Connect with us

Punjab

अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा

Published

on

पंजाब की शहरी लोकल बॉडीज़ में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) ने अबोहर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और मोरिंडा नगर काउंसिल चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने दोनों संस्थाओं में मेयर, प्रधान और बाकी सभी अहम पदों पर जीत हासिल की है, जिससे एक बार फिर ‘‘आप’’ की लीडरशिप और शासन मॉडल में चुने हुए प्रतिनिधियों का बढ़ता भरोसा साबित कर दिया है।

अबोहर नगर निगम में गणेश कुमार सबलानिया को मेयर, रेशमा बाई को सीनियर डिप्टी मेयर और किरण को डिप्टी मेयर चुना गया हैं। 50 मेंबर वाली नगर निगम में ‘आप’ प्रतिनिधियों ने 27 काउंसलर के समर्थन से यह शानदार जीत हासिल की।

इसी तरह, मोरिंडा नगर काउंसिल में, जगपाल सिंह जॉली प्रधान, दलजीत कौर भिचरा वरिष्ठ उप प्रधान और हरजिंदर सिंह छिब्बर उप प्रधान चुने गए, जिसके साथ ‘आप’ ने सभी उच्च पदों पर बड़ी जीत हासिल की है।

चुनावों के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, मोरिंडा नगर काउंसिल के नए चुने गए प्रधान जगपाल सिंह जॉली ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पार्षदों पर लगाए गए झूठे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “यहां मौजूद सभी पार्षद अपनी मर्ज़ी से यहां आए हैं। किसी पर किसी भी तरह का कोई दबाव या ज़बरदस्ती नहीं की गई। हर पार्षद ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का खुलकर इस्तेमाल किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी बेबुनियाद बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसी झूठ की राजनीति कभी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा, “पार्षदों ने अपने लोकतंत्र अधिकार का खुलकर इस्तेमाल किया है और ‘आप’ उम्मीदवारों का पूरे दिल से समर्थन किया है। लोगों ने एक बार फिर झूठ की राजनीति को खारिज करके ईमानदार राजनीति में अपना भरोसा जताया है।”

आम आदमी पार्टी ने सभी नए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अबोहर और मोरिंडा के लोगों के लिए विकास के कामों में तेज़ी लाने और बेहतर नागरिक सुविधाएं पक्का करने के लिए पूरी लगन, ईमानदारी और ट्रांसपेरेंसी के साथ काम करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

पंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगे

Published

on

पंजाब के मतदाताओं के लिए अहम खबर है। वोटर सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 11 और 12 जुलाई को राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता अपना नाम जुड़वाने, संशोधन कराने, दस्तावेज जमा करने और मतदाता सूची से जुड़े अन्य कार्य आसानी से कर सकेंगे।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सभी विशेष कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। जिन मतदाताओं ने पहले से अपने फॉर्म भर रखे हैं, वे इन्हें इन कैंपों में जमा कर सकते हैं। वहीं, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) भी मौके पर मौजूद रहेंगे और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

इन दो दिनों के दौरान BLO द्वारा पहले से प्राप्त फॉर्मों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और उनमें यदि कोई कमी होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा। इसी उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने 11 और 12 जुलाई को सरकारी अवकाश होने के बावजूद सभी सरकारी और सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूल सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रखने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने सभी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारियों को इन विशेष कैंपों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार स्कूल स्टाफ को इन दोनों दिनों में ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा और SIR-2026 अभियान के दौरान चुनाव कर्मचारियों की सहायता करनी होगी।

गौरतलब है कि पंजाब में 25 जून से घर-घर सर्वे अभियान चल रहा है, जो 24 जुलाई तक जारी रहेगा। सरकार का लक्ष्य विशेष कैंपों के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना है। इस अभियान में स्कूल स्टाफ के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को इस प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।

Continue Reading

National

पंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Published

on

पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बदलते मौसम के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और फिसलन जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

इस बीच चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बीच अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के पास घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवकों में से दो तेज बहाव में बह गए, जबकि एक युवक झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रशासन और राहत दलों ने लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके बाद मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है और अधिकांश जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है। बारिश कम होने के साथ तापमान और उमस में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Continue Reading

Punjab

राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में डकैती डालने वाले महा पापियों को सजा दिलवाने को लेकर रविवार को सुंदरकांड पाठ कराने और देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाने की घोषणा की। रविवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जेएमडी टेंट, जापानी पार्क में सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों का घटनाक्रम दर्शाता है कि राम मंदिर में डकैती करने वाले महा पापियों को मोदी सरकार बचाने में लगी है। जबकि सनातन के इन गुनहगारों को फांसी मिलनी चाहिए थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हर सनातनी हिंदू का धर्म है कि इन महा पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए अपने आप को समर्पित करे। जो लोग इन पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे, प्रभु श्री राम उनका और उनके परिवार का कल्याण करेंगे। इसके लिए इस रविवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। पाठ के बाद इस पर चर्चा होगी कि प्रभु श्री राम के गुनहगारों को सज़ा दिलवाने के लिए क्या प्रयास करने हैं। सिग्नेचर कैंपेन में एक लेटर पर राम भक्त साइन करेंगे, जो प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे।

