Connect with us

Sports

IND vs ENG तीसरा टेस्ट: लॉर्ड्स में आज से Bumrah vs Archer, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

Published

on

Jasprit Bumrah vs Jofra Archer in IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज, 10 जुलाई से ‘क्रिकेट के मक्का’ लॉर्ड्स स्टेडियम में शुरू होगा. एजबेस्टन टेस्ट में 336 रनों की धमाकेदार जीत के साथ सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है. इस मुकाबले में दो तेज गेंदबाजों की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी. भारत के जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर. इंग्लिश धुरंधर आर्चर चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. वहीं बुमराह लगभग 16 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे. 

एजबेस्टन टेस्ट में बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. कप्तान शुभमन गिल ने 269 और 161 रन की दो बेहतरीन पारियां खेलीं, मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए और आकाश दीप ने मैच में 10 विकेट लेकर सबको चौंका दिया. हालांकि बुमराह भारत की गेंदबाजी की रीढ़ हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने पांच विकेट लेकर अपना 14वां टेस्ट फाइव-फर लिया था. 2024 से अब तक बुमराह ने 15.07 की औसत से 78 विकेट चटकाए हैं, जिनमें 6 बार पांच विकेट लेना शामिल है. उनकी वापसी तय है, ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता कटना तय माना जा रहा है.

आर्चर की वापसी से इंग्लैंड को उम्मीद

वहीं तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जिसमें जोफ्रा आर्चर को जोश टंग की जगह शामिल किया गया है. 30 वर्षीय जोफ्रा आर्चर ने फरवरी 2021 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी की है. उनकी रफ्तार इंग्लैंड की अपेक्षाकृत अनुभवहीन गेंदबाजी को मजबूती दे सकती है, जो अब तक इस सीरीज में लगातार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है. 

आर्चर ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 13 मैच खेलें हैं, जिनमें उन्होंने 42 विकेट झटके हैं. वहीं भारत के खिलाफ उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट लिए हैं. हालांकि इस आंकड़े में हैरानी की बात ये है कि उन्होंने इन चार विकेटों में से केवल 28 गेंद फेंककर 2 बार कैप्टन गिल का शिकार किया है. ऐसे में शुभमन गिल को उनका सामना संभलकर करना पड़ेगा.   

लॉर्ड्स में भारत का रिकॉर्ड

वहीं लॉर्ड्स में भारत का ओवरऑल डरावना, लेकिन हालिया रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस मैदान पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 में से केवल 3 मैच जीता है. हालांकि 2014, 2018 और 2021 की पिछली तीन सीरीज में भारत ने यहां तीन में से दो मुकाबले जीते हैं.  

सीरीज के अब तक के टॉप परफॉर्मर

अब तक मौजूदा सीरीज में शुभमन गिल दो टेस्ट (चार पारियों) में 585 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन शतक और एक 269 रनों की मैराथन पारी शामिल है. उनका औसत 146.25 और स्ट्राइक रेट 73 से अधिक है. वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग अब तक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने दो टेस्ट में चार पारियों में 11 विकेट लिए हैं. दोनों टीमें इस मैच में अपना सर्वस्व झोंकने के लिए तैयार रहेंगी. यह मुकाबला दोपहर के बाद 3.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा. 

IND vs ENG 3rd Test दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव

इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जेमी ओवरटन, जोश टंग, सैम जेम्स कुक, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

क्रिकेट अब बोलेगा पंजाबी: Legends League Cricket 4.0 का नया अध्याय

Published

on

क्रिकेट के रोमांच को अब एक नया रंग मिलने जा रहा है। 11 मार्च से क्रिकेट प्रेमियों को Legends League Cricket का पूरा टूर्नामेंट पहली बार पंजाबी कमेंट्री के साथ देखने को मिलेगा। सैटेलाइट टेलीविजन के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रसारण पूरी तरह पंजाबी भाषा में किया जाएगा। यह प्रसारण GTC Punjabi चैनल पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा।

“Cricket Di Awaaz, Hun Punjabi Wich…”
जब बल्ला बोलेगा, तो इस बार उसकी आवाज़ पंजाबी में सुनाई देगी।

11 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी और प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान दर्शक हर छक्का, चौका और रोमांचक मुकाबले का आनंद पंजाबी कमेंट्री के साथ उठा सकेंगे। यह पहल पंजाब और दुनिया भर में बसे पंजाबी दर्शकों के लिए क्रिकेट देखने का एक बिल्कुल नया अनुभव लेकर आएगी।

टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के पांच प्रमुख शहरों — हल्द्वानी, ग्वालियर, अमृतसर, ग्रेटर नोएडा और आगरा — में खेले जाएंगे। लीग का पहला मुकाबला 11 मार्च को हल्द्वानी में मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद पूरे टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग शहरों में मैच आयोजित होंगे।

अमृतसर में दोपहर के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि ग्वालियर और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण शाम के मैच आयोजित किए जाएंगे।

इस ऐतिहासिक पहल पर GTC Network के संस्थापक रवींद्र नारायण ने कहा,
“क्रिकेट में हमेशा से जुनून रहा है और पंजाब में भी जुनून की कोई कमी नहीं। हमने बस इन दोनों को एक साथ ला दिया है। जब क्रिकेट पंजाबी में बोलेगा, तो स्टेडियम में सिर्फ तालियां नहीं बजेंगी… बल्कि जश्न मनाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा,
“पंजाबी एक ऐसी भाषा है जिसमें ऊर्जा, हास्य और दिल की गर्माहट है। पंजाबी कमेंट्री के साथ क्रिकेट देखना ऐसा लगेगा जैसे मैच आपके अपने आंगन में खेला जा रहा हो।”

दर्शकों के लिए यह सिर्फ एक खेल प्रसारण नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पल भी है। अब पंजाबी दर्शक क्रिकेट की हर बाउंड्री, हर विकेट और आखिरी ओवर के रोमांच को अपनी ही भाषा में महसूस कर पाएंगे।

11 मार्च से 27 मार्च तक Legