Connect with us

Punjab

पंजाब पुलिस का 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार शुरू: डीजीपी बोले- गैंगस्टर नहीं बचेंगे

Published

on

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार लॉन्च किया है। DGP गौरव यादव ने चंडीगढ़ में इसका ऐलान करते हुए कहा कि आज (20 जनवरी) को पुलिस की 2 हजार फील्ड में उतारी गई हैं। जो पूरे स्टेट में गैंगस्टर, उनके साथियों और उनकी एक्टिविटीज में शामिल परिवार के लोगों की जांच कर रही हैं।

इसके अलावा DGP ने गैंगस्टरों के बारे में सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया। DGP ने कहा कि युवाओं के पास यह आखिरी मौका है कि वह मुख्य धारा में लौट आएं। अब पंजाब पुलिस किसी को नहीं बख्शेगी। पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं है। गैंगस्टर खुद को विदेश में भी महफूज न समझें।

पुलिस के ऑपरेशन प्रहार शुरू करते ही जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में 2 जगह एनकाउंटर हुए हैं। मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस गैंगस्टर को हथियार रिकवरी के लिए ले गई थी लेकिन गैंगस्टर शिवा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक होमगार्ड जवान जख्मी हो गया। जिसके बाद पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की, जिसके बाद उसे गोली लगी और वह पकड़ा गया।

जालंधर में भी 2 संदिग्धों को रोका गया, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में एक आरोपी करण घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। इन पर UK से भारत आए एक युवक सुखचैन सिंह पर फायरिंग करने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक इस साजिश के तार विदेश से जुड़े थे। सुखचैन का UK में रहने वाले बेअंत नाम के युवक से रुपयों का लेन-देन था। इसको लेकर बेअंत ने फिलीपींस में रहने वाले साथी चानना के जरिए शूटर हायर कर यह वारदात कराई थी।

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते DGP गौरव यादव (बाएं से दूसरे)। उनके साथ स्पेशल DGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला (बाएं), AGTF के ADGP प्रमोद बान और IG हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल।

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते DGP गौरव यादव (बाएं से दूसरे)। उनके साथ स्पेशल DGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला (बाएं), AGTF के ADGP प्रमोद बान और IG हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल।

गैंगस्टरों को लेकर DGP गौरव यादव की अहम बातें…

  • 60 गैंगस्टर, उनके सहयोगी और परिवार मैप किए: 
  • DGP ने बताया कि इस ऑपरेशन में राज्य में एक्टिव 60 मेन गैंगस्टरों को चिह्नित किया गया है। ये अभी विदेश में बैठे हुए हैं। पुलिस ने उनके साथ आपराधिक वारदातों में शामिल 1200 साथियों और 600 पारिवारिक मेंबरों को मैप किया है। इन पर निगरानी और कार्रवाई के लिए 12 हजार पुलिस कर्मियों की 2000 विशेष टीमें मैदान में उतारी गई हैं। यह 72 घंटे का ऑपरेशन है। इसके बाद इनसे पूछताछ की जाएगी।
  • परिवार शामिल मिला तो एक्शन होगा: 
  • DGP ने कहा- अगर किसी के परिवार वाले की गैंगस्टर के साथ किसी तरह की आपराधिक एक्टीविटीज में भूमिका मिली तो उनके खिलाफ भी एक्शन होगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर अपने आप को महफूज न समझें। उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा। उनके गुर्गों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने मिसगाइडेड यूथ से अपील की है कि अगर वे मेन लाइन में आना चाहते हैं तो वे वापस आ जाएं।
  • गैंगस्टरों को बाहर भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों पर भी एक्शन: 
  • डीजीपी ने बताया कि क्रिमिनल फाइनेंसिंग पर भी जबरदस्त अटैक किया जाएगा। ड्रग तस्करों की प्रॉपर्टी फ्रीज करवाई गई है। फंडिंग ऑफ क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग पर कार्रवाई होगी। अगर गैंगस्टरों से जुड़ा कोई एसेट या बिजनेस हुआ तो उस पर भी एक्शन लिया जाएगा। अवैध तरीके से काम करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर भी अब कार्रवाई होगी। क्राइम के बाद गैंगस्टरों को विदेश भेजने वाले एजेंटों की पहचान कर ली गई है, उन पर भी एक्शन होगा।
  • विदेशों में बैठे गैंगस्टर भारत लाए जाएंगे: 
  • DGP ने कहा कि पुलिस ने ओवरसीज फ्यूजीटिव ट्रैफिकिंग एंड एक्ट्राडिशन सेल (OFTEC) ऑफिस बनाया गया है। काउंटर इंटेलिजेंस के IG आशीष चौधरी को इसका प्रभारी लगाया गया है। इसके अलावा AGTF के DIG गुरमीत चौहान, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के DIG अखिल चौधरी और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (BOI) के कंवलदीप सिंह इसके मेंबर होंगे। विदेशों में बैठे 60 गैंगस्टर में से 23 के रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुके हैं और बाकी के लिए प्रयास जारी किए गए हैं। इसके अलावा साउथ एवं मिडिल ईस्ट देशों में गलत तरीके से बैठे हैं। उन्हें पहचान कर डिपोर्ट करके यहां लाने का प्रयास किया जाएगा। यह सेल वहीं काम करेगा।
  • सोशल मीडिया पोस्ट पर भी एक्शन: 
  • DGP ने कहा कि पुलिस की तरफ से अब हथियारों के प्रदर्शन, इंटरनेट मीडिया पर अपराध के प्रचार प्रसार पर भी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया से 10 हजार से ज्यादा पोस्ट रिमूव किए गए हैं, और कई हजार अकाउंट बंद करवाए गए हैं।
  • दूसरे राज्यों में भी रेड होगी:
  •  DGP गौरव यादव ने साफ किया कि गैंगस्टरों को पकड़ने का ऑपरेशन सिर्फ पंजाब में ही सीमित नहीं होगा बल्कि आउट ऑफ स्टेट भी रेड की जाएंगी। पंजाब से बाहर बैठे इन गैंगस्टरों और उनके साथियों को पंजाब लाया जाएगा। भारत की जेलों में बैठे गैंगस्टर भी पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं, उन्हें भी कानून के दायरे में रहकर काम किया जाएगा जेलों में जैमर लगाने के साथ साथ डी एडिक्शन सेंटर बनाए जा रहे हैं।

रिवॉर्ड पॉलिसी को भी मंजूरी, 10 करोड़ तक इनाम

पंजाब सरकार ने पुलिस में रिवॉर्ड पॉलिसी भी मंजूर कर दी है। इसमें कुल 10 करोड़ रुपए के इनाम दिए जाएंगे। इसे 1 सितंबर 2024 से इसे लागू किया जाएगा। इसमें SSP को 1 लाख रुपए, पुलिस कमिश्नर और रेंज DIG को डेढ़ लाख रुपए, ADGP और विंग प्रभारी को 2 लाख रुपए तक इनाम मिलेगा। इससे अधिक की रकम के लिए DGP से मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा एक किलो नशा पकड़ने पर 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। अगर किसी को सजा होती है तो जांच अफसर (IO) को 40 हजार रुपए और प्रॉपर्टी अटैच कराने पर 20 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

O.T.S स्कीम को मिला जोरदार समर्थन: 111.16 करोड़ की वसूली, 31 मार्च के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वैट बकाये के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान (OTS) स्कीम को व्यापारियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के तहत अब तक करीब 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुल 298.39 करोड़ रुपये के बकाये शामिल हैं। इनमें से सरकार 111.16 करोड़ रुपये की वसूली भी कर चुकी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह स्कीम पुराने टैक्स बोझ को खत्म करने और राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ जैसे प्रमुख जिलों से इस योजना को अच्छा समर्थन मिला है, जो यह दर्शाता है कि कारोबारियों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राहत योजना 31 मार्च 2026 तक ही लागू है। इसके बाद सरकार सख्त रुख अपनाएगी और बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके लिए पहले ही करीब 8,000 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अंतिम मौके का लाभ उठाएं और अपने लंबित वैट बकाये का निपटान कर लें। उन्होंने कहा कि OTS स्कीम के तहत ब्याज और जुर्माने में बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे व्यापारियों को राहत मिल रही है और वे अपने वित्तीय रिकॉर्ड को साफ कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार का मौजूदा रियायती रुख समाप्त हो जाएगा और बिना किसी छूट के सख्त वसूली प्रक्रिया लागू की जाएगी। ऐसे मामलों में सामान्य कानूनी जांच और कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को मिला समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि मुकदमेबाजी को कम करना और व्यापारियों को नई शुरुआत का अवसर देना भी है।

Continue Reading

Blog

29 मार्च को होगी Punjab Cabinet की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर !

Published

on

पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह कैबिनेट बैठक 29 मार्च, रविवार को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, कोठी नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं को मंजूरी मिलने और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती है।

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में आम जनता से जुड़े मुद्दों—जैसे बुनियादी सुविधाएं, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक योजनाएं—पर खास ध्यान दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता राज्य के विकास को गति देना और लोगों को राहत पहुंचाना है, ऐसे में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब कैबिनेट की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले आने वाले समय में राज्य की नीतियों और दिशा को तय कर सकते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Punjab

जलालाबाद में आज 508 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री; अनाज मंडी में तैयारियां पूरी

Published

on

पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में आज विकास की बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में जलालाबाद की अनाज मंडी पहुंचेंगे, जहां वह करीब 508 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में लगभग 300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 350 किलोमीटर पुराने मार्गों की मरम्मत शामिल है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी थीं। अब अनाज मंडी को पूरी तरह कार्यक्रम के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। मंच, टेंट, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों से सुरक्षा व इंतजामों का लिया जायदा

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मनदीप कौर और उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है। अनाज मंडी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर धातु जांच उपकरण लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पैकेज इलाके के लिए बड़ी सौगात

स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के अनुसार, यह पैकेज जलालाबाद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सुबह से ही अनाज मंडी में लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है और हर कोई मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

Trending