Connect with us

Haryana

Haryana के IG Puran Kumar ने की आत्महत्या, Suicide Note में लगाए कई बड़े Officers पर आरोप

Published

on

हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने घर के साउंडप्रूफ बेसमेंट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार और पुलिस विभाग में इस घटना से सन्नाटा छा गया है

पोस्टमॉर्टम आज

पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम आज (8 अक्टूबर) चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में होगा। उनकी पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, जो हाल ही में जापान दौरे से लौटकर आई हैं, सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास में मौजूद हैं।

सुसाइड नोट और वसीयत

पूरन कुमार ने अपने जाने से पहले 8 पन्नों का अंग्रेजी सुसाइड नोट लिखा। इस नोट में उन्होंने 30-35 IPS और कुछ IAS अफसरों के नाम लिए और कहा कि वे कई वजहों से परेशान थे।

उनकी मुख्य शिकायतें इस प्रकार हैं:

  • पोस्टिंग में भेदभाव और जातिवाद
  • ACR (Annual Confidential Report) में गड़बड़ी
  • सरकारी आवास न मिलने
  • प्रशासनिक शिकायतों और मुकदमेबाजी की वजह से तनाव
  • एक DGP रैंक के अधिकारी पर बेवजह नोटिस भेजने का आरोप

इसके अलावा, उन्होंने अपनी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर दी। वसीयत की तारीख 6 अक्टूबर है और सुसाइड नोट 7 अक्टूबर का है।

सुसाइड की संभावित वजहें

सूत्रों के अनुसार, IG पूरन कुमार के सुसाइड के पीछे दो मुख्य वजहें मानी जा रही हैं:

  1. गनमैन के रिश्वत मामले में नाम जुड़ना
    • रोहतक पुलिस ने उनके गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ करप्शन केस दर्ज किया था।
    • आरोप था कि सुशील कुमार शराब ठेकेदार से हर महीने 2 से 2.5 लाख रुपए मांग रहा था।
    • पूछताछ में गनमैन ने IG पूरन कुमार का नाम लिया, हालांकि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला।
  2. फील्ड ड्यूटी से हटाकर ट्रेनिंग कॉलेज में पोस्टिंग
    • पूरन कुमार पहले रोहतक रेंज के IG थे।
    • 29 सितंबर को उन्हें अचानक रेंज IG के पद से हटाकर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, सुनारिया में भेज दिया गया।
    • पुलिस विभाग में इस तरह की तैनाती को “punishment posting” माना जाता है।

घटना का विवरण

रसोइए प्रेम सिंह के अनुसार, सुबह 10 बजे पूरन कुमार बेसमेंट गए और किसी को अंदर न आने देने के लिए कहा। उनकी पत्नी अमनीत ने कई बार कॉल की, लेकिन IG ने फोन नहीं उठाया। उनकी बेटी अमूल्या जब बाजार से लौटी, तो उसे बेसमेंट में खून में पड़े पिता मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने मामा, अमित रतन (AAP विधायक) को सूचना दी।

अफसरों की प्रतिक्रिया

  • घटना के बाद चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, IAS केएम पांडुरंग, पीसी मीणा, और सीजी कांनथन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी सेक्टर-24 के सरकारी आवास पर पहुंचे।
  • IAS अमनीत पी. कुमार अब पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल जाएंगी।

लाइव अपडेट

  • अमनीत पी. कुमार कुछ देर में सेक्टर-16 के अस्पताल जाएंगी।
  • चीफ सेक्रेटरी और कई IAS/IPS अधिकारी अब भी पूरन कुमार के आवास पर मौजूद हैं।

यह घटना हरियाणा पुलिस विभाग और उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ा सदमा है। सुसाइड नोट में जिन बड़े अधिकारियों के नाम लिए गए हैं, उनके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होगी, यह अब पुलिस और प्रशासन की जांच पर निर्भर करेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Published

on

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Continue Reading

Haryana

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

Published

on

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।

अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।

Continue Reading

Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

Published

on

भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।

पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक

बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।

कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।

इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

Continue Reading

Trending