Connect with us

Punjab

नशा तस्करों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करने वाली आप पहली सरकार, पिछली सरकारें चंडीगढ़ से फोन करके उन्हें बचाती रहीं: Dhaliwal

Published

on

आम आदमी पार्टी के (आप) पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और ब्लॉक और जिला सत्र पर नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने पंजाब में नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम की समीक्षा करने तथा इसे ओर मजबूत करने के लिए आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के नेतृत्व नें एक अहम मीटिंग की गई।

मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आप सरकार पंजाब की पहली सरकार है जो नशा तस्करों और सौदागरों के विरुद्ध सख्त और बिना किसी भेदभाव के एक्शन ले रही है, चाहे उनका कोई भी राजनीतिक जुड़ाव या स्टेटस हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चाहे पार्टी का कार्यकर्ता हो, सरपंच हो, पदाधिकारी हो या कोई भी असरदार व्यक्ति हो, नशा तस्करी में शामिल पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। उनके साथ आप पंजाब के वर्किंग प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे।

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी आरोपी को किसी भी दबाव में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों के उलट, जहां नशा तस्करों को बचाने के लिए राजनीतिक दखलंदाजी होती थी, आप सरकार हर मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में नशों के विरुद्ध लड़ाई में काफी प्रगति हुई है। धालीवाल ने कहा, “नशा सप्लाई चेन पर कड़ी चोट लगी है, कई नेटवर्क खत्म किए गए हैं, और कई मुख्य दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीमों ने बहुत मेहनत की है, जिसके नतीजे पंजाब में पहले कभी नहीं देखे गए।”

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान राजनीतिक दबाव के कारण नशा तस्करी की जानकारी को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता था या दबा दिया जाता था। उन्होंने दावा किया कि आज स्थिति बदल गई है और अगर कोई नशा तस्करी में शामिल या जुड़ा हुआ पाया जाता है, तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाती है।

 धालीवाल ने आगे कहा कि सरकार का नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ ज़मीनी स्तर पर सक्रिय तौर पर चलाई जा रही है। टीमें गांवों में जा रही हैं, स्थानीय लोगों से बातचीत कर रही हैं और समाज से नशे को खत्म करने के लिए जागरूकता पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव को नशा-मुक्त बनाना है।

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, धालीवाल ने कहा कि हालांकि बड़ी सफलताएं मिली हैं, लेकिन नशे के विरुद्ध जंग अभी भी जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब पूरी तरह से नशा-मुक्त नहीं हो जाता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

जालंधर में बम धमाके वाली जगह पर पहुंचे DGP गौरव यादव, दी बड़ी अपडेट

Published

on

पंजाब में लगातार हो रहे धमाकों के बीच सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जालंधर के BSF चौक पहुंचे, जहां बीती रात IED धमाका हुआ था। उन्होंने मौके का जायजा लिया और जांच की प्रगति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

इससे पहले डीजीपी अमृतसर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हालात की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, जालंधर में रात करीब 8 से 8:15 बजे के बीच धमाका हुआ, जबकि लगभग 10:30 बजे अमृतसर के खासा इलाके में एक और विस्फोट दर्ज किया गया।

अमृतसर धमाके के बारे में ग्रामीण एसएसपी सोहेल मीर कासिम ने बताया कि दो नकाबपोश बाइक पर आए और उन्होंने आर्मी कैंप की ओर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड दीवार से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे पास लगा टीन शेड गिर गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वहीं जालंधर में BSF मुख्यालय के पास एक स्कूटी के नजदीक विस्फोट हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका विस्फोटक पदार्थ से किया गया, लेकिन यह साफ नहीं है कि विस्फोटक स्कूटी में रखा गया था या किसी अन्य तरीके से हमला किया गया।

पुलिस के मुताबिक, जिस एक्टिवा में धमाका हुआ वह BSF के रिटायर्ड जवान कश्मीर सिंह की थी। उनका बेटा गुरप्रीत सिंह पार्सल लेने आया था। हेलमेट न पहनने के कारण जवानों ने उसे स्कूटी बाहर खड़ी करने को कहा था। फिलहाल गुरप्रीत सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मौके पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, BSF के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य जांच एजेंसियों की टीमें मौजूद हैं। घटनास्थल से सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है और दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

Continue Reading

Punjab

लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है बीजेपी”, धमाकों पर CM मान का बड़ा बयान

Published

on

पंजाब में पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए तीन धमाकों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इन घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन धमाकों के लिए बीजेपी को ही जिम्मेदार ठहराया है। श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई ‘शुकराना यात्रा’ के दौरान उन्होंने कहा कि ये घटनाएं चुनाव से पहले का सियासी हथकंडा हो सकती हैं।

सीएम मान ने आरोप लगाया कि बीजेपी का पुराना तरीका रहा है कि चुनाव वाले राज्यों में डर का माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे धमाकों या तनाव पैदा कर लोगों को डराने की कोशिश की जाती है, ताकि राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हालिया घटनाओं के पीछे भी इसी तरह की साजिश हो सकती है। साथ ही बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब पहले भी कठिन दौर देख चुका है और अब लोग ऐसी चालों को समझते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी उन राज्यों में अक्सर तनाव पैदा करने की कोशिश करती है, जहां वह अपना जनाधार मजबूत करना चाहती है। उनका कहना था कि बेअदबी जैसे मामलों पर सख्त कानून आने के बाद अब इस तरह की घटनाओं को भड़काना आसान नहीं रहा।

अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब की अमन-शांति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें और भाईचारा बनाए रखें।

Continue Reading

National

अमृतसर धमाके में पाकिस्तान का हाथ? DGP गौरव यादव का बड़ा बयान

Published

on

अमृतसर के खासा छावनी क्षेत्र में हुए धमाके को लेकर जांच तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि इस धमाके के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश होने का शक जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुश्मन ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

डीजीपी ने यह भी कहा कि देश इस समय “ऑपरेशन सिंधूर” की वर्षगांठ मना रहा है और ऐसे मौकों को निशाना बनाकर अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जालंधर में हुए धमाकों का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। जालंधर मामले की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी संगठन पहले ही ले चुका है, जबकि अमृतसर धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर एंगल से गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अंत में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

Trending