Connect with us

Punjab

ड्रग नेटवर्क को तोड़ने के बाद ‘APP’ ने गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब की सबसे बड़ी “जंग” ‘गैंगस्टरों पे वार’ का किया आगाज: नील गर्ग

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता के बाद संगठित अपराध के विरुद्ध पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ‘गैंगस्टरों पर वार’ की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इसे गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का निर्णायक कदम बताया।

जीरो टॉलरेंस नीति: 2,000 टीमें, 12,000 पुलिसकर्मी

नील गर्ग ने बताया कि मान सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। पहली बार 12,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 2,000 टीमें पूरे पंजाब में एक साथ तलाशी और पीछा अभियान चला रही हैं। इसके साथ ही जनता से जानकारी साझा करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है।

‘हथियार छोड़ो, पंजाब छोड़ो या जेल के लिए तैयार रहो’

गर्ग ने साफ शब्दों में कहा कि गैंगस्टरों के लिए अब कोई रहम नहीं होगा। संदेश स्पष्ट है—हथियार छोड़ दो, पंजाब छोड़ दो या जेल जाने के लिए तैयार रहो। उन्होंने कहा कि यह कोई सियासी लड़ाई नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य की लड़ाई है।

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की सफलता का हवाला

नील गर्ग ने बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू हुए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के 325 दिनों में करीब 32,000 एफआईआर दर्ज हुईं, हजारों नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ व ड्रग मनी जब्त की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में सजा की दर देश में सबसे अधिक, लगभग 86%, है।

पिछली सरकारों पर निशाना

गर्ग ने कहा कि गैंगस्टरवाद कोई नई समस्या नहीं है, बल्कि यह पिछली सरकारों के दौरान पनपा। जिन सरकारों ने गैंगस्टरों को संरक्षण दिया, वही आज इस बीमारी के लिए जिम्मेदार हैं।

विदेशों में बैठे गैंगस्टरों पर भी कार्रवाई

उन्होंने खुलासा किया कि विदेशों से सक्रिय करीब 60 गैंगस्टरों की पहचान कर ली गई है और उनके स्थानीय नेटवर्क भी मैप किए जा चुके हैं। चाहे गैंगस्टर पंजाब में हो, देश में कहीं भी हो या विदेश में—किसी को बख्शा नहीं जाएगा

युवाओं से मुख्यधारा में लौटने की अपील

नील गर्ग ने गुमराह युवाओं से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। सरकार ऐसे युवाओं का स्वागत करेगी।

जनता से सहयोग की अपील

उन्होंने जनता से अपील की कि गैंगस्टरों से जुड़ी किसी भी जानकारी को 93946-93946 हेल्पलाइन पर साझा करें। जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सीधे एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स तक पहुंचेगी।

विपक्ष पर तंज

विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए गर्ग ने कहा कि अमन-कानून पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपने शासित राज्यों की स्थिति देखनी चाहिए और पंजाब मॉडल से सीख लेनी चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

29 मार्च को होगी Punjab Cabinet की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर !

Published

on

पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह कैबिनेट बैठक 29 मार्च, रविवार को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, कोठी नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं को मंजूरी मिलने और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती है।

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में आम जनता से जुड़े मुद्दों—जैसे बुनियादी सुविधाएं, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक योजनाएं—पर खास ध्यान दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता राज्य के विकास को गति देना और लोगों को राहत पहुंचाना है, ऐसे में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब कैबिनेट की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले आने वाले समय में राज्य की नीतियों और दिशा को तय कर सकते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Punjab

जलालाबाद में आज 508 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री; अनाज मंडी में तैयारियां पूरी

Published

on

पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में आज विकास की बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में जलालाबाद की अनाज मंडी पहुंचेंगे, जहां वह करीब 508 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में लगभग 300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 350 किलोमीटर पुराने मार्गों की मरम्मत शामिल है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी थीं। अब अनाज मंडी को पूरी तरह कार्यक्रम के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। मंच, टेंट, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों से सुरक्षा व इंतजामों का लिया जायदा

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मनदीप कौर और उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है। अनाज मंडी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर धातु जांच उपकरण लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पैकेज इलाके के लिए बड़ी सौगात

स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के अनुसार, यह पैकेज जलालाबाद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सुबह से ही अनाज मंडी में लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है और हर कोई मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

Punjab

Punjab Weather: चार दिन बाद साफ हुआ मौसम, निकली धूप; 23 डिग्री पहुंचा तापमान

Published

on

पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा और हलके बादल छाए रहने के बाद शनिवार को गुरदासपुर व आसपास के इलाकों में मौसम साफ हो गया। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

धूप निकलने का असर तापमान पर भी दिखा और पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से लगातार ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे थे। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। लोगों ने संदूकों में समेटे हुए गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए थे।

शनिवार को धूप खिलते ही शहर की दिनचर्या सामान्य हो गई। सुबह के समय आसमान पर हलके बादल छाए हुए थे, मगर दोपहर तक धूप तेज होती गई।

लोग पार्कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई, जो पिछले दिनों खराब मौसम के कारण सुनसान नजर आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।

मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी-जुकाम की समस्या

पिछले कुछ दिनों में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। माहिर डाक्टरों का कहना है कि तापमान के अचानक बढ़ने व कम होने के चलते लोग खांसी, जुकाम, बुखार व गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

अस्पतालों में ओपीडी में इस तरह की शिकायत लेकर आने वालों मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डाक्टरों के अनुसार, अभी मौसम पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रहती है।

लोगों से अपील अपना पूरी तरह से रखें ध्यान

इस बदलते मौसम में शरीर को ढलने में वक्त लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना पूरी तरह से ध्यान रखें। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

गुनगुना पानी पिएं व बाहर के खाने-पीने से बचें। डाक्टरों ने सलाह दी है कि अगर खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें और समय पर डाक्टर से सलाह लें।

Continue Reading

Trending