Connect with us

Blog

अनिल विज ने सुनी शिकायतें, फरियादी बोले- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Published

on

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास पर प्रतिदिन प्रदेशभर से फरियादियों का तांता लग रहा है। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिश-निर्देश दिए। विज ने फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।

विज ने SIT गठित करने के दिए दिशा-निर्देश
वहीं सिरसा से आए फरियादी ने बताया कि उसकी पौती के मृत्यु के मामले में पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की है, उन्होंने बताया कि उनकी पौती बहू-बेटे की मृत्यु के बाद अलग रह रही थी और अब उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी पौती की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला तो दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। विज ने मामले की छानबीन के लिए एसआईटी गठित करने के दिशा-निर्देश दिए।

इसी तरह हिसार से आए फरियादी ने बताया कि उसके बेटे की कुछ दिनों पहले उसके ही दोस्तों ने नशा देकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बावजूद अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। गृह मंत्री ने एसपी हिसार को मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए, साथ ही इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को छानबीन के निर्देश दिए।

आढ़ती के मुनीम ने की डेढ़ करोड़ की ठगी, विज ने CIA को सौंपी जांच
करनाल से आए सब्जी मंडी के आढ़ती ने बताया कि उसके पास काम करने वाले मुनीम ने उसके साथ ही डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की है। उसने बताया कि अलग-अलग दिनों में कंपनी की पेमेंट जालसाजी कर मुनीम ने निकलवाई। गृह मंत्री ने मामले में सीआईए करनाल को जांच के निर्देश दिए।

महेंद्रगढ़ से आई महिला ने पति पर मारपीट करने व उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए, पंचकूला से महिला फरियादी ने उसके पति पर फर्जी केस दर्ज होने की शिकायत दी, उसका आरोप था कि एक अन्य महिला ने उसके पति पर झूठा केस दर्ज कराया है। जींद से आए व्यक्ति ने उसकी बेटी के कई दिनों से लापता होने की शिकायत दी, अम्बाला छावनी निवासी फरियादी ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख रूपए ठगी करने के आरोप लगाए जिन पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पंचकूला में अवैध खनन की शिकायत
पंचकूला के गांव खेड़ी से आए फरियादी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बड़े टिप्परों व ट्रकों के माध्यम से क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। भारी वाहनों की वजह से रोड किनारे उसके घर की दीवारों में दरारें तक आ गई है। गृह मंत्री ने हरियाणा एनफोर्समेंट ब्यूरो को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल निवासी व्यक्ति ने उसकी जमीन पर लोगों द्वारा नाजायज कब्जा करने व जमीनी विवाद में एसडीएम कोर्ट के ऑर्डर नहीं मानने की शिकायत दी जिस पर मंत्री विज ने कैथल डीसी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह सोनीपत निवासी व्यक्ति ने उसके घर में लाखों की चोरी होने व चोरों के पकड़े जाने के बावजूद सामान की रिकवरी नहीं होने की शिकायत दी। गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर सोनीपत को फोन कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य कई शिकायत गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष आई जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल भी हो सकता है सस्ता!

Published

on

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए तेल आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीदों ने वैश्विक तेल बाजार को राहत दी है। इसके साथ ही भारत में भी लोगों की नजरें पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर टिकी हुई हैं।

हाल ही में पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला और इसका असर भारत समेत कई देशों के ईंधन बाजार पर भी पड़ा।

अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए तेल परिवहन सामान्य होने की संभावनाओं के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में WTI कच्चा तेल घटकर 80.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड करीब 4 प्रतिशत गिरकर 83.28 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। वहीं इंडियन बास्केट में भी कच्चे तेल की कीमत लगभग 93.19 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें केवल कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर नहीं करतीं। इनमें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स, रिफाइनिंग लागत, परिवहन खर्च और तेल कंपनियों का मार्जिन भी शामिल होता है।

यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक निचले स्तर पर बनी रहती हैं और तेल कंपनियों को लागत में स्थायी राहत मिलती है, तो देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुसार यदि ब्रेंट क्रूड की कीमत मौजूदा स्तर से नीचे बनी रहती है, तो आने वाले हफ्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 से 3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती संभव है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला तेल विपणन कंपनियों और सरकार की कर नीति पर निर्भर करेगा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी का सीधा लाभ आम लोगों को मिल सकता है। इससे परिवहन लागत कम होगी, महंगाई पर दबाव घटेगा और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी स्थिरता आ सकती है। इसके अलावा हवाई किराए, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक उत्पादन की लागत में भी कमी आ सकती है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिल सकता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई यह नरमी भारतीय उपभोक्ताओं को कब और कितनी राहत दिला पाती है।

Continue Reading

Blog

अकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिल

Published

on

पंजाब की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। दाखा से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह इयाली मंगलवार को औपचारिक रूप से ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन में शामिल हो गए। उनके इस फैसले को पंजाब की पंथक राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

संगठन में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह इयाली ने कहा कि उन्होंने बिना किसी शर्त और पद की अपेक्षा के इस मंच का साथ चुना है। उनका उद्देश्य पंजाब की पंथक और क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करना तथा राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

इयाली ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी और तकनीकी रूप से वह अभी भी शिरोमणि अकाली दल के विधायक हैं। उन्होंने बताया कि ‘वारिस पंजाब दे’ फिलहाल एक सामाजिक और संगठनात्मक मंच है, न कि चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल, इसलिए विधायक पद छोड़ने का कोई सवाल नहीं उठता।

उन्होंने कहा कि पंजाब के कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिनमें राज्य के पानी का मुद्दा, पंजाबी भाषी क्षेत्रों का मामला, चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार और अन्य क्षेत्रीय हित शामिल हैं। इन मुद्दों को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

मनप्रीत इयाली ने कहा कि पंजाब, पंजाबी पहचान और पंथक विचारधारा को मजबूत करने के लिए समान सोच रखने वाली सभी ताकतों को एक मंच पर आने की जरूरत है। उनके इस कदम के बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले समय में इसके राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

Continue Reading

Blog

पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानित

Published

on

रक्षा सेवाओं में अपने परिवार और पंजाब का नाम रोशन करने वाली होनहार बेटियों महिकप्रीत कौर और कोमलप्रीत कौर को आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सम्मानित किया।

रूपनगर जिले के पपराली गांव के एक किसान परिवार से संबंध रखने वाली महिकप्रीत कौर ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट सूची में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर पंजाब का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

वहीं, अमृतसर के शाहूरा गांव की रहने वाली और सैन्य परिवार से संबंध रखने वाली कोमलप्रीत कौर ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) प्रवेश परीक्षा में देशभर में 18वां रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने दोनों बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि महिकप्रीत और कोमलप्रीत पंजाब की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता यह साबित करती है कि पंजाब की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अवसर मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट और महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट से अब तक 377 से अधिक युवा देश की सशस्त्र सेनाओं में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का एकमात्र राज्य है, जहां लड़कियों के लिए रक्षा सेवाओं की तैयारी हेतु विशेष संस्थान संचालित किया जा रहा है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य युवाओं, खासकर बेटियों को रक्षा सेवाओं में आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर और सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे देश सेवा के अपने सपनों को साकार कर सकें।

Continue Reading

Trending