Connect with us

Punjab

Tarn Taran By-Election से पहले Aam Aadmi Party को बड़ा फायदा, कई Akali Families हुए APPमें शामिल

Published

on

तरनतारन विधानसभा हलके में होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कई जाने-माने और प्रभावशाली परिवारों ने पार्टी छोड़कर ‘आप’ का हाथ थाम लिया। इस मौके पर लोगों में साफ दिखा कि वो अब बदलाव और ईमानदार राजनीति की तरफ बढ़ना चाहते हैं।

प्रमुख अकाली परिवारों ने थामा आपका दामन

शिरोमणि अकाली दल के कई पुराने और सम्मानित परिवारों ने रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।
‘आप’ की जन-हितैषी और पारदर्शी राजनीति से प्रेरित होकर सैकड़ों अकाली समर्थक पार्टी में शामिल हुए।

राजासांसी मार्केट कमेटी के चेयरमैन वरुण कुमार और नरिंदर सिंह नागी की प्रेरणा से कई परिवार —
सतनाम सिंह, मनोहर लाल, प्रीत सिंह हैप्पी, साजन, परम कुमार, रोहित, आशु, प्रिंस, तरन, अमरीक सिंह, जोगा सिंह, साजन और हरप्रीत सिंह — ने अकाली दल को अलविदा कहकर ‘आप’ जॉइन की।

इसी तरह, AAP नेता जसबीर सिंह सौंध से प्रेरित होकर सहबदीप सिंह, गुरशेर सिंह, जरमनजीत सिंह, गुलजार सिंह, अवतार सिंह, शरणजीत सिंह, मुहब्बत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, मनवीर सिंह और जबलप्रीत सिंह समेत कई परिवारों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

AAP नेताओं ने किया स्वागत

इन सभी परिवारों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर
AAP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी,
प्रदेश महासचिव डॉ. एस.एस. आहलूवालिया,
चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट,
और आप नेता सुर सिंह मौजूद रहे।

“AAP में काम से मिलता है सम्मान, सिफारिश से नहीं” — शैरी कलसी

मीडिया से बात करते हुए अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही सच में आम लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि यहां किसी को आगे बढ़ने के लिए किसी की सिफारिश या मेहरबानी की जरूरत नहीं होती।

“AAP में जो ईमानदारी से जनता की सेवा करता है, उसे उसकी मेहनत के दम पर सम्मान और जिम्मेदारी मिलती है,” शैरी कलसी ने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के दरवाजे उन सभी लोगों के लिए खुले हैं जो बिना किसी स्वार्थ के पंजाब की सेवा करना चाहते हैं।

नए सदस्यों का स्वागत और अकाली दल पर निशाना

डॉ. एस.एस. आहलूवालिया और हरचंद सिंह बरसट ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने सही समय पर समझदारी भरा फैसला लिया है।
दोनों नेताओं ने कहा कि अकाली दल अब अपने असली रास्ते से भटक गया है और जनता ने उसे बार-बार नकार दिया है।

“अब अकाली दल ‘पंथ’ की पार्टी नहीं रही। पंजाब के लोग अब उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे,” उन्होंने कहा।

भाजपा के फैसले पर भी तीखी प्रतिक्रिया

‘आप’ नेताओं ने इस मौके पर भाजपा सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की सीनेट को भंग करने के फैसले की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के अधिकारों पर सीधा हमला है।

हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हमेशा पंजाब के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाई है।

“चाहे पंजाब के पानी का मामला हो, केंद्र से बकाया फंड्स की बात हो या फिर राज्य के संवैधानिक अधिकार — भगवंत मान हर बार पंजाब के पक्ष में डटकर खड़े रहे हैं,” बरसट ने कहा।

AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को मिली मजबूती

इन परिवारों के पार्टी में आने से AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को तरनतारन उपचुनाव में काफी मजबूती मिली है।
यह कदम यह भी दर्शाता है कि पंजाब की जनता अब पारदर्शी, जन-केंद्रित और ईमानदार राजनीति पर भरोसा कर रही है।

तरनतारन की यह हलचल दिखाती है कि राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव चल रहा है। आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, और अकाली दल की पकड़ ढीली होती दिख रही है।
उपचुनाव से पहले AAP के लिए यह एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला मौका है, जबकि विपक्षी दलों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

O.T.S स्कीम को मिला जोरदार समर्थन: 111.16 करोड़ की वसूली, 31 मार्च के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वैट बकाये के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान (OTS) स्कीम को व्यापारियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के तहत अब तक करीब 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुल 298.39 करोड़ रुपये के बकाये शामिल हैं। इनमें से सरकार 111.16 करोड़ रुपये की वसूली भी कर चुकी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह स्कीम पुराने टैक्स बोझ को खत्म करने और राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ जैसे प्रमुख जिलों से इस योजना को अच्छा समर्थन मिला है, जो यह दर्शाता है कि कारोबारियों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राहत योजना 31 मार्च 2026 तक ही लागू है। इसके बाद सरकार सख्त रुख अपनाएगी और बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके लिए पहले ही करीब 8,000 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अंतिम मौके का लाभ उठाएं और अपने लंबित वैट बकाये का निपटान कर लें। उन्होंने कहा कि OTS स्कीम के तहत ब्याज और जुर्माने में बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे व्यापारियों को राहत मिल रही है और वे अपने वित्तीय रिकॉर्ड को साफ कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार का मौजूदा रियायती रुख समाप्त हो जाएगा और बिना किसी छूट के सख्त वसूली प्रक्रिया लागू की जाएगी। ऐसे मामलों में सामान्य कानूनी जांच और कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को मिला समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि मुकदमेबाजी को कम करना और व्यापारियों को नई शुरुआत का अवसर देना भी है।

Continue Reading

Blog

29 मार्च को होगी Punjab Cabinet की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर !

Published

on

पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह कैबिनेट बैठक 29 मार्च, रविवार को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, कोठी नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं को मंजूरी मिलने और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती है।

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में आम जनता से जुड़े मुद्दों—जैसे बुनियादी सुविधाएं, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक योजनाएं—पर खास ध्यान दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता राज्य के विकास को गति देना और लोगों को राहत पहुंचाना है, ऐसे में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब कैबिनेट की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले आने वाले समय में राज्य की नीतियों और दिशा को तय कर सकते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Punjab

जलालाबाद में आज 508 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री; अनाज मंडी में तैयारियां पूरी

Published

on

पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में आज विकास की बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में जलालाबाद की अनाज मंडी पहुंचेंगे, जहां वह करीब 508 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में लगभग 300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 350 किलोमीटर पुराने मार्गों की मरम्मत शामिल है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी थीं। अब अनाज मंडी को पूरी तरह कार्यक्रम के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। मंच, टेंट, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों से सुरक्षा व इंतजामों का लिया जायदा

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मनदीप कौर और उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है। अनाज मंडी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर धातु जांच उपकरण लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पैकेज इलाके के लिए बड़ी सौगात

स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के अनुसार, यह पैकेज जलालाबाद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सुबह से ही अनाज मंडी में लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है और हर कोई मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

Trending