Connect with us

Punjab

आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कांग ने BJP की विभाजनकारी राजनीति की कड़ी आलोचना की

Published

on

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गुरुओं की बेअदबी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का अपमान कर समाज में दंगे भड़काने की भाजपा की साज़िश एक बार फिर पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है।

🔹 फॉरेंसिक रिपोर्ट से भाजपा की साज़िश उजागर

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि जालंधर कोर्ट के आदेशों के बाद अब दिल्ली से आई दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी यह साफ कर दिया है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने अपने भाषण में कहीं भी ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। इसके बावजूद भाजपा द्वारा जानबूझकर एडिट किया गया वीडियो फैलाकर सिख भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि भाजपा गुरुओं के नाम पर राजनीति कर समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रही है।

🔹 कपिल मिश्रा द्वारा साझा किया गया वीडियो बताया फर्जी

AAP सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो पूरी तरह फर्जी और छेड़छाड़ किया हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो सिर्फ और सिर्फ समाज में द्वेष फैलाने और गुरु साहिबानों का अपमान करने के इरादे से तैयार किया गया। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही तक के साथ छेड़छाड़ की है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।

🔹 प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से सवाल

मलविंदर सिंह कंग ने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल करते हुए कहा कि क्या वे अब भी कपिल मिश्रा जैसे नेताओं को पार्टी में बनाए रखेंगे? उन्होंने पूछा कि भाजपा देश को किस तरह की राजनीति देना चाहती है—नफरत और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली राजनीति या आपसी भाईचारे की राजनीति?

🔹 भाजपा की सिख विरोधी मानसिकता उजागर

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भाजपा की सिख समाज और सिख धर्म को लेकर मानसिकता शुरू से ही नकारात्मक रही है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी भाजपा द्वारा गुरु साहिबानों को कार्टून के रूप में दिखाने जैसे कृत्य किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया जान चुकी है कि भाजपा सिख धर्म और गुरु साहिबानों के प्रति सम्मान नहीं रखती और अपनी घटिया राजनीति के लिए बार-बार इस तरह की साज़िशें रचती है।

🔹 आम आदमी पार्टी ने जताई कड़ी निंदा

AAP सांसद ने कहा कि दोनों फॉरेंसिक रिपोर्ट यह साबित करती हैं कि आतिशी द्वारा गुरु साहिबानों का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया। इसके बावजूद दिल्ली विधानसभा स्पीकर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जिसकी आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है।

🔹 सिख संगत भाजपा की राजनीति को कभी माफ नहीं करेगी

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि दुनिया भर में बैठा हर सिख भाजपा की इस राजनीति को समझ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गुरु साहिबानों के 350वें शताब्दी समागमों जैसे पावन अवसरों पर भी वोट बैंक की राजनीति से बाज नहीं आ रही।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक नाम लेवा संगत भाजपा की इस सिख विरोधी और नफरत फैलाने वाली राजनीति को कभी माफ नहीं करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

29 मार्च को होगी Punjab Cabinet की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर !

Published

on

पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह कैबिनेट बैठक 29 मार्च, रविवार को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, कोठी नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं को मंजूरी मिलने और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती है।

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में आम जनता से जुड़े मुद्दों—जैसे बुनियादी सुविधाएं, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक योजनाएं—पर खास ध्यान दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता राज्य के विकास को गति देना और लोगों को राहत पहुंचाना है, ऐसे में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब कैबिनेट की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले आने वाले समय में राज्य की नीतियों और दिशा को तय कर सकते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Punjab

जलालाबाद में आज 508 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री; अनाज मंडी में तैयारियां पूरी

Published

on

पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में आज विकास की बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में जलालाबाद की अनाज मंडी पहुंचेंगे, जहां वह करीब 508 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में लगभग 300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 350 किलोमीटर पुराने मार्गों की मरम्मत शामिल है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी थीं। अब अनाज मंडी को पूरी तरह कार्यक्रम के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। मंच, टेंट, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों से सुरक्षा व इंतजामों का लिया जायदा

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मनदीप कौर और उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है। अनाज मंडी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर धातु जांच उपकरण लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पैकेज इलाके के लिए बड़ी सौगात

स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के अनुसार, यह पैकेज जलालाबाद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सुबह से ही अनाज मंडी में लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है और हर कोई मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

Punjab

Punjab Weather: चार दिन बाद साफ हुआ मौसम, निकली धूप; 23 डिग्री पहुंचा तापमान

Published

on

पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा और हलके बादल छाए रहने के बाद शनिवार को गुरदासपुर व आसपास के इलाकों में मौसम साफ हो गया। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

धूप निकलने का असर तापमान पर भी दिखा और पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से लगातार ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे थे। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। लोगों ने संदूकों में समेटे हुए गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए थे।

शनिवार को धूप खिलते ही शहर की दिनचर्या सामान्य हो गई। सुबह के समय आसमान पर हलके बादल छाए हुए थे, मगर दोपहर तक धूप तेज होती गई।

लोग पार्कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई, जो पिछले दिनों खराब मौसम के कारण सुनसान नजर आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।

मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी-जुकाम की समस्या

पिछले कुछ दिनों में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। माहिर डाक्टरों का कहना है कि तापमान के अचानक बढ़ने व कम होने के चलते लोग खांसी, जुकाम, बुखार व गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

अस्पतालों में ओपीडी में इस तरह की शिकायत लेकर आने वालों मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डाक्टरों के अनुसार, अभी मौसम पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रहती है।

लोगों से अपील अपना पूरी तरह से रखें ध्यान

इस बदलते मौसम में शरीर को ढलने में वक्त लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना पूरी तरह से ध्यान रखें। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

गुनगुना पानी पिएं व बाहर के खाने-पीने से बचें। डाक्टरों ने सलाह दी है कि अगर खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें और समय पर डाक्टर से सलाह लें।

Continue Reading

Trending