Connect with us

Punjab

 AAP Minister का BJP पर जोरदार हमला: “Land Mafia बचाने के लिए कर रहे हैं हंगामा, Farmers पर बोलने का Moral Right नहीं”

Published

on

लुधियाना में ‘लैंड पूलिंग योजना’ को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर आम आदमी पार्टी ने कड़ा पलटवार किया है। AAP सरकार के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए भाजपा और अकाली दल के नेताओं पर भू-माफियाओं से मिलीभगत और किसानों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

तरुणप्रीत सोंध ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसानों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के चलते देशभर में 750 से ज्यादा किसानों की जान चली गई, जिसमें पंजाब के भी कई किसान शामिल थे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने आज तक उन मौतों पर अफसोस तक नहीं जताया, और अब उनके नेता किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह शर्मनाक है।”

भू-माफिया से गठजोड़ का आरोप

मंत्री सोंध ने आरोप लगाया कि भाजपा और अकाली नेताओं ने अपने राज में पंजाब में बड़े स्तर पर भू-माफिया चलाया। हजारों अवैध कॉलोनियां कटवाकर आम लोगों की कमाई लूट ली गई। लोग आज तक बिना सुविधाओं के उन कॉलोनियों में रहने को मजबूर हैं। इन नेताओं ने सिर्फ अपनी जेबें भरीं और जनता को बेसहारा छोड़ दिया,” उन्होंने कहा।

AAP की लैंड पूलिंग योजना: पारदर्शी और किसान हितैषी

तरुणप्रीत सोंध ने बताया कि आप सरकार की लैंड पूलिंग योजना पूरी तरह से पारदर्शी और किसान फ्रेंडली है। कोई भी किसान अगर अपनी जमीन देना नहीं चाहता, तो सरकार जबरदस्ती एक इंच भी जमीन नहीं लेगी।

उन्होंने योजना की प्रमुख बातें बताईं:

  • जो किसान जमीन देंगे, उन्हें प्रति एकड़ 1000 गज का रिहायशी और 200 गज का कमर्शियल प्लॉट मिलेगा।
  • इसमें सभी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खेल का मैदान उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • किसान चाहें तो 500-500 गज के दो रिहायशी प्लॉट भी ले सकते हैं।
  • जमीन देने के एक महीने के भीतर Letter of Intent (LOI) दिया जाएगा, जिससे किसान अपने प्लॉट पर मकान बना सकते हैं, किराए पर दे सकते हैं या बेच सकते हैं।

उन्होंने साफ कहा, यह योजना किसानों की सहमति पर आधारित है। किसी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं होगी। यह योजना किसानों के लिए नए अवसर लाएगी, जबकि भाजपा और अकाली नेता इसलिए परेशान हैं क्योंकि इसका सबसे ज्यादा नुकसान भू-माफियाओं को होगा।

भाजपा की मंशा पर सवाल

सोंध ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसानों की चिंता नहीं, बल्कि उन्हें भू-माफिया के नुकसान की चिंता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध सिर्फ इसलिए है क्योंकि सरकार का ये कदम उनकी अवैध कमाई के रास्तों को बंद कर देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचना शुरू कर दिया है—रेलवे, एलआईसी, एयरपोर्ट, पोर्ट जैसी संस्थाएं भी कारपोरेट के हवाले की जा रही हैं। वहीं AAP सरकार मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं दे रही है।

AAP नेता ने विपक्ष पर झूठ फैलाने और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया और जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा किसानों के हित में काम करेगी और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

चंडीगढ़ की सुखना लेक 2 दिन रहेगी बंद, एयर शो के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

Published

on

चंडीगढ़ की मशहूर सुखना झील को 26 मार्च से अस्थायी तौर पर आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यह फैसला 27 और 28 मार्च को आयोजित होने वाले एयर शो को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी।

प्रशासन के अनुसार, 27 मार्च को एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जबकि 28 मार्च को दोपहर 1:30 बजे के बाद झील को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए दोनों दिनों में केवल करीब 10,000 लोगों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

एयर शो में भाग लेने के लिए पहले से बुकिंग और QR कोड वाला पास अनिवार्य होगा। टिकट की कीमत ₹100 तय की गई है और इसकी बुकिंग Chandigarh Tourism App के जरिए की जा रही है।

सुरक्षा कारणों से सुखना झील के आसपास निजी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। दर्शकों को निर्धारित पिकअप पॉइंट्स से शटल बसों के जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। यह बस सेवा सुबह 8 बजे से 9 बजे तक संचालित होगी।

प्रशासन ने एयर शो के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए पीने के पानी, टॉयलेट, एंबुलेंस, फायर टेंडर और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की है, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Continue Reading

Blog

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ एक व्यापक लड़ाई, सामूहिक प्रयास से ही खत्म होगा नशे का जाल —Manish Sisodia

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक व्यापक और निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुट भागीदारी बेहद जरूरी है।

जालंधर में चार जिलों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में जाकर नशा बेचने वालों की जानकारी इकट्ठा करनी होगी, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच और भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।

सिसोदिया ने कहा कि जहां एक ओर नशे के आदी लोगों को इलाज और पुनर्वास के जरिए मुख्यधारा में लाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के अपराध करने से पहले सोचे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और कोऑर्डिनेटरों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान को एक सामान्य कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि एक “युद्ध” की तरह लिया जाए और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जिला स्तर पर और अधिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सख्त कार्रवाई के कारण कई तस्कर या तो जेल में हैं या राज्य छोड़ चुके हैं, और भविष्य में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

बैठक में कई विधायक, हल्का इंचार्ज, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शामिल हुए, जिन्होंने नशा मुक्त पंजाब के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Continue Reading

Blog

AAP सरकार आरोपों पर तुरंत करती है कार्रवाई, जवाबदेही तय — अमन अरोड़ा का हरियाणा सरकार पर हमला!

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आरोपों पर तेज और सख्त कार्रवाई करके जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है, जबकि भाजपा शासित हरियाणा सरकार एडीजीपी की कथित आत्महत्या के मामले में दोषियों को बचाने में लगी हुई है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को तुरंत पद से हटाकर और उनकी गिरफ्तारी कर यह साबित कर दिया है कि राज्य में गलत कामों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम पारदर्शी और जवाबदेह शासन का उदाहरण है।

उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें बिना जांच के ही अपने नेताओं को क्लीन चिट दे देती थीं, लेकिन AAP सरकार में अपने ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस है। “हम सच्चाई और जवाबदेही के लिए खड़े हैं, न कि राजनीतिक संरक्षण के लिए,” उन्होंने कहा।

मीडिया से बातचीत के दौरान अमन अरोड़ा ने दोहराया कि AAP सरकार की नीयत पूरी तरह साफ है और आरोप लगते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि “लालजीत भुल्लर को तुरंत हटाया गया और गिरफ्तार किया गया, जिससे साफ है कि हमारी सरकार किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करती।”

हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाले राज्य में गंभीर मामलों में भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही और दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

अमन अरोड़ा ने अंत में कहा कि AAP सरकार पुरानी राजनीति से अलग है, जहां सत्ता में बैठे लोगों को बचाने की परंपरा रही है। “हम सच बोलने, गलती स्वीकार करने और कानून के मुताबिक कार्रवाई करने में विश्वास रखते हैं, चाहे मामला अपने ही लोगों से जुड़ा क्यों न हो,” उन्होंने कहा।

Continue Reading

Trending