 42 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं, और 2.77 लाख से अधिक उपचार लाभार्थियों को प्रदान किए गए हैं। यह दर्शाता है कि बड़ी संख्या में परिवार सेहत कार्ड पर भरोसा कर रहे हैं और इसका लाभ उठा रहे हैं।
इस उल्लेखनीय सफलता के बावजूद, सरकार ने उन सभी पात्र लोगों से जल्द से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक नामांकन नहीं करवाया है। सरकार ने ज़ोर दिया है कि चिकित्सीय आपात स्थिति कभी भी आ सकती है, और समय पर पंजीकरण परिवारों को ऐसे समय में आर्थिक बोझ से बचा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना पंजाब के हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.77 लाख प्री-ऑथराइजेशन अनुरोधों पर 465.36 करोड़ से अधिक का ख़र्च और 42 लाख से अधिक पंजीकरण इस बात का प्रमाण है कि लोग इस योजना पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि जिन लोगों ने अभी तक नामांकन नहीं करवाया है, वे देरी न करें, क्योंकि यह योजना ज़रूरत के समय वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
इस योजना की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह सभी के लिए खुली है। इसमें आयु, लिंग या आय के आधार पर कोई सीमा नहीं है। यही कारण है कि यह देश के सबसे समावेशी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है।
अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण में मदद करने के लिए सरकार गाँवों, कस्बों और शहरों में रोज़ाना पंजीकरण कैंप आयोजित कर रही है। ये कैंप गुरुद्वारों, पंचायत घरों, मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों जैसे सुविधाजनक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद रहते हैं, जो लोगों का मार्गदर्शन करते हैं, दस्तावेजों की जाँच करते हैं और मौके पर ही पंजीकरण पूरा करवाते हैं। इससे प्रक्रिया सभी के लिए आसान हो जाती है।
सरकार ने कुछ आम भ्रांतियों को भी दूर किया है। यह योजना केवल गरीब परिवारों के लिए नहीं है, बल्कि पंजाब के सभी निवासियों के लिए है। पंजीकरण सरल है और कैंपों में सहायता उपलब्ध है। इस योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज कैशलेस है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख तक का इलाज कवर मिलता है, जिसमें बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियाँ शामिल हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया सरल है। लोग बिना अपॉइंटमेंट के, आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर किसी भी कैंप या केंद्र पर जा सकते हैं और कर्मचारियों की सहायता से पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें एसएमएस के माध्यम से पुष्टि प्राप्त होगी।
पंजाब सरकार राज्य के परिवारों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है कि वे इस योजना में पंजीकरण करवाएँ, ताकि किसी को भी पैसों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से समझौता न करना पड़े।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |