National
पंजाबी NRI’s को बड़ी राहत, सरकार ने बदले नियम, हटाई ये शर्त
भारत सरकार ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड के नियमों में बदलाव किया है, जिसका फायदा पंजाबी NRI समेत लाखों NRI को मिलेगा। NRI को OCI कार्ड बनाने के लिए अब भारत में 6 महीने स्टे करने की जररूत नहीं है। नए नियमों के मुताबिक, NRI जैसे ही इंडिया में पहुंचेगा, वह OCI कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है।
इसके अलावा भारत सरकार ने विदेशी मूल के पति या पत्नी के OCI कार्ड बनाने के नियमों को सख्त कर दिया है। विदेशी मूल के पति या पत्नी को पासपोर्ट रिन्यू करवाते वक्त बताना होगा कि भारत में अपने पति या पत्नी के साथ मिलकर रह रहे हैं। अगर दोनों का तलाक हो जाता है तो विदेशी मूल के पति या पत्नी का OCI कार्ड रद्द माना जाएगा और उसे फिर वीजा की अवधि तक ही भारत में रहने का हक होगा।
उधर, विदेश में पैदा हुए भारतीय मूल के बच्चों का OCI कार्ड बनाने के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है। अब भारतीय मूल के पेरेंट्स को बच्चे का OCI कार्ड बनाते समय उसका बर्थ सर्टिफिकेट संबंधित देश की सरकार से अटेस्टेड होना जरूरी है। पहले सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी लगाई जाती थी।
इंडिया आने वाले NRI को अब हवाई जहाज से उतरने से पहले फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। NRI को भारत सरकार के सुस्वागतम ऐप पर ऑनलाइन जानकारी भरनी होगी। सरकार ने इस सुविधा को डिजिटल ई-अराइवल कार्ड का नाम दिया है। यह सुविधा 1 अप्रैल से लागू हुई।
OCI कार्ड में ये 5 बदलाव किए गए
- इंडिया आकर कार्ड बनवाना आसान: पहले आप किसी भी देश से इंडिया आते थे और यहां OCI कार्ड बनवाना चाहते थे, तो आपको कम से कम 6 महीने इंडिया में ही रुकना पड़ता था। अब 6 महीने रुकने की कोई जरूरत नहीं। आप इंडिया पहुंचने के अगले दिन ही ओसीआई के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपके पास इंडिया का एक एड्रेस प्रूफ होना चाहिए।
- हवाई जहाज वाला फॉर्म खत्म: इंडिया उतरने से पहले प्लेन में एक फॉर्म भरना पड़ता था। अब फॉर्म सिस्टम खत्म कर दिया है। अब NRI को इंडिया आने से पहले अपने फोन में सु-स्वागतम (Su-Swagatam) एप पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भरनी होगी। इससे उन्हें डिजिटल ई-अराइवल कार्ड मिल जाएगा।
- पासपोर्ट बदलने पर देरी की तो लगेगा जुर्माना: नया पासपोर्ट मिलने पर लोग OCI पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने में सालों लगा देते थे और कोई जुर्माना नहीं था। अब अगर आपको नया पासपोर्ट मिला है, तो 3 महीने के अंदर उसे OCI की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। नहीं तो 25 डॉलर (लगभग 2100 रुपए) जुर्माना देना होगा।
- शादी के आधार पर OCI वालों के लिए सख्ती: पहले एक बार OCI बन गया तो कोई दोबारा नहीं पूछता था। जिन्होंने अपने पति या पत्नी के भारतीय होने के आधार पर OCI लिया है, अब उन्हें हर बार अपना पासपोर्ट रिन्यू होने पर ऑनलाइन यह बताना होगा कि उनकी शादी अभी भी बरकरार है। इसके लिए एक मैरिज डिक्लेरेशन फॉर्म अपलोड करना होगा।
- बच्चों के सर्टिफिकेट को लेकर नया नियम: पहले बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट की नॉर्मल फोटोकॉपी चल जाती थी। अब अगर बच्चा विदेश में पैदा हुआ है, तो उसके बर्थ सर्टिफिकेट को वहां की सरकार से इंटरनेशनल स्टैंप लगाकर अटेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। तभी उसका OCI बनेगा।
National
मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया AAP में शामिल
कबड्डी खिलाड़ी और मशहूर स्टॉपर पाला जलालपुरिया शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। खेल जगत की इस मशहूर हस्ती के आने से पार्टी को और मजबूती मिली है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाला जलालपुरिया को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। पाला जलालपुरिया कबड्डी की दुनिया में अपनी बेहतरीन तकनीक और ‘क्लोज फाइटर’ के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जलालपुरिया जैसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ है। पाला ने हमेशा स्पोर्ट्स के फील्ड में पंजाब का नाम रोशन किया है और अब वह जन सेवा के क्षेत्र में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। हमारी सरकार लगातार प्लेयर्स को सम्मान देने और युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने के लिए वचनबद्ध है। पाला के पार्टी में आने से राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों में नया उत्साह पैदा होगा।
National
‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंज
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समेत 3 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं, 4 सांसदों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी घमासान के बीच आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पोस्ट शेयर किया है।
भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की। उन्होंने इन सब्जियों की खासियत बताते हुए कहा कि ये सब्जियां तब तक ही अहम हैं जब तक किसी में डाली न जाए। अपने आप में इनकी कोई अहमियत नहीं है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया। ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं।”
राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन मोड में आप
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा सहित तीनों नेताओं पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। आप नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, और संदीप पाठक के खिलाफ राज्यसभा सभापति को एक पत्र सौंपा जाएगा। इस पत्र के जरिए, राज्यसभा सभापति से राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी।
इससे पहले, संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्यों के दलबदल की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा करार दिया और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले सात सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी।
National
राघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’
राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के 6 अन्य सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पंजाब में अच्छे काम करने से रोका है. पंजाब से राज्यसभा सांसद को अपने साथ करके बीजेपी ने राज्य के साथ गद्दारी की है. बीजेपी का पंजाब में अपनी कोई अस्तित्व नहीं है.
उन्होंने आगे कहा, ”बीजेपी का यहां अपना कुछ नहीं है. बीजेपी तिकड़मबाजी कर रही है लेकिन वो पंजाब नहीं जीत सकती है. ये सभी अपनी जान बचाने के लिए बीजेपी में गए हैं. हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर ताज होता है.”
जो सात लोग बीजेपी में गए हैं वो पंजाब के गद्दार-भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ने कहा, ”जो सात लोग बीजेपी में गए हैं वो पंजाब के गद्दार हैं. बीजेपी ने हमेशा पंजाब के साथ गद्दारी की है. बीजेपी असल में ED, सीबीआई और इनकम टैक्स के दम पर चलने वाली पार्टी है. बीजेपी का पंजाब में अपना कोई आधार नहीं है तो इस तरह से नेताओं को अपने पाले में कर रही है. बीजेपी इतनी ही ताकतवर अगर पंजाब में है तो यहां विधायक जितवाकर उनसे राज्यसभा के लिए लोग जितवाकर दिखाए.
बीजेपी तो एक वॉशिंग मशीन है- भगवंत मान
पंजाब के सीएम ने तंज कसते हुए ये भी कहा, ”बीजेपी तो एक वॉशिंग मशीन है जिसमें जाते ही सारे साफ हो जाते हैं. बीजेपी ने पंजाब को धोखा दिया है. शरद पवार, शिवसेना (UBT), कांग्रेस पार्टी के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी. कुछ लोगों के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. पार्टी एकजुट है और पंजाब के लोग देख रहे हैं कि बीजेपी किस तरह से काम कर रही है.”
ये लोग पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते- भगवंत मान
भगवंत मान ने आगे कहा, “जो सात सांसद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैं. उन्हें बीजेपी में भी कुछ नहीं मिलेगा. बीजेपी पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के काम से परेशान है इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है.”
गद्दारों को जनता जरूर सबक सिखाएगी-भगवंत मान
उन्होंने ये भी कहा, ”पंजाबी दिल से सभी से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनके साथ विश्वासघात करता है, तो वे उसे कभी नहीं भूलते. पंजाब की पवित्र धरती से मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और जनता ही हमारी असली ताकत है. जनता पंजाब के गद्दारों को जरूर सबक सिखाएगी. इस तरह की राजनीति से पंजाब नहीं जीता जा सकता.”
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |