Connect with us

Punjab

Weather Update: Punjab में बारिश से राहत, जानें मौसम विभाग का

Published

on

Weather Update

Punjab में जून महीने में गर्मी अपना जोर दिखाने लगी है। सोमवार को राज्य का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस से पार हो गया लेकिन देर शाम हवाएं चलने के साथ रात को हुई Rain ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। 

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार  6 जून को माझे के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और मालवे के फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद रविवार तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इन दिनों दौरान ही तापमान 47 डिग्री के नजदीक पहुंच जाएगा। 

राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.3 समराला (लुधियाना) का व सबसे कम तापमान 36 डिग्री सैल्सियस शहीद भगत सिंह नगर का रहा। वहीं मौसम के करवट बदलते ही रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात का क्रम शुरू हो गया। सोमवार को भी सुबह के समय धूप खिली लेकिन शाम होते-होते फिर से चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य भर में अपनी डिजिटल पहुंच और जमीनी स्तर पर संचार नेटवर्क को और मजबूत करने की अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में अपने सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

सभी नए नियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए, पार्टी लीडरशिप ने भरोसा जताया कि टीम पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और लोगों के हित में उठाए गए कदमों को लोगों तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम करेगी।

पार्टी ने बलजीत सिंह बब्बू और कुलदीप सोही को सोशल मीडिया विंग का स्टेट जॉइंट सचिव नियुक्त किया है। जिला स्तर पर, गुरविंदर पुन्नावाल को संगरूर का जिला इंचार्ज, रासदीप सिंह दलुआना को मानसा का जिला इंचार्ज, पलविंदर सिंह को कपूरथला का जिला सचिव और हरविंदर ऋषि सतोज को संगरूर का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, पार्टी ने सोशल मीडिया विंग के संगठनात्मक ढांचे का और विस्तर करने तथा मजबूत करने के लिए 27 हलका कोऑर्डिनेटर, 41 हलका वाइस कोऑर्डिनेटर और 450 से ज़्यादा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए हैं।

पार्टी ने सभी नए नियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पंजाब के लोगों के साथ पार्टी के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए पूरी लगन और कमिटमेंट के साथ काम करेंगे।

Continue Reading

Punjab

विश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) की लोगों के पक्ष की नीतियों और पंजाब सरकार के विकास के कामों से प्रभावित होकर, विश्व प्रसिद्ध पंजाब स्टाइल के कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ बुधवार को आप में शामिल हो गए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संदीप लुधड़ और उनके साथियों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री मान ने संदीप लुधड़ को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक और बहुत बढ़िया जुड़ाव हुआ है। पंजाब के मातृ खेल कबड्डी के मशहूर और होनहार खिलाड़ी संदीप लुधड़ जी आज पार्टी में शामिल हो गए हैं। मैं पार्टी की तरफ से उनका गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। ऐसे युवाओं का सपोर्ट, जिन्होंने स्पोर्ट्स के मैदान में पंजाब का नाम रोशन किया है, हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाने की मुहिम में और ताकत देगा। उनका अनुभव युवाओं को स्पोर्ट्स की तरफ मोटिवेट करने में बहुत मदद करेगा। आइए हम सब मिलकर पंजाब के युवाओं और स्पोर्ट्स को और ऊंचाइयों पर ले जाएं।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद संदीप लुधड़ ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कामों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती और पंजाब की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

Continue Reading

National

चंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से स्कूल बंद

Published

on

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है ताकि बच्चों की सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

इसी बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने भी स्कूली छात्रों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए समर वेकेशन घोषित कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार चंडीगढ़ के सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूलों में 23 मई 2026 से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होंगी।

जानकारी के मुताबिक इस बार स्कूलों में कुल 39 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां 30 जून 2026 तक जारी रहेंगी और सभी स्कूल 1 जुलाई 2026 से दोबारा खुलेंगे। प्रशासन ने स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए।

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। इसके चलते लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Continue Reading

Trending