Chandigarh
नायब सैनी टीम में सोशल इंजीनियरिंग से बीजेपी ने दिया नया संदेश
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ओबीसी-एससी की पैरवी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जो दांव संगठन में सोशल इंजीनियरिंग से चला है, उससे विपक्षी दल चारों खाने चित हो गए हैं। बीजेपी ने ऐसा जातीय संतुलन साधा है कि कोई भी इसमें अपने आपको वंचित नहीं कह सकता। इससे पूर्व पार्टी ने नायब सिंह सैनी को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपकर ओबीसी को साधने का पूरा प्रयास किया था। नए साल की शुरूआत में ही प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा कर दी है। इसी साल लोकसभा और विधानसभा के चुनाव भी प्रदेश में होने हैं। ऐसे में टीम भी उसी तरह से सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर बनी है। टीम में बेशक सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है परंतु इसके साथ ही यह भी हुआ है कि टीम में तकरीबन 79 प्रतिशत पदों पर नॉन जाट चेहरों को स्थान दिया गया है। नॉन जाट में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है।
टीम नायब सैनी में 50 प्रतिशत जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। नए संगठन में मोहन लाल बड़ौली को फिर से महामंत्री का पद मिला है तो दूसरे महामंत्री वेदपाल को पदोन्नति देकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पहलेे महामंत्री रहे पवन सैनी को हटा दिया गया है। यह शायद इसलिए किया गया है क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष स्वयं सैनी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पहले उपाध्यक्ष रही कविता जैन को भी नए संगठन में स्थान नहीं मिला। तीन महामंत्रियों में एक महिला डॉ. अर्चना गुप्ता को स्थान मिला है। सुरेंद्र पूनिया को महामंत्री बनाया गया है।
पार्टी संगठन में पंचकूला, पानीपत, अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, भिवानी, गुरूग्राम और चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। सिरसा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष को पदोन्नत करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ज्ञातव्य हो कि सिरसा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग जाट समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और उसी सिहाग गौत्र में विवाहित हैं जिस गौत्र के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला हैं। बेशक यह महज संयोग कहा जाए लेकिन कहीं न कहीं जाट मतदाताओं में पार्टी की पहुंच के लिए यह महत्वपूर्ण अवश्य है।
प्रदेश उपाध्यक्षों की लिस्ट में वेदपाल एडवोकेट, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पूर्व सांसद दिवंगत रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया, संतोष यादव, जीएल शर्मा व सतीश नांदल शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री के रूप में पूर्व की भांति फणींद्रनाथ शर्मा काम करते रहेंगे। उनको रविंद्र राजू की जगह नियुक्ति दी गई है। पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को फिर से इसी पद पर बरकरार रखा गया है। सुरेंद्र आर्य आरएसएस से पुराने जुड़े हुए हैं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खास माने जाते हैं। रेणु डाबला भी प्रदेश सचिव के तौर पर बनी रहेंगी। कैप्टन भूपेंद्र सिंह, गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, नसीम अहमद व उमेश शर्मा की नई नियुक्ति है। सुरेंद्र आर्य ओबीसी, रेणु डाबला एससी, गार्गी कक्कड़ पंजाबी, नसीम अहमद मुस्लिम और उमेश शर्मा ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
अजय बंसल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है व वीरेंद्र गर्ग पहले की भांति सह कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे। दोनों वैश्य समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुलशन भाटिया कार्यालय सचिव के तौर पर अपना दायित्व निभाएंगे। भूपेंद्र खुराना को उनके साथ जोड़ा गया है जो दोनों पंजाबी समुदाय से आते हैं। सोशल मीडिया के लिए अरुण यादव को प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया है जो ओबीसी से संबंधित हैं।
प्रदेश में इसी साल लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने हैं जो दो योजना सरकार चला चुकी बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में संगठन के जरिए वह इस चुनौती से पार पाने की कवायद में है और जिस ढंग से हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है, उससे साफ जाहिर है कि चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से गंभीर है। सरकार द्वारा लगातार की जा रही घोषणाओं से जनता एक बार फिर बीजेपी संगठन से जुड़ऩे लगी है और अब संगठन में जातीय संतुलन साधकर उसने यह साफ कर दिया है कि जिस बीजेपी को ब्राह्मण-बनियों की पार्टी कहा जाता था, उसमें अब सभी वर्गों की शमूलियत हो गई है। यह सोशल इंजीनियरिंग कहीं न कहीं बीजेपी को लाभ अवश्य प्रदान करेगी।
Chandigarh
पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक
मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।
यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।
इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
Chandigarh
Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।
कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।
Chandigarh
विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।
वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत
घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।
इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
खाद्य विभाग को भेजे सबूत
ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कैफे की सफाई
दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |