Connect with us

Punjab

Punjab News: पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू

Published

on

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राजस्थान के साथ पानी के समझौते को लेकर किए गए बड़े खुलासे के बाद आम आदमी पारी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब से मुख्यमंत्री मान ने तथ्यों के साथ यह सबूत पेश किया है कि 1920 के समझौते के तहत राजस्थान को मिलने वाले पानी के बदले पंजाब का 1,44,000 करोड़ रुपया बकाया है, तब से 70 साल राज करने वाली कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेता अब चुप क्यों हैं। इन दलों के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है।

पंजाब का पानी दूसरे राज्यों को लुटाया था

बलतेज पन्नू ने भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को लंबे हाथों लेते हुए कहा कि जाखड़ साहब इसे ‘शगूफा’ बताकर अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जाखड़ साहब, जिस कांग्रेस पार्टी में आप पहले थे, आज वही लोग आपके साथ भाजपा में बैठे हैं जिन्होंने कभी सोने की कुदाली और चांदी की टोकरी लेकर पंजाब की छाती पर नहरें खुदवाई थीं और पंजाब का पानी दूसरे राज्यों को लुटाया था। आज उन गद्दारियों पर आप चुप क्यों हैं? पंजाब की जनता आपकी इस खामोशी का मतलब बखूबी समझती है।

विपक्ष को आइना दिखाते हुए पन्नू ने कहा कि जिस पंजाब को इन पारंपरिक पार्टियों ने बंजर होने के कगार पर छोड़ दिया था, उसे मान सरकार ने महज 4 वर्षों में ही पुनर्जीवित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जहाँ पहले खेतों तक केवल 22% नहरी पानी पहुँचता था, आज मान सरकार के प्रयासों से वह आंकड़ा 78% तक पहुँच गया है। इतना ही नहीं, जो नहरें और सूए पिछली सरकारों ने भू-माफिया के साथ मिलकर दबवा दिए थे, उन्हें फिर से खोदा जा रहा है। तरनतारन के सरहाली में दबी हुई ‘लंबी नहर’ को बहाल करना इसका जीता-जागता प्रमाण है।

पंजाब को लूटने, कूटने और पंजाब के हकों को दूसरे राज्यों के पास गिरवी रखने वालों का असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है

बलतेज पन्नू ने कड़े शब्दों में कहा कि विपक्षी दलों को तकलीफ इस बात की नहीं है कि कोई दबी हुई नहर मिल गई है, बल्कि उनकी असल तकलीफ यह है कि उस मिट्टी के नीचे दबी हुई उनकी पुरानी साजिशें और गद्दारियां बाहर निकल आई हैं। उन्होंने कहा कि 70 साल तक पंजाब को लूटने, कूटने और पंजाब के हकों को दूसरे राज्यों के पास गिरवी रखने वालों का असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। पन्नू ने पंजाब की जनता को भरोसा दिलाया कि जब तक मुख्यमंत्री भगवंत मान कुर्सी पर हैं, पंजाब का एक-एक पैसा और पंजाब के हक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

Punjab में निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर PSPCL सख्त, लगेगा जुर्माना

Published

on

पंजाब में बढ़ती बिजली मांग के बीच पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने निर्धारित लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता अपने स्वीकृत लोड से 10 प्रतिशत अधिक बिजली की खपत करता है, तो उसे 7 दिनों के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा।

PSPCL के मुताबिक, तय सीमा से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर उपभोक्ताओं पर जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता तीसरी बार भी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करते हुए FIR भी दर्ज की जा सकती है।

कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि लगातार निर्धारित सीमा से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर समय रहते कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजस्व नुकसान रोकने के लिए PSPCL ने सप्लाई कोड 2024 में संशोधन किया है। इसके तहत सभी मुख्य अभियंताओं को नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Continue Reading

Punjab

बेअदबी कानून मामले में आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे स्पीकर संधवां

Published

on

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने अपना स्पष्टीकरण पेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिरी भरेंगे। यह मामला आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बनाए गए नए बेअदबी विरोधी कानून को लेकर चर्चा में आया था, जिसके संबंध में जत्थेदार की ओर से स्पीकर संधवां को तलब किया गया था।

दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से इस कानून को तैयार करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा था कि बेअदबी जैसे संवेदनशील और धार्मिक मामले पर कोई भी कानून बनाने से पहले पंथक संगठनों, सिख विद्वानों और पूरे पंथ की राय लेना जरूरी था।

उन्होंने यह भी कहा कि सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की भूमिका सर्वोच्च मानी जाती है और उसकी अनदेखी उचित नहीं है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा था कि श्री अकाल तख्त साहिब उनके लिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आधिकारिक तौर पर बुलाया गया है तो वह पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।

अब राजनीतिक और पंथक हलकों की नजरें आज होने वाली इस अहम पेशी पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह मामला धार्मिक भावनाओं और कानूनी प्रक्रिया दोनों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

Continue Reading

Punjab

पंजाब में भाजपा की ED छापेमारी, डराने-धमकाने और गुंडागर्दी की राजनीति कभी नहीं होगी सफल : AAP

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि पंजाब में पार्टी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों, डराने-धमकाने और दबाव की राजनीति की भाजपा की कोशिश ने केंद्र की भाजपा सरकार की राजनीतिक विरोधियों को डर और बदलाखोरी के जरिए कुचलने की बढ़ती निराशा को बेनकाब कर दिया है। ईडी की कार्रवाई और छापेमारी में अपना नाम जोड़े जाने की रिपोर्टों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि भाजपा की “गुंडागर्दी की राजनीति” पंजाब में कभी भी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने ऐलान किया कि ‘आप’ नेता केंद्रीय एजेंसियों या विरोधी आवाजों को दबाने के लिए दी जा रही धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि विरोधी नेताओं के खिलाफ ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियों का बार-बार इस्तेमाल अब देशभर में एक रुझान बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर उस नेता को निशाना बनाती है जो उसके आगे झुकने से इनकार करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘आप’ नेता “अरविंद केजरीवाल के सिपाही” हैं जो राजनीतिक दबाव और झूठे प्रचार के बावजूद लोगों के लिए निडर होकर लड़ते रहेंगे।

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों को विरोधी नेताओं को निशाना बनाने के लिए राजनीतिक हथियारों के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, “जब भी कोई नेता या पार्टी भाजपा के आगे झुकने से इनकार करती है, तो उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को छोड़ दिया जाता है।”

अमन अरोड़ा ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव डालने के लिए छापेमारी की गई थी। उन्होंने आगे कहा, “ऐसी घटनाएं राजनीतिक फायदे के लिए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के भाजपा के एजेंडे को स्पष्ट रूप से उजागर करती हैं।”

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ नेता और कार्यकर्ता ऐसे हथकंडों से नहीं डरते। अमन अरोड़ा ने कहा, “हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम भाजपा या इसकी एजेंसियों से नहीं डरते। वे जितना हमें डराने की कोशिश करेंगे, हम उतना ही मजबूत होकर उभरेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग इन कार्रवाइयों को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर करने तथा राजनीतिक बदलाखोरी के लिए संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के लिए भाजपा को करारा जवाब देंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “मुझे मीडिया रिपोर्टों के जरिए पता चला है कि आज की ईडी छापेमारी में मेरा नाम घसीटा गया है। मेरी पूरी जिंदगी पूरी तरह से पारदर्शी रही है, है और हमेशा रहेगी। मैं भाजपा के झूठे प्रचार और बदलाखोरी की राजनीति से न तो डरूंगा और न ही चुप रहूंगा।”

Continue Reading

Trending