Haryana
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब Haryana निशाने पर, सिरसा में आधी रात को धमाका; मलबा बरामद, अलर्ट जारी।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अब Haryana को भी निशाना बनाया है। शुक्रवार आधी रात को सिरसा में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद एयरफोर्स और पुलिस बल की गतिविधियां तेज हो गईं। सिरसा के दो अलग-अलग स्थानों—रानियां चुंगी खाजाखेड़ा और फिरोजाबाद चकसाहिबा—में मिसाइल के टूटे हुए हिस्से (मलबा) बरामद किए गए हैं।
फिरोजाबाद चकसाहिबा में गुरुद्वारे के पास मिसाइल जैसे मलबे की खबर मिलते ही सुबह से ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंची और दोनों स्थानों से मलबा जब्त कर उसे अपने साथ ले गई। एयरफोर्स के अधिकारियों ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों स्थानों से बरामद मलबा अब जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। बता दें कि दोनों जगहों के बीच की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है।
पाकिस्तानी हमले की आशंका को देखते हुए सिरसा से लेकर हिसार तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शुक्रवार रातभर ब्लैकआउट की स्थिति रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हिसार के तीन अस्पतालों में विशेष बर्न वार्ड बनाए गए हैं, ताकि झुलसे हुए लोगों को तुरंत उपचार मिल सके। इसके अलावा इमरजेंसी से निपटने के लिए अन्य जरूरी इंतज़ाम भी किए जा रहे हैं।
सिरसा में जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तर पर दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। ये कंट्रोल रूम आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने व नागरिकों को सही जानकारी देने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं। इसके जरिए हर एक्टिविटी पर निगरानी रखी जाएगा।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम को लघु सचिवालय के कमरा नंबर 18 में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01666-248882 है। इसी प्रकार सिविल डिफेंस से संबंधित दूसरा कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कमरा नंबर 11 में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01666-247251 और 01666-248101 हैं।
24 घंटे रहेंगे कर्मचारी
इन कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटियां रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी आपात स्थिति में इन कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

इंदिरा कॉलोनी आवास में धमाके से दौड़े लोग
सिरसा में रानियां रोड के पास स्थित इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 12.15 बजे के बाद धमाका हुआ और लोगों काे भागने तक का मौका नहीं मिला। कॉलोनी निवासी राजेंद्र एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि वह सभी घर की छत पर थे। उस समय आसमान से लाल रंग का ड्रोन टाइप में नीचे आता दिखाई दिया। जब वह कॉलोनी के पास नीचे गिरा तो अचानक तेज धमाका हुआ। लोगों के हाथ से फोन भी छूटकर नीचे गिर गया।
सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस लेकर मौक पर पहुंची और एयरफोर्स की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, प्रशासन के अनुसार मौके से कुछ पाया नहीं गया। मगर लोगों का कहना है कि धमाका हुआ और ड्रोन का दावा है। इसकी रात को कुछ सीसीटीवी फुटेज व वीडियो भी वायरल हुआ है।
एसडीएम अर्पित संगल ने वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक
वहीं एसडीएम अर्पित संगल ने नगर परिषद डबवाली के वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की है। एसडीएम ने सभी सदस्यों को सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय अपने-अपने वार्डों में सभी लाइटें बंद रखें और आमजन से इसमें सहयोग की अपील करें।
पार्षदों ने भी जनता को जागरूक करने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में नगर परिषद चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा, वाइस चेयरमैन अमन, ईओ सुरेंद्र सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
Haryana
अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।
जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।
याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।
अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
Haryana
भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान
हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।
अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।
गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।
वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।
Haryana
हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल
भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।
पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक
बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।
कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।
इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी