Punjab
AAP विधायक बोलीं- BJP पंजाब में ऑपरेशन लोटस-2 चला रही:हरियाणा CM ने मुझे बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर, टिकट का लालच भी दिया
पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी(AAP) ने BJP पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस पार्ट-2 चलाने का गंभीर आरोप लगाया। आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू व संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा के CM सैनी पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया।
संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने दावा किया कि हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर दिया और संगरूर से टिकट देने का वादा किया।
नरिंदर कौर भराज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस की चर्चा जिस तरह पूरे देश में है, उसी तर्ज पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों में मेरे साथ संपर्क किया और बंद कमरे में मीटिंग की प्रपोजल दी।
उन्हें कहा गया कि बंद कमरे में भाजपा की पंजाब को लेकर अगली राजनीति पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया गया। मगर, उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
इससे पहले भी सरकार बनने के बाद AAP ने आरोप लगाया था कि BJP सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। उस वक्त भी कुछ विधायकों ने ऐसे ही बयान दिए थे। इसको लेकर DGP को शिकायत तक दी गई थी।
ऑपरेशन लोट्स को लेकर AAP विधायक की अहम बातें…
- हरियाणा CM ने कहा- हर डिमांड पूरी करेंगे: नरिंदर कौर भराज ने कहा कि भाजपा को हर हलके में उम्मीदवार चाहिए। इसलिए वो अन्य दलों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सीएम सैनी ने उन्हें मीटिंग करने के लिए संपर्क किया और कहा कि तुम्हें संगरूर से टिकट देंगे और आपकी कोई अन्य डिमांड है तो उसे भी पूरा कर देंगे।
- AAP ने मुझे नरिंदर कौर भराज बनाया: भराज ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि मुझे नरिंदर कौर भराज आम आदमी पार्टी व संगरूर के लोगों ने बनाया है। 19 साल की उम्र में गांव भराज में पहली महिला पोलिंग एजेंट बनने का मुझे मौका मिला था। सबको इस बारे में पता है उस दिन से लेकर आज तक आप की नीतियों के साथ चल रही हूं।
- बैनर लगाने, बसें भरने की सेवा आज भी जारी: नरिंदर कौर भराज ने कहा- उस समय अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान व पार्टी की नीतियों को देखकर युवा उनके साथ जुड़े तो मैं भी जुड़ी। 2014 से अब तक पार्टी ने जो काम कहा वो किया। बैनर लगाने से लेकर बसें भरने तक सभी काम कर रही हूं। पार्टी ने 27 साल की उम्र में मुझे टिकट दी और लोगों ने मुझे एमएलए बनाया।
- तुम्हारी राजनीति की शिकार नहीं बनूंगी: नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मैं सैनी साहब को कहना चाहती हूं कि इस भूल में मत रहना कि मैं आपकी इस राजनीति का शिकार बन जाऊंगी। हम सिस्टम को बदलने आए थे। लोगों को अच्छी शिक्षा व सेहत देने के लिए हम केजरीवाल व मान साहब के साथ आए थे। आज उस चीज पर हम डटकर खड़े हैं। नरिंदर कौर भराज ने कहा कि हरियाणा के सीएम को मेरे राजनीतिक करियर की फिक्र छोड़ देनी चाहिए। मुझे 2027 में चुनाव लड़ना है या नहीं कहां से लड़ना यह सब मेरी पार्टी तय करेगी।
- भाजपा ने सैनी को डेपुटेशन पर पंजाब भेजा: नरिंदर कौर भराज ने कहा कि हरियाणा के सीएम सैनी जिस तरह से आजकल पंजाब में घूम रहे हैं उससे यह लगता है कि भाजपा ने उन्हें डेपुटेशन पर पंजाब में भेज दिया है। हम पार्टी के डेडिकेटेड वर्कर हैं। कल भी थे आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगे। आप के सभी विधायक, मंत्री व कार्यकर्ता सभी 2027 की तैयारी में जुटे हैं।
बलतेज पन्नू बोले, हमारे MLA नहीं बिके आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि भाजपा पहले भी हमारे एमएलए को खरीदने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हमारे एमएलए नहीं बिके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी कोशिश की लेकिन हमारे एमएलए वहां भी डटे हैं।
Punjab
दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा अमृतसर धरने के दौरान के दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। पन्नू ने कहा कि जाखड़ साहब कह रहे थे कि पंजाब के लोगों को ‘बाहरी लोगों’ को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
पन्नू ने जाखड़ से सवाल करते हुए पूछा कि हाल ही में आपके नेता और गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ मोगा में रैली करने आए जाखड़ साहब क्या वह कोटकपूरा से आए थे? जो लोग खुद दिल्ली के इशारे पर पंजाब की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें दूसरों को बाहरी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
बलतेज पन्नू ने भाजपा और जाखड़ पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी असली समस्या यह है कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो साधारण घरों के बेटे-बेटियों की सरकार है। आप जैसे प्रभावशाली नेता यह पचा नहीं पा रहे हैं कि एक आम आदमी सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की सेवा कैसे कर रहा है। आपने धरने में जो भी जहर उगला है, पंजाब के लोग उसे अच्छी तरह समझते हैं। राज्य के लोग जानते हैं कि असली ‘चिट्टे’ और भ्रष्टाचार के रखवाले कौन रहे हैं।
सुनील जाखड़ की राजनीतिक वफादारी पर सवाल उठाते हुए पन्नू ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने आपको मान-सम्मान दिया, बड़े पदों की जिम्मेदारी सौंपी, जब आप उनके सगे नहीं हो सके, तो आप पंजाब और पंजाबियत के क्या सगे होंगे? उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पुरानी पार्टी और विचारधारा के प्रति वफादार नहीं रहा, वह आज पंजाब के हितों की रक्षा करने का दिखावा कर रहा है।
आढ़तियों और किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए पन्नू ने साफ किया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जानबूझकर आढ़तियों और किसानों के मुद्दे को उलझाया है। जाखड़ साहब आज केंद्र में अपनी सरकार की नाकामियों और पंजाब विरोधी नीतियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए झूठ और विरोध का सहारा ले रहे हैं। पंजाब के लोग अब आपके गुमराह करने वाले प्रदर्शनों और झूठे बयानों में आने वाले नहीं हैं।
National
मोगा की रैली में CM मान का ऐलान:‘30 दिन तकसीम’ योजना शुरू; आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख; 2027 के लिए मांगा जनादेश
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (शनिवार) को मोगा में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों की हड़ताल से निपटने के लिए गेहूं खरीद में सहकारी समितियों की मदद लेने और ’30 दिन तकसीम’ योजना शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने 2027 के चुनावों के लिए जनादेश भी मांगा।
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नेता जमीनी हकीकत से दूर हैं। मान ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “ओवरकोट या टाइट पजामा पहनने वाले” लोग आधी रात को खेतों में सिंचाई करने वाले किसानों की समस्याओं को नहीं समझ सकते।
सीएम मान बोले- किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी
आढ़तियों की हड़ताल के संदर्भ में मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया कि सरकार गेहूं की खरीद और उठान में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने देगी। उन्होंने घोषणा की कि हड़ताल में शामिल न होने वाले आढ़तियों को अगले खरीफ सीजन में धान के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि सहकारी समितियों की सूची तैयार कर ली गई है, जो आवश्यकता पड़ने पर गेहूं खरीद का कार्य संभालेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “हर एक दाने की सही तरीके से खरीद और उठान सुनिश्चित किया जाएगा।”
13 अप्रैल से शुरू होगी तकसीम योजना
मुख्यमंत्री ने एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा में बताया कि 13 अप्रैल से ’30 दिन तकसीम’ योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों की जमीन का बंटवारा आवेदन जमा करने के 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लंबे समय से लंबित भूमि विवादों को समाप्त करना है।
अपनी सरकार के कामकाज को 2027 के चुनावों का आधार बताते हुए मुख्यमंत्री मान ने कई उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली प्रदान की है, लगभग 65,000 सरकारी नौकरियां दी हैं, और 43,000 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत व कारपेटिंग की है। किसानों को दिन के समय सहित 8 घंटे बिजली की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है।
सीएम मान बोले- नहर के पानी के उपयोग में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में नहर के पानी के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह 22 प्रतिशत से बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया है, और आगामी खरीफ सीजन में इसे 90 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि फसलों को बिजली के तारों से लगने वाली आग से बचाने के लिए भूमिगत बिजली वायरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
भगवंत मान ने कहा कि उनके गांव में खेतों में लगे 1,100 से अधिक बिजली के खंभों को हटाकर अंडरग्राउंड फाइबर वायरिंग की जा रही है और इसे पूरे राज्य में लागू करने का लक्ष्य है। शिक्षा को “हर समस्या का समाधान” बताते हुए मान ने कहा कि सरकार स्कूल शिक्षा प्रणाली को मजबूत कर रही है।
ताकि बच्चों को बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब फिंगरप्रिंट की अनिवार्यता खत्म की जाएगी, क्योंकि मेहनतकश लोगों के हाथों के निशान अक्सर मिट जाते हैं।
सीएम मान ने कांग्रेस पर कसा तंज
सीएम मान रैली के दौरान मान अपने व्यंग्यात्मक अंदाज में नजर आए और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर स्थानीय नेतृत्व को न पहचानने को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी विपक्षी दल केवल आम आदमी पार्टी को निशाना बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।
उन्होंने 32 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, मोहल्ला क्लीनिक और टोल प्लाजा हटाने जैसे कदमों का भी जिक्र किया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोगा में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि आम आदमी पार्टी 2027 में भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटेगी।
Punjab
जालंधर में मंत्री लाल चंद काटारुचक पहुंचे, गेहूं खरीद के 24 घंटे में भुगतान; मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए गए
पंजाब में गेहूं खरीद सीजन को लेकर सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जालंधर के जिला प्रशासकीय परिसर स्थित कांफ्रेंस हॉल में पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद काटारुचक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि राज्य की सभी मंडियों में व्यापक स्तर पर प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने कहा कि इस बार गेहूं खरीद के दौरान किसानों को सबसे बड़ी राहत समय पर भुगतान को लेकर मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों द्वारा अपनी फसल बेचने के बाद 24 घंटे के भीतर उनके खातों में राशि भेज दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने पहले ही 30,973 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर ली है, जिससे भुगतान प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
मंडियों में उपलब्ध करवाई गई सुविधाएं
उन्होंने बताया कि मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और तौल की उचित सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके अलावा किसानों की फसल की सुचारु खरीद के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। सरकार का प्रयास है कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो, ताकि किसानों को अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े।
गेहूं की लिफ्टिंग को लेकर भी मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस बार किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गोदामों को पहले से खाली कराया जा रहा है, ताकि खरीदी गई फसल को तुरंत उठाया जा सके और मंडियों में अनावश्यक जाम की स्थिति न बने।
अधिकारियों को दिए समस्याएं हल करने के निर्देश
मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। यदि कहीं कोई कमी सामने आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने मंत्री को मंडियों में किए गए इंतजामों की जानकारी दी। सरकार को उम्मीद है कि इस बार खरीद सीजन सुचारु तरीके से पूरा होगा और किसानों को समय पर उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |