Connect with us

Haryana

Bhupendra Singh Hooda ने दलित छात्रा की आत्महत्या मामले में CBI जांच की मांग की, नायब सिंह सैनी सरकार पर हमला

Published

on

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda ने भिवानी जिले के लोहारू स्थित कॉलेज में दलित छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में CBI या हाई कोर्ट के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना गंभीर है और दोषियों को सामने लाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ऑनलाइन धोखाधड़ी और किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया
Bhupendra Singh Hooda ने अपने ट्विटर अकाउंट के हैक होने पर भी चिंता जताई और कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि देशभर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, किसान आंदोलन को लेकर हुड्डा ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर है और वे मौत के कगार पर हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह किसानों से बातचीत करके इस समस्या का समाधान निकाले।

नायब सिंह सैनी सरकार पर हमला
Bhupendra SIngh Hooda ने मौजूदा नायब सिंह सैनी सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि यह सरकार प्रदेश का कर्ज बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों को ट्रैक्टर से आने पर रोक लगा दी है, और जब इसके कारण पूछा गया, तो सरकार ने कहा कि इससे अनुशासन बिगड़ेगा। हुड्डा ने कहा कि यह प्रजातंत्र है, और सभी को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने का हक है। सरकार को जल्द से जल्द किसानों से बातचीत शुरू करनी चाहिए और समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

किसान मजबूरी में अपनी फसलें सस्ते दामों पर बेच रहे हैं
हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार का दावा है कि हरियाणा में 24 फसलों के लिए MSP का कानून लागू किया गया है, लेकिन ये फसलें अभी तक उत्पन्न नहीं हुई हैं और किसान MSP के तहत दाम भी नहीं पा रहे हैं। किसान मजबूरी में अपनी फसलें बहुत कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर सरकार के प्रारूप का भी हवाला दिया और कहा कि इसे लागू करना अभी बाकी है।

मुख्यमंत्री के खिलाफ उठते सवालों की जांच होनी चाहिए
हुड्डा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ उठ रहे सवालों, हरियाणा में आर्थिक तंगी, और शिक्षा योजनाओं में घोटालों की जांच की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि किसान, बेरोजगारी और सरकार के वादों का क्या हुआ? इन चुनावी मुद्दों के बजाय सरकार को लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कोई ठोस काम नहीं किया है, जिससे अब दिल्ली की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Published

on

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Continue Reading

Haryana

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

Published

on

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।

अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।

Continue Reading

Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

Published

on

भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।

पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक

बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।

कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।

इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

Continue Reading

Trending