Punjab
नशे के खिलाफ कार्रवाई: पंजाब Police ने नशा तस्कर के घर पर चलवाया बुलडोजर।
पंजाब Police ने नशे के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर देर रात बुलडोजर चलवाया। यह कार्रवाई लाडोवाल के पास गांव तलवंडी में ड्रग माफिया सोनू के घर पर की गई। सोनू पिछले तीन वर्षों से नशा तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं।
दिल्ली चुनाव में हार के बाद, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एक्शन मोड में आते हुए न केवल ट्रेवल एजेंटों पर शिकंजा कसा, बल्कि नशे के नेटवर्क को भी तोड़ने के लिए कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया है।
इस कार्रवाई के दौरान Police ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे, और यह भी स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों और निर्माणों पर बुलडोजर अभियान तेज़ी से बढ़ सकता है।
National
CM मान की हरियाणा सरकार को सलाह: संयम के साथ पानी बरतें, 21 मई तक अतिरिक्त पानी नहीं देगा पंजाब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरियाणा को संयम से पानी बरतने को कहा है। चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार इन्हीं दिनों पानी के लिए पंजाब से लड़ती है इसलिए पंजाब ने पहले ही हरियाणा को सचेत कर दिया है कि पानी की खपत पूरे संयम के साथ की जाए। इसके लिए हरियाणा सरकार को पत्र भी लिख दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब द्वारा हरियाणा को उसके कोटे का पानी दिया जा रहा है और यह 21 मई तक चलता रहेगा। पंजाब निर्धारित सप्लाई से अधिक पानी हरियाणा को नहीं दे सकता।
उन्होंने कहा कि मालूम चला है कि अभी तक हरियाणा ने अपने कोटे का 70 से 75 फीसदी पानी ही खर्च किया है, यह अच्छी बात है। 21 मई तक इस पानी की खपत की जा सकती है, उसके बाद ही आगे कोटे के तहत पानी सप्लाई दी जाएगी। यह भी अच्छी बात है कि इस बार हरियाणा सरकार ने इस बार अपने बजट में एसवाईएल के लिए कोई बजट तय नहीं किया है। हरियाणा को अब यह मसला खत्म ही कर देना चाहिए।
मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहली बार पंजाब का पानी पंजाब के लोगों और किसानों के लिए बरतना शुरू कर दिया है। अंतिम टेल तक किसानों को सिंचाई के लिए नई पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। दूसरे राज्यों के लिए पंजाब के पास कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और न ही दूसरे राज्य इसके लिए उम्मीद रखें।
Punjab
पंजाब की आप सरकार ने पूरे किए 4 साल, मुख्यमंत्री मान की घोषणा- पंचायतों को मिलेगा इनाम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार को राज्य में चार साल पूरे हो गए हैं. इसी उपलक्ष्य में वह ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ के तहत सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा साझा कर रहे हैं. आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री मान ने हर विभाग की तरह ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के कार्यों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश किया. उन्होंने इस दौरान पंचायतों के लिए एक खास घोषणा भी की.
मुख्यमंत्री मान ने इस दौरान बताया कि पंजाब में कुल 13,236 पंचायतें हैं. 2024 में हुए पंचायत चुनावों के दौरान अधिकतर पंचायतों का गठन सर्वसम्मति से हुआ है. उन्होंने कहा कि साल 2018 में हुए चुनावों के दौरान 1,870 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं. वहीं, 2024 में यह संख्या बढ़कर 2,970 हो गईं. यह दर्शाता है कि 1,100 से अधिक गांवों ने मिलकर सर्वसम्मति पंचायत चुनी है.
पंचायतों के लिए की खास घोषणा
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इससे स्पष्ट है कि गांवों में एकता और सामुदायिक सद्भाव बढ़ा है. इस दौरान उन्होंने ‘विशेष विकास अनुदान’ योजना की घोषणा के बारे में भी बताया. इस योजना के तहत उन पंचायतों को ₹5 लाख का विशेष अनुदान दिया जाएगा जो निर्विरोध चुनी गई हैं. इसका उद्देश्य गांवों के बीच एकता और सामुदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है. इससे न केवल चुनाव पर होने वाले खर्च में कमी आयेगी, बल्कि समय की भी बचत होगी.
जन-जन तक पहुंचाना है सरकार की उपलब्धियां- मान
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने अपने शासन में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में हुए कामों का चार साल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया था. उन्होंने इस दौरान पंजाब के सरकारी स्कूलों और उसके परिणामों को सराहा था. वास्तव में सरकार की योजना उसकी उपलब्धियों को हर गांव, गली और घर तक पहुंचाना है. बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 2022 को सत्ता में आई थी और भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी.
Punjab
पंजाब में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
Punjab और Chandigarh में मौसम का मिजाज बदल गया है। रातभर हल्की बारिश और गरज के साथ तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज, 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 2-3 दिनों के लिए आंधी और गरज के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
आज पंजाब के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। अन्य जिलों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। खास तौर पर Pathankot, Gurdaspur, Amritsar, Hoshiarpur, Nawanshahr, Rupnagar, SAS Nagar (Mohali), Kapurthala, Jalandhar, Fatehgarh Sahib, Patiala और Tarn Taran में कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। Patiala सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है कि मार्च महीने में पंजाब में सामान्य से 25% कम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में 16.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि औसत इससे अधिक रहता है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़