Connect with us

Chandigarh

नए भर्ती हुए 520 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के नौजवानों को नए वर्ष का तोहफ़ा देते हुए पंजाब राज्य सहकारी बैंक में नए भर्ती हुए 520 क्लर्कों-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे।  

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद नौजवानों के मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह उनकी सरकार का पहला समारोह नहीं है क्योंकि राज्य सरकार अब तक ऐसे कई समारोह करके 40,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र बाँट चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की पुरातन शान बहाल करके फिर ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए संजीदा प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लगभग हरेक दूसरे गाँव को महान गुरू साहिबान की चरण स्पर्श प्राप्त है और पंजाब की धरती ने बहादुर पुत्र पैदा किए हैं, जिन्होंने अपने मुल्क की ख़ातिर अपना जीवन कुर्बान कर दिया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी पैदायशी उद्यमी होते हैं और इनमें नेतृत्व करने के गुण होते हैं और इसी कारण दुनिया भर में पंजाबियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की सख़्त मेहनत का कोई सानी नहीं, जिस कारण आज पंजाबी हरेक क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों के इस जज़्बे का लाभ राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली के लिए भी उठाया जा सकता है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहादुर और समर्पित भावना वाले पंजाबियों ने देश को ब्रिटिश हुकूमत की ग़ुलामी से मुक्त करवाने के लिए बेमिसाल बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में रिकॉर्ड है कि जिन देश-भक्तों ने अपनी जानें कुर्बान कीं या किसी न किसी रूप में अंग्रेज़ों के ज़ुल्म का शिकार हुए, उनमें  से 90 प्रतिशत से अधिक पंजाबी थे। भगवंत सिंह मान ने ज़ोर देकर कहा कि आज भी पंजाब, देश की सरहदों की रक्षा करने और देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे आगे हैं।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के प्रमुख होने के नाते उनका हर कदम राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली को सुनिश्चित बनाने को समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि बदकिस्मति से उनसे पहले मुख्यमंत्रियों को कभी भी राज्य की चिंता नहीं होती थी, बल्कि उनको अपने निजी हितों का फिक्र अधिक होता था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरेक मुद्दे को लेकर राज्य द्वारा नकार दिए गए राजनीतिक नेता उनकी रोज निंदा कर रहे हैं।  
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने एक निजी कंपनी जी.वी.के. पावर की मल्कीयत वाला गोइन्दवाल पावर प्लांट 1080 करोड़ रुपए की लागत के साथ खरीद कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि अब पहली बार उल्टा रुझान शुरू हुआ है कि सरकार ने कोई प्राईवेट पावर प्लांट खरीदा है, जबकि पहले राज्य सरकारें सरकारी जायदादें पसंदीदा व्यक्तियों को ‘कौड़ी’ के भाव बेचती थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पछवाड़ा कोयला खदान से निकलने वाले कोयले का प्रयोग सरकारी पावर प्लांटों के लिए ही किया जा सकता है, जिस कारण इस पावर प्लांट की खरीद से इस कोयले का प्रयोग राज्य के हरेक सैक्टर के लिए बिजली पैदा करने के लिए किया जा सकता है।  
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अस्पतालों और स्कूलों में मुकम्मल तौर पर बदलाव देखने को मिल रहा है और आम आदमी की भलाई के लिए नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसले उन लोगों द्वारा ही लिए जा रहे हैं जो ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं से अवगत हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि रिवायती राजनीतिक पार्टियों ने राज्य को बर्बाद कर दिया है और अब वह निर्लज होकर नैतिकता की बातें कर रही हैं।  
 

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के स्वरूप पंजाब में बड़ी औद्योगिक क्रांति देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 महीनों के दौरान टाटा स्टील और अन्य बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश करने के लिए तैयारियाँ की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को अग्रणी राज्य और ‘रंगला पंजाब’ बनाने की ओर उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है।  
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस यत्नों के स्वरूप देश में निवेश के लिए पंजाब सबसे पसन्दीदा स्थान बनकर उभरा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान पंजाब में अब तक 55,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है, जिससे नौजवानों के लिए रोजग़ार के 2.95 लाख अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक निवेश होगा।  
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ पिछले 75 सालों में नौजवान सरकारी नौकरी के लिए एक अवसरों को तरसते थे, अब उनको एक साल में तीन-तीन नौकरियाँ भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने कभी भी राज्य की भलाई या इसकी तरक्की की परवाह नहीं की, परन्तु मौजूदा सरकार इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले 25 सालों में पंजाब पर केवल दो राजनीतिज्ञों ने राज किया है और अपने निजी हितों के लिए राज्य के साधनों का शोषण किया।  
 

गुर्बानी की तुक ‘पवन गुरू पानी पिता, माता धरत महत’ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान गुरू साहिबान ने हवा (पवन) को गुरू, पानी (पानी) को पिता और ज़मीन (धरती) को माता का दर्जा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें राज्य के वातावरण को बचाने का संकल्प लेकर राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए पवित्र गुर्बानी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। परन्तु इसके लिए नौजवानों को अहम भूमिका निभानी चाहिए।  
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों का सरकारी नौकरियों का सफऱ जारी रहेगा और 18 जनवरी को 590 और नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नौजवानों को सामाजिक और आर्थिक तरक्की में बराबर हिस्सेदार बनाना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों समेत समाज के हरेक वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।  
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की झाँकी को रद्द कर शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, माई भागो, गदरी बाबों जैसे महान शहीदों का निरादर किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस परेड में इन नायकों की झाँकी को शामिल न कर शहीदों के योगदान और बलिदान को घटाने की कोशिश कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह महान देश-भक्तों और राष्ट्रीय नायकों का बड़ा निरादर है। उन्होंने कहा कि शहीदों को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से देश-भक्ति का सर्टिफिकेट लेने की ज़रूरत नहीं है।  


 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandigarh

पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक

Published

on

मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।

यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Continue Reading

Chandigarh

Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।

Continue Reading

Chandigarh

विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी

Published

on

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत


घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।

इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

खाद्य विभाग को भेजे सबूत


ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कैफे की सफाई


दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।

Continue Reading

Trending