Blog
Rajasthan में बड़ा Road Accident: Jaisalmer से Jodhpur जा रही Bus में आग, 20 लोगों की मौत, कई घाय
राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक AC स्लीपर बस अचानक आग का गोला बन गई। हादसा इतना भयानक था कि 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस में कुल 57 यात्री सवार थे। हादसा थईयात गांव के पास हुआ, जो जोधपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर है।
कैसे लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, फिर कुछ ही सेकंड में लपटें उठने लगीं।
यात्रियों के चिल्लाने के बावजूद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और करीब 800 मीटर तक बस दौड़ती रही। इसी वजह से आग और फैल गई और लोग बाहर नहीं निकल पाए।
आग लगने की वजह को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं —
- शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।
- कुछ लोगों का कहना है कि बस में पटाखे या विस्फोटक सामान रखा गया था, जिससे आग तेजी से भड़की।
जांच टीम ने दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
राहत और बचाव कार्य
आग लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंची। कई लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।
गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तुरंत ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन के अधिकारी रात में ही अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
मृतक और घायल
इस हादसे में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। कई शव इतने बुरी तरह जल चुके हैं कि DNA टेस्ट से पहचान की जा रही है।
घायलों में इकबाल खान और फिरोज खान नाम के दो लोग शामिल हैं, जो जोधपुर के गंगाना इलाके के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
एक ही परिवार खत्म
इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया।
महेंद्र मेघवाल नाम के व्यक्ति का पूरा परिवार (पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा) इस आग में जिंदा जल गया।
महेंद्र जोधपुर के बालेसर क्षेत्र के लावारान शेतरावा गांव के रहने वाले थे और फिलहाल जैसलमेर की इंद्रा कॉलोनी में किराए पर रहते थे। वे गोला-बारूद डिपो में पोस्टेड थे।
अन्य पीड़ित
मृतकों में एक पत्रकार राजेंद्र चौहान और 79 साल के हुसैन खान का नाम भी शामिल है।
इन दोनों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
घायल की मां का बयान
घायल आशीष की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
“बस में आग लगने के बाद भी ड्राइवर नहीं रुका। बस में लपटें उठ रही थीं, लोग चिल्ला रहे थे, लेकिन उसने करीब 800 मीटर तक बस दौड़ाई। अगर वो रुक जाता, तो कई जानें बच सकती थीं।”
बस सिर्फ 5 दिन पुरानी थी
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस बस में हादसा हुआ, वो सिर्फ 5 दिन पहले ही खरीदी गई थी।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी नई बस में आग कैसे लग गई — क्या कोई तकनीकी खराबी थी या लापरवाही?
मदद और मुआवज़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
राज्य सरकार ने भी अपनी ओर से सहायता राशि की घोषणा की है और जांच के आदेश दिए हैं।
फिलहाल स्थिति
- जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
- पुलिस और फोरेंसिक टीम आग लगने के असली कारणों की जांच कर रही है।
- कुछ शवों की पहचान DNA सैंपलिंग के ज़रिए की जा रही है।
- प्रशासन ने बताया कि हादसे वाली बस को जब्त कर लिया गया है।
यह हादसा पूरे राजस्थान को झकझोर गया है। जिन परिवारों ने अपने अपने लोगों को खोया है, उनके घरों में मातम पसरा हुआ है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक सड़कों पर लापरवाही से लोगों की जान जाती रहेगी।
Blog
पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।
पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।
पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।
Blog
जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है?
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।
Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical
Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी