National
दोपहर 3 बजे टाउन हॉल में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर E-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टॉउनहॉल गोवा में करेंगे। मीरामार के विवांता बैंक्वेट हॉल में दोपहर 3 बजे होने वाले टॉउनहॉल में बड़ी संख्या में ई-20 से प्रभावित लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान लोग अपने अनुभवों को साझा करेंगे और ई-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करेंगे। साथ ही, लोग वाट्सएप नंबर 7669803441 पर भी मैसेज भेजकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गन्ने को इथेनॉल बनाने के लिए डाइवर्ट करने के कारण चीनी के दाम 45 से बढ़कर 70 रुपए हो गए। एक तरफ चीनी महंगी हो रही है और दूसरी तरह ई-20 से लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं। देश में पहली ऐसी सरकार आई है, जो रिजल्ट का आंकलन किए बिना जनता पर अपने फैसले थोपती है।
गोवा दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि ई-20 पेट्रोल की वजह से लोगों के वाहनों के इंजन और फ्यूल सिस्टम खराब हो रहे हैं और माइलेज काफी कम हो गई है। लगभग 25 लाख टन चीनी के बराबर गन्ने को इथेनॉल उत्पादन के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है। इसी वजह से पूरे देश में चीनी के दाम बढ़ गए हैं। 31 जुलाई को देश में चीनी 45 रुपए प्रति किलो थी, लेकिन अब यह 70 रुपए के पार जा चुकी है। एक महीने के अंदर चीनी के दाम 25 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। यह दिखाता है कि मोदी सरकार बिल्कुल अनपढ़ लोगों की सरकार है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने इथेनॉल के लिए गन्ना डाइवर्ट करना शुरू किया था, तो इनके विशेषज्ञों को कम से कम यह कैलकुलेशन करनी चाहिए थी कि इससे चीनी की कितनी कमी होगी और वह चीनी कहां से आएगी। अब चीनी महंगी हो गई है और मिलावटी पेट्रोल की वजह से भी लोग दुखी हैं। देश की कोई विदेशी मुद्रा नहीं बच रही है। सरकार का दावा था कि पेट्रोल कम करके इथेनॉल के इस्तेमाल से विदेशी मुद्रा बचेगी, लेकिन अब उसी विदेशी मुद्रा से हम लोग चीनी और मक्का इंपोर्ट कर रहे हैं। पेट्रोल की वजह से पूरा देश दुखी है और चीनी भी महंगी हो गई है। 75 साल में आज तक ऐसी बेवकूफ सरकार कभी नहीं आई होगी।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3 बजे गोवा के इसी हॉल में हम लोग ई20 के मुद्दे पर एक टाउन हॉल कर रहे हैं। सभी लोग टाउन हॉल में आए। जनता की आवाज दूर-दूर तक जाएगी। जब हम सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे, तभी इन लोगों को सुनना पड़ेगा। उन्हांने एक व्हाट्सएप नंबर 7669803441 जारी कर कहा कि इस नंबर पर मैसेज करके लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं। हम सबको एक साथ मिलकर सरकार से मांग करनी होगी, क्योंकि मोदी सरकार तभी सुनती है जब सब लोग इकट्ठे होकर मांग करते हैं।
National
पंजाब के सरकारी स्कूलों पर केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज, बोले- ‘गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दीजिए’
पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंजाब सरकार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP को खुला चैलेंज दिया है।
केजरीवाल ने कहा कि BJP के नेता पंजाब के सरकारी स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर BJP को पंजाब के स्कूलों की कार्यप्रणाली और सुविधाओं पर इतना ही सवाल है, तो वह गुजरात के 1000 सरकारी स्कूलों की लिस्ट सामने रखे।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार भी अपने 1000 सरकारी स्कूलों की सूची देगी और दोनों राज्यों के स्कूलों का एक साथ निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण के दौरान मीडिया और BJP के नेता भी मौजूद रहें, ताकि यह साफ हो सके कि पंजाब और गुजरात में से किस राज्य के सरकारी स्कूल बेहतर स्थिति में हैं।
BJP पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने अपने राज्यों के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया, वे अब पंजाब के स्कूलों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब में करीब 19,700 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें से लगभग 19,200 स्कूलों में सुधार का काम पूरा किया जा चुका है, जबकि बाकी स्कूलों में भी काम जारी है।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा के मामले में पंजाब देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब 28वें स्थान पर था, लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है और पंजाब ने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है।
अब केजरीवाल के इस खुले चैलेंज पर BJP की ओर से क्या जवाब आता है और क्या दोनों राज्यों के सरकारी स्कूलों की तुलना को लेकर नई राजनीतिक बहस शुरू होती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
National
केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताज
केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। काजिया ने देशभर से आईं 52 अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि वह इस साल प्रतियोगिता में शामिल सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक थीं।
फाइनल राउंड में काजिया से पूछा गया कि वह अपनी जिंदगी में ‘मौन की ध्वनि’ को किस तरह परिभाषित करेंगी। इस सवाल के जवाब ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और उनके आत्मविश्वास तथा सोच की खूब तारीफ हुई।
काजिया ने बताया कि उनके लिए मौन सिर्फ चुप्पी नहीं, बल्कि एक ऐसा एहसास है जिसे उन्होंने मंच पर जाने से कुछ पल पहले महसूस किया। उनके मुताबिक, वह ऐसी खामोशी होती है जिसमें शांति, सुकून और आत्मविश्वास महसूस होता है।
उन्होंने कहा कि जब दिल गहरी सांस लेता है, धड़कन थोड़ी धीमी हो जाती है और अंदर से यह एहसास होता है कि ‘मैं बिल्कुल सही जगह पर हूं’, तो वही पल उनके लिए ‘मौन की ध्वनि’ है।
काजिया एक शास्त्रीय नृत्यांगना और अभिनेत्री भी हैं। वह बचपन से ही मंच से जुड़ी रही हैं। समय के साथ उन्हें ब्यूटी पेजेंट, मंच पर परफॉर्म करने और हाथ में माइक लेकर दर्शकों से संवाद करने का भी शौक हो गया।
अब उनके लिए वही मंच एक बड़ी उपलब्धि का गवाह बन गया है। ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का ताज अपने नाम कर काजिया लिज मेजो ने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है।
National
नागपुर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के नागपुर के गोधानी इलाके में रविवार देर रात क्लोरीन गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। यह गैस एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से लीक हुई, जिसके बाद पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1 बजे गोधानी नगर के पानी शुद्धिकरण प्लांट से क्लोरीन गैस लीक होने की सूचना मिली। गैस के संपर्क में आने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल करीब 40 लोगों का इलाज चल रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्लांट के आसपास 200 मीटर का इलाका खाली करवा दिया और वहां बैरिकेडिंग कर दी गई। स्थानीय लोगों को भी एहतियात के तौर पर घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।
स्थिति को काबू में करने के लिए NDRF और नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने गैस लीकेज को रोकने और इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान शुरू किया।
फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी