Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में शुरू हुई बर्फबारी, 10 नवंबर के लिए येलो अलर्ट किया जारी
दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिला हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है| इसके साथ ही मध्य पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. हालांकि, शुक्रवार को शिमला शहर में धूप खिली रही.
बता दे की मौसम विभाग ने 10 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. फिलहाल बीती रात लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे में सिसु और बारलाचा पर बर्फबारी हुई है. अटल टनल के पास भी बर्फ गिरी है|

जानकारी के मुताबिक लाहौल घाटी में मौसम ने करवट ले ली है. जहां कल रात बर्फबारी हुई. इसके साथ ही सुबह के समय बादल भी छाए हुए हैं। लाहौल स्पीति में अटल सुरंग के उत्तरी पोर्टल बारालाचा ला, शिंकुला, कुंजम ज्योत में कल रात बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी बादल छाए हुए हैं. इसी तरह अन्य इलाकों में भी बादलों और धूप की आंख-मिचौनी देखने को मिल रही है। 11 से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है.
गुरूवार जून को 29.0, कांगड़ा 27.6, भीमला 26.3, धम्बाला 25.5 डिग्री सेल्सियस, 24.5 डिग्री सेल्सियस, 27.6 डिग्री सेल्सियस, 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 20 दिनों से बारिश नहीं हुई है और शुष्क ठंड पड़ रही है. ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और शाम अधिक ठंड महसूस हो रही है।

मौसम को देखते हुए हिमाचल पुलिस और प्रशासन ने पर्यटकों और अन्य लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में सावधानी के साथ यात्रा करने की सलाह दी है. फिलहाल अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही है।
Himachal Pradesh
हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी आज:Tourists को ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की Advisory
हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे तक भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। स्नोफॉल के साथ बर्फीले तूफान, शीतलहर और ओलावृष्टि का भी अलर्ट दिया गया है। इस दौरान- टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्राएं टालने की सलाह दी गई है।
लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर एक दो स्पेल में भारी हिमपात हो सकता है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन जिला के अधिक ऊंचे भागों में भी बर्फ गिरने के आसार है। निचले व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज मनाली और बंजार सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का निर्णय लिया है।

हिमाचल में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी।
प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात से ही मौसम बदल गया है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में आज 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसी तरह, 10 जिलों में आज शीतलहर का भी यलो अलर्ट दिया गया है।
इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिला में कल ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।
31 जनवरी को फिर अच्छी बारिश-बर्फबारी
कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इससे 28 व 29 जनवरी को ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 30 जनवरी को मौसम पूरे प्रदेश में साफ हो जाएगा। 31 जनवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे एक फरवरी तक अच्छी बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

शिमला-ठियोग एनएच पर फिसलन कम करने के लिए मिट्टी डालते हुए PWD के मजदूर।
प्रदेश में 3 NH समेत 750 सड़कें
प्रदेश में बीते शुक्रवार की भारी बारिश-बर्फबारी के कारण पहले ही 3 नेशनल हाईवे समेत 750 सड़कें, 1500 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 175 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी है। सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। आम जनता के साथ साथ टूरिस्ट भी परेशान है। ऐसे में फिर से बर्फबारी का अलर्ट लोगों की परेशानियां बढ़ाएगा।
Himachal Pradesh
Manali में बर्फबारी से कई किलोमीटर लंबा जाम, कार से उतरकर पैदल चलने लगे पर्यटक
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में जहां शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नया दौर शुरू हो गया है. कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है. ताजा बर्फबारी जहां थोड़ी राहत लेकर आई तो इससे कुछ आफत भी आई. कई जगहों पर पर्यटक फंस गए हैं. बर्फबारी के बाद मनाली की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई. इस बर्फबारी से कई लोगों की मुस्किलें बढ़ गईं. चंडीगढ़-मनाली हाइवे पूरी तरह से जाम हो गया है. कई किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लगा हुआ है.
मनाली से 10 किलोमीटर पहले बराहन से मनाली की तरफ जाने वाली सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया है. लोग घंटों से बर्फबारी के बीच गाड़ियों में फंसे हुए हैं. मनाली से अटल टनल का रास्ता भी बंद हो गया है. कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पर्यटक पैदल ही अपना सामान लेकर मनाली से घर वापसी के लिए निकल रहे हैं.

हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते कई जगहों पर पर्यटक फंसे हुए हैं. बताया ये भी जा रहा है कि बर्फबारी के कारण कुल्लू में रात भर पर्यटक फंसे रहे. सुबह रेस्क्यू टीम ने उन्हें वहां से निकाला. अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को निकालकर सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है.
Himachal Pradesh
हिमाचल में यहां बसेगा नया शहर ‘हिम चंडीगढ़’, CM सुक्खू बोले- मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के बड़े फार्मा हब और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सटे चंडीगढ़ सीमा पर नए शहर ‘हिम चंडीगढ़’ को बसाने का बड़ा ऐलान भी किया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटर हॉफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर’ सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम-2 के दौरान घोषणा की. शिमला के पीटर हॉफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर’ सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम-2 के दौरान मुख्यमंत्री ने बद्दी औद्योगिक क्षेत्र और चंडीगढ़ सीमा से सटे इलाके में नया शहर ‘हिम चंडीगढ़’ बसाने की ऐतिहासिक घोषणा की.
सीएम ने कहा कि यह शहर विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा और सरकार ने इसके लिए ठोस संकल्प लिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 3400 बीघा जमीन हाउसिंग डिपार्टमेंट के नाम की जा चुकी है, जबकि करीब 3700 बीघा जमीन पहले से सरकार के पास मौजूद है.
हिम सेवा सुविधा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिम सेवा सुविधा का शुभारंभ किया.इस सुविधा के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं क्यूआर कोड और मोबाइल फोन के माध्यम से एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्यक्रम शहरी विकास विभाग की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई.
1 लाख रुपये तक के कर्ज माफ
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लघु कल्याण योजना की भी घोषणा की. योजना के तहत छोटे दुकानदारों को राहत देते हुए सरकार उनके एक लाख रुपए तक के कर्ज को माफ करेगी. सीएम ने बताया कि जिन दुकानदारों का एक लाख का कर्ज बढ़कर दो लाख हो गया है, उनमें से एक लाख रुपए सरकार भरेगी, जबकि शेष राशि दुकानदार को चुकानी होगी.
लगभग 10 हजार बीघा वन क्षेत्र को जंगल ही रहने दिया जाएगा. तीन पंचायतों की जमीन लैंड पूलिंग मॉडल के तहत ली जाएगी, जिसके लिए पंचायतें भी सहमत हैं. सीएम ने कहा कि अगले दो महीनों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है और जल्द ही कंसल्टेंट नियुक्त कर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा.
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़