“आप” मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम यह दिखाता है कि मोदी सरकार ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से उन लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने श्री रामचंद्र जी के घर में चोरी और डकैती करने का महापाप किया। वहां जमीनों के बड़े-बड़े घोटाले हुए, जिसके सारे कागज मौजूद हैं। 2 करोड़ रुपए की जमीन मंदिर ट्रस्ट ने 18 करोड़ रुपए में खरीदी। सारे कागज मौजूद होने के बावजूद उस पर कोई जांच नहीं हो रही है, कोई एफआईआर नहीं हो रही है और किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि निर्माण कार्यों में किन कंपनियों को ठेके दिए गए, इस पर खुले आरोप लग रहे हैं। उनके इंजीनियर कह रहे हैं कि कंस्ट्रक्शन में 40 फीसद कमीशन मांगा जाता था, लेकिन उसकी कोई जांच नहीं हो रही है। इतने बड़े स्तर पर चढ़ावे की चोरी हुई, सीसीटीवी कैमरे के अंदर इतनी सारी घटनाएं कैद हुईं, लेकिन उसकी भी कोई जांच नहीं हो रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आठ छोटे लोगों को पकड़कर जेल में डाल दिया गया है और बाकी सभी बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में अब जनता को आवाज उठानी पड़ेगी और प्रभु की शरण में जाना होगा। इसलिए इस 12 जुलाई, रविवार को सुबह 10 बजे जेएमडी टेंट, जापानी पार्क, सेक्टर 10, रोहिणी में हम लोग सुंदरकांड का पाठ करेंगे। सभी श्रद्धालुओं और राम भक्तों से निवेदन है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पहुंचें। सुंदरकांड पाठ के बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर एक सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह सिग्नेचर कैंपेन देश भर में चलाया जाएगा। यह केवल आम आदमी पार्टी का सिग्नेचर कैंपेन नहीं है, बल्कि जहां-जहां राम भक्त और श्रद्धालु हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं, वे सभी यह कैंपेन करेंगे। इस सिग्नेचर कैंपेन में एक आम नागरिक की प्रधानमंत्री मोदी जी के नाम एक चिट्ठी है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ये लेटर साइन किए जाएंगे, हम घर-घर जाएंगे और दिल्ली सहित हर जगह हजारों की संख्या में हनुमान चालीसा के पाठ रखे जाएंगे। लोग हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, हनुमान जी और रामचंद्र जी की आरती गाएंगे और उसके बाद बड़ी श्रद्धा से इस लेटर पर साइन करेंगे। इसके बाद ये सभी लेटर प्रधानमंत्री जी को भेजे जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि जब लोग भगवान की शरण में जाकर और उनका आशीर्वाद लेकर यह काम करेंगे, तो चंदा चोरी करने वाले और रामचंद्र जी के घर में डकैती डालने वालों को जरूर सजा मिलेगी। हर सनातनी का यह फर्ज और धर्म है कि वह श्री रामचंद्र जी के यहां डकैती करने वाले महा पापियों को सजा दिलवाने की पूरी कोशिश करे। जो लोग भी इस कार्य को करेंगे, उनका और उनके परिवार का महा कल्याण होगा।

प्रधानमंत्री के नाम इस चिट्ठी पर राम भक्त करेंगे सिग्नेचर

आदरणीय प्रधानमंत्री जी,

श्री राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी छोटी-बड़ी बचत से श्री राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया था। कई लोगों ने तो अपनी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी दे दी और अधिकांश ने रसीद तक नहीं मांगी क्योंकि उन्होंने सोचा कि यह भगवान का घर है, यहां क्या हिसाब मांगना? आज उस विश्वास को भारी ठेस पहुंची है।

श्री राम मंदिर से संबंधित हर कार्य प्रधानमंत्री जी आपने आगे बढ़-चढ़कर किए। आपने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया और उसके हर मेंबर को व्यक्तिगत रूप से चुनकर नियुक्त किया, जो आपके बेहद करीबी माने जाते हैं। अब जब इतने बड़े स्तर पर बेईमानी हुई है, तो आपकी चुप्पी से मैं आहत हूं। 2021 के पहले से ही ट्रस्ट में जमीनों के घोटाले, निर्माण कार्यों में 40 फीसद तक की कमीशनखोरी और अब इतने बड़े पैमाने पर चढ़ावा चोरी की खबरें कई वर्षों से मीडिया में प्रमुखता से आ रही हैं।

मुझे लगता रहा कि यह सब आपके संज्ञान में होगा और आप किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम ने मेरे विश्वास को धक्का पहुंचाया है। ऐसा लग रहा है कि भगवान के दोषियों को सजा दिलवाने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा लगता है कि एसआईटी और एफआईआर मात्र लोगों की आंखों में धूल झोंकने और मामले को रफा-दफा करने की कोशिशें हैं। आठ छोटे कर्मचारियों को पकड़कर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री जी, ऐसा प्लीज मत कीजिए। भगवान राम के मंदिर से चोरी करने वाले दोषियों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। उन्हें बचाना महापाप है। मैं आपको यह पत्र बहुत उम्मीद से लिख रहा हूं।

Continue Reading

Trending