Weather
मौसम विभाग ने पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट
अचानक से कई राज्यों में भारी बारिश पड़नी शुरू हो गयी है | आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न राज्यों में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है|
मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला अगले एक-दो दिन तक जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 5 दिसंबर तक तूफान और भारी बारिश होने की संभावना है.
आईएमडी ने 30 नवंबर तक खराब मौसम की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा गुजरात में भी आज बारिश होने का अनुमान है. आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण मौसम की यह गतिविधि अगले दो से तीन दिनों तक देखी जाएगी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालाँकि, इसके बाद स्थिति थोड़ी बदल जाएगी, क्योंकि एक नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ेगा, जो तमिलनाडु के समुद्र तट के पास पहुंचेगा और तमिलनाडु, विशेषकर तट के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही दक्षिण भारतीय क्षेत्र में मौसम की सक्रियता अभी भी जारी रहेगी।
Punjab
पंजाब में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी और लू के लंबे दौर के बाद पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत तापमान करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है और यह सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले चार दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 जून के लिए पूरे पंजाब में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान मौसम लगातार सक्रिय रहेगा और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 13 से 17 जून तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
Punjab
48 घंटे बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 11 और 12 जून को कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
बुधवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा लुधियाना और पटियाला में 43.6 डिग्री, फिरोजपुर में 43.3 डिग्री, अमृतसर में 43.2 डिग्री, चंडीगढ़ और फाजिल्का में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से आज से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। 11 जून को पूरे पंजाब में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 जून को भी अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट रहेगा और मौसम गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
13 जून से मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। 14 जून को भी सीमावर्ती और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसम सक्रिय रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
Punjab
पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम
पंजाब में 7 जून से मौसम साफ बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून से 12 जून तक राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
शनिवार को राज्य के तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल राज्य के अधिकांश जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
बढ़ती गर्मी का असर बिजली की मांग पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले कई दिनों से बिजली की मांग 10 हजार मेगावाट के आसपास बनी हुई थी, लेकिन शनिवार को यह बढ़कर 12 हजार मेगावाट से अधिक पहुंच गई। दोपहर 3 बजे बिजली की मांग 12,358 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य का अपना बिजली उत्पादन करीब 4 हजार मेगावाट रहा, जबकि लगभग 6,800 मेगावाट बिजली केंद्र से खरीदी गई।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में इसके दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार 8 जून से 11 जून के बीच कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं 11 और 12 जून को कुछ जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |