Connect with us

Sports

Bharat या South Africa – कौन बनेगा नया Champion?Women’s One Day World Cup 2025 का ऐतिहासिक फाइनल आज Mumbai में

Published

on

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका इंतज़ार करोड़ों क्रिकेट फैंस को था। आज यानी 2 नवंबर 2025 को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत 🇮🇳 और साउथ अफ्रीका 🇿🇦 के बीच मुंबई के डी. वाय. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और टॉस 2:30 बजे होगा। यह मुकाबला सिर्फ एक फाइनल नहीं, बल्कि इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी जीतने के इतने करीब पहुंची हैं।

25 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को आखिरी नया विजेता साल 2000 में मिला था, जब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराया था।
इस बार 52 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि ना इंग्लैंड और ना ही ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंची हैं।
अब तक ऑस्ट्रेलिया 7 बार और इंग्लैंड 4 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं। लेकिन इस बार फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं, जो दोनों ही कभी कोई ICC खिताब नहीं जीत पाए।

भारत का सफर: टीम गेम से मिली पहचान

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका टीम गेम रहा — हर मैच में किसी न किसी खिलाड़ी ने आगे बढ़कर जीत में अहम भूमिका निभाई।

स्मृति मंधाना की क्लासिक बल्लेबाजी, जेमिमा रॉड्रिग्ज की बेहतरीन टाइमिंग, दीप्ति शर्मा की ऑलराउंड परफॉर्मेंस और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी ने टीम को मजबूत बनाया।
भारत ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 34 वनडे में से 20 मैच जीते हैं और सिर्फ 13 हारे हैं।

साउथ अफ्रीका का जोश: कप्तान वोल्वार्ट हैं टीम की रीढ़

साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया।
कप्तान लौरा वोल्वार्ट और ऑलराउंडर मारीजान कैप इस टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं।
वोल्वार्ट पूरे टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर हैं, जबकि कैप बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर रही हैं।
इसके अलावा क्लो ट्रायॉन और ताजमिन ब्रिट्ज जैसी खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकती हैं।

पहली बार आमने-सामने फाइनल में

विमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में आमने-सामने हैं।
लीग स्टेज में भी दोनों का मुकाबला हुआ था, जहां साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से करीबी जीत दर्ज की थी।
लेकिन फाइनल एक नया दिन है, और क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है।

फाइनल में भारत का रिकॉर्ड

भारत इससे पहले दो बार वर्ल्ड कप फाइनल खेल चुका है —

  • 2005: ऑस्ट्रेलिया से 98 रन से हार
  • 2017: इंग्लैंड से 9 रन के अंतर से हार
    अब तीसरी बार मौका है कि भारतीय टीम अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करे।

संभावित प्लेइंग XI

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारीजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा

मौसम और रिजर्व डे

मुंबई में आज बारिश की 63% संभावना है। अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया, तो कल रिजर्व डे रखा गया है।
अगर दोनों दिन भी नतीजा नहीं निकलता, तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा
मैच के रिजल्ट के लिए जरूरी है कि दोनों टीमों को कम से कम 20-20 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिले।

पिच रिपोर्ट

डी. वाय. पाटिल स्टेडियम की पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है।
स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है, जबकि तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मूवमेंट मिलेगी।
यहां खेले गए पिछले मैच में 339 रन का बड़ा टारगेट भी सफलतापूर्वक चेज हुआ था।
यानी फैंस को आज एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कहां देखें मैच?

फैंस इस रोमांचक फाइनल का मजा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
साथ ही भास्कर ऐप पर मैच का LIVE अपडेट भी मिलेगा।

स्टेडियम में होगा म्यूजिकल परफॉर्मेंस

फाइनल मैच के दौरान बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करेंगी
उनका परफॉर्मेंस दोनों पारियों के बीच होगा, जिससे माहौल और भी जोशभरा बनेगा।
ICC ने शनिवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

52 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में आज का दिन एक नया अध्याय लिखेगा।
क्या भारत अपना पहला वर्ल्ड कप जीतेगा या साउथ अफ्रीका रचेगा नया इतिहास?
हर फैन की निगाहें मुंबई के डी. वाय. पाटिल स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां आज क्रिकेट का असली रोमांच अपने चरम पर होगा।

National

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता पहला टेस्ट

Published

on

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 270 रन से हराकर पहला महिला टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया। लॉर्ड्स के 142 साल के टेस्ट इतिहास में यह पहला अवसर था, जब यहां महिला टेस्ट मैच खेला गया और भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर इसे यादगार बना दिया।

भारत ने चौथे दिन सुबह इंग्लैंड की दूसरी पारी 186 रन पर समेट दी। मेजबान टीम के सामने 457 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। भारत को आखिरी दिन जीत के लिए सिर्फ चार विकेट चाहिए थे, जिन्हें टीम ने पहले ही सत्र में हासिल कर लिया।

इस ऐतिहासिक मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक खास सरप्राइज भी मिला। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बिना किसी पूर्व सूचना के भारतीय ड्रेसिंग रूम पहुंचे और कप्तान हरमनप्रीत कौर, खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक नाइट ने इसे भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक पल बताया। मैच खत्म होने के बाद भी सचिन ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी लॉर्ड्स में मौजूद रहे।

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 115 रन की अहम बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 147/7 पर घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का लक्ष्य दिया। तीसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 130/6 था और चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने बाकी चार विकेट भी जल्दी लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

Continue Reading

Punjab

चंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Published

on

पंजाब सरकार ने आज चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों को कुल 32.05 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी वितरित की गई।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भारतीय हॉकी टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पंजाब से जुड़े खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

सरकार के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना है। महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड को पंजाब का सर्वोच्च खेल सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार बनने के बाद पंजाब में खिलाड़ियों को नई पहचान और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार की जा रही हैं, जिनमें 3,000 गांवों में खेल मैदान और 6,000 गांवों में जिम स्थापित करने जैसी पहल शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री का पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद करती हूं। हमने एक टीम के रूप में खेलकर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। एशियन ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बेहद गर्व की बात रही। पिछले 15-20 वर्षों से मैं खेल से जुड़ी हूं और हमेशा यह सपना था कि पंजाब के खिलाड़ियों को दुनियाभर में सम्मान मिले। जिस तरह राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है, उससे नए खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा और वे पंजाब के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित होंगे।”

Continue Reading

Punjab

पंजाब के Gurindervir Singh ने रचा इतिहास, 100 मीटर में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

Published

on

भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में शुक्रवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के दूसरे दिन पंजाब के स्टार स्प्रिंटर Gurindervir Singh ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में नया इतिहास रच दिया। गुरिंदरवीर ने सिर्फ 10.09 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

गुरिंदरवीर का यह प्रदर्शन केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया में चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह समय इस सीजन का एशिया का दूसरा सबसे तेज समय माना जा रहा है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक Animesh Kujur को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की।

यह मुकाबला भारतीय एथलेटिक्स के लिए बेहद रोमांचक रहा। ओडिशा के Animesh Kujur ने पिछले साल 10.18 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन इस बार गुरिंदरवीर ने पहले अपनी सेमीफाइनल हीट में 10.17 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड कायम किया।

हालांकि, सिर्फ पांच मिनट बाद ही Animesh Kujur ने दूसरी सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया। इस तरह कुछ ही मिनटों में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो बार टूटा।

लेकिन असली मुकाबला फाइनल में देखने को मिला, जहां Gurindervir Singh ने 10.09 सेकंड का धमाकेदार समय निकालकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना दिया। वह अनीमेश से 0.11 सेकंड तेज रहे और फिनिश लाइन पर लगभग दो फीट आगे नजर आए।

गुरिंदरवीर सिंह की यह सफलता उनके वर्षों के संघर्ष और मेहनत का नतीजा है। दो साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कई बार उनके पास अच्छे जूते खरीदने या फूड सप्लीमेंट लेने तक के पैसे नहीं होते थे। उस समय उनके कोच और गांव के लोगों ने उनकी मदद की। यहां तक कि कई बार प्रतियोगिताओं में जाने का खर्च भी गांव वालों ने मिलकर उठाया।

आज वही Gurindervir Singh देश के सबसे तेज धावक बन चुके हैं और उनकी यह उपलब्धि पंजाब समेत पूरे भारत के लिए गर्व की बात बन गई है।

Continue Reading

Trending