Punjab
‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – CM भगवंत सिंह मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए निर्णायक कदम बताया। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब को औद्योगिक प्रगति की नई दिशा देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होगा, जो प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को बड़ा बढ़ावा देगा। पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभर चुका है।”
उन्होंने इसे ऐतिहासिक मंच करार देते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश की औद्योगिक तकदीर को नई गति देने में सक्षम होगा।
‘पंजाब मीन्ज़ बिजनेस – पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ थीम पर आधारित
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष सम्मेलन का विषय “पंजाब मीन्ज़ बिजनेस – पॉलिसी टू प्रैक्टिस” रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई सहित जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं।
सम्मेलन में उद्घाटन एवं समापन सत्र, कंट्री सेशन, प्लेनरी सेशन और सेक्टरल सेशन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रदर्शनी, सेमिनार और तकनीकी सत्र भी होंगे।
1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार को अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे करीब 5.20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल सहित कई प्रमुख कंपनियों ने पंजाब में निवेश करने में रुचि दिखाई है।
औद्योगिकीकरण ही आर्थिक पुनरुत्थान का रास्ता
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कृषि क्षेत्र पहले से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक औद्योगिकीकरण आवश्यक है।
उन्होंने कहा, “राज्य सरकार पंजाब को देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
संभावित निवेशकों से अपील करते हुए उन्होंने प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने का आग्रह किया।
उद्योग-अनुकूल सुधार और बिजली सुरक्षा पर जोर
राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि औद्योगिक परियोजनाओं के लिए त्वरित और निर्बाध मंजूरी सुनिश्चित करने हेतु सेल डीड रजिस्ट्रेशन में ग्रीन स्टैंप पेपर लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पास उद्योग-अनुकूल माहौल के साथ-साथ कुशल मानव संसाधन भी उपलब्ध है।
बिजली सुरक्षा को विकास का अहम आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिकतम बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
सम्मेलन का लोगो जारी
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सम्मेलन का आधिकारिक लोगो भी जारी किया। इस अवसर पर उद्योग एवं व्यापार मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Punjab
AAP विधायक बोलीं- BJP पंजाब में ऑपरेशन लोटस-2 चला रही:हरियाणा CM ने मुझे बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर, टिकट का लालच भी दिया
पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी(AAP) ने BJP पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस पार्ट-2 चलाने का गंभीर आरोप लगाया। आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू व संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा के CM सैनी पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया।
संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने दावा किया कि हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर दिया और संगरूर से टिकट देने का वादा किया।
नरिंदर कौर भराज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस की चर्चा जिस तरह पूरे देश में है, उसी तर्ज पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों में मेरे साथ संपर्क किया और बंद कमरे में मीटिंग की प्रपोजल दी।
उन्हें कहा गया कि बंद कमरे में भाजपा की पंजाब को लेकर अगली राजनीति पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया गया। मगर, उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
इससे पहले भी सरकार बनने के बाद AAP ने आरोप लगाया था कि BJP सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। उस वक्त भी कुछ विधायकों ने ऐसे ही बयान दिए थे। इसको लेकर DGP को शिकायत तक दी गई थी।
ऑपरेशन लोट्स को लेकर AAP विधायक की अहम बातें…
- हरियाणा CM ने कहा- हर डिमांड पूरी करेंगे: नरिंदर कौर भराज ने कहा कि भाजपा को हर हलके में उम्मीदवार चाहिए। इसलिए वो अन्य दलों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सीएम सैनी ने उन्हें मीटिंग करने के लिए संपर्क किया और कहा कि तुम्हें संगरूर से टिकट देंगे और आपकी कोई अन्य डिमांड है तो उसे भी पूरा कर देंगे।
- AAP ने मुझे नरिंदर कौर भराज बनाया: भराज ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि मुझे नरिंदर कौर भराज आम आदमी पार्टी व संगरूर के लोगों ने बनाया है। 19 साल की उम्र में गांव भराज में पहली महिला पोलिंग एजेंट बनने का मुझे मौका मिला था। सबको इस बारे में पता है उस दिन से लेकर आज तक आप की नीतियों के साथ चल रही हूं।
- बैनर लगाने, बसें भरने की सेवा आज भी जारी: नरिंदर कौर भराज ने कहा- उस समय अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान व पार्टी की नीतियों को देखकर युवा उनके साथ जुड़े तो मैं भी जुड़ी। 2014 से अब तक पार्टी ने जो काम कहा वो किया। बैनर लगाने से लेकर बसें भरने तक सभी काम कर रही हूं। पार्टी ने 27 साल की उम्र में मुझे टिकट दी और लोगों ने मुझे एमएलए बनाया।
- तुम्हारी राजनीति की शिकार नहीं बनूंगी: नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मैं सैनी साहब को कहना चाहती हूं कि इस भूल में मत रहना कि मैं आपकी इस राजनीति का शिकार बन जाऊंगी। हम सिस्टम को बदलने आए थे। लोगों को अच्छी शिक्षा व सेहत देने के लिए हम केजरीवाल व मान साहब के साथ आए थे। आज उस चीज पर हम डटकर खड़े हैं। नरिंदर कौर भराज ने कहा कि हरियाणा के सीएम को मेरे राजनीतिक करियर की फिक्र छोड़ देनी चाहिए। मुझे 2027 में चुनाव लड़ना है या नहीं कहां से लड़ना यह सब मेरी पार्टी तय करेगी।
- भाजपा ने सैनी को डेपुटेशन पर पंजाब भेजा: नरिंदर कौर भराज ने कहा कि हरियाणा के सीएम सैनी जिस तरह से आजकल पंजाब में घूम रहे हैं उससे यह लगता है कि भाजपा ने उन्हें डेपुटेशन पर पंजाब में भेज दिया है। हम पार्टी के डेडिकेटेड वर्कर हैं। कल भी थे आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगे। आप के सभी विधायक, मंत्री व कार्यकर्ता सभी 2027 की तैयारी में जुटे हैं।
बलतेज पन्नू बोले, हमारे MLA नहीं बिके आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि भाजपा पहले भी हमारे एमएलए को खरीदने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हमारे एमएलए नहीं बिके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी कोशिश की लेकिन हमारे एमएलए वहां भी डटे हैं।
Punjab
पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग:CM मान की अगुवाई में बन रही स्ट्रेटजी, मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद
पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों व अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 2.0 के संपन्न होने के बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद हैं। इसके अलावा सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और एसएसपी भी शामिल हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अधिकारियों से फीडबैक लिया। साथ ही ऑपरेशन का रिव्यू भी किया जा रहा है। अपराध से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।
अधिकारियों के काम की समीक्षा की
अधिकारियों को कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सख़्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किए। साथ ही ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान की भी समीक्षा की। पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

सीएम भगवंत मान द्वारा मीटिंग को लेकर शेयर की गई जानकारी।
कानून व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट सख्त
जानकारी के मुताबिक यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही, क्योंकि इन दिनों पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी सख्त रुख अपनाए हुए है। लगातार दो सुनवाईयों के दौरान हाईकोर्ट ने डीजीपी से सवाल-जवाब किए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि 100-100 पन्नों के जवाब नहीं, बल्कि फील्ड में काम दिखना चाहिए। वहीं, अभी हाईकोर्ट में इसको लेकर सुनवाई है। जिसमें सरकार को जवाब दाखिल करना है।
सीएम ने मीटिंग के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि आज चंडीगढ़ में राज्यभर के पुलिस कमिश्नरों, सभी जिलों के SSPs और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
National
आम आदमी पार्टी का 12 फरवरी के भारत बंद को पूर्ण समर्थन का एलान; कहा- मजदूरों और किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई
आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा 12 फरवरी 2026 को बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार की कथित मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में ‘आप’ कार्यकर्ता मजदूरों और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस बंद में भाग लेंगे।
नए लेबर कोड पर कड़ा विरोध
पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं।
उनका आरोप है कि इन कोड्स के जरिए:
- नौकरी की सुरक्षा कमजोर की गई है
- कानूनी संरक्षण की धाराओं को कमज़ोर किया गया है
- मालिकों को भर्ती और छंटनी में अधिक छूट दी गई है
‘आप’ नेताओं का कहना है कि इससे करोड़ों मेहनतकश लोगों के अधिकार और हित खतरे में पड़ गए हैं।
किसान संगठनों का समर्थन
पार्टी ने कहा कि किसान संगठनों द्वारा इस भारत बंद का समर्थन यह दर्शाता है कि केंद्र की आर्थिक नीतियों ने किसानों को भी प्रभावित किया है। उनका आरोप है कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
पंजाब सरकार के कार्यों का हवाला
आम आदमी पार्टी ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार ने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई है, किसानों की गेहूं और धान की फसलों की समय पर खरीद सुनिश्चित की है और आम लोगों को मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं तथा शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।
पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कदम साबित करते हैं कि उनकी पार्टी आम लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्र सरकार पर कॉरपोरेट्स को लाभ पहुंचाने का आरोप
‘आप’ ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही है।
पार्टी के अनुसार, नए लेबर कोड के तहत नियोक्ताओं को बिना जवाबदेही के कर्मचारियों को निकालने की अधिक स्वतंत्रता दी गई है।
शांतिपूर्ण बंद की अपील
आम आदमी पार्टी ने पंजाब और देशभर के मजदूरों, किसानों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों से 12 फरवरी के भारत बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है।
पार्टी ने कहा कि यह बंद किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि करोड़ों मेहनतकश लोगों के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई है।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मजदूरों और किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो पार्टी अगले चरण के आंदोलन में भी उनके साथ खड़ी रहेगी।
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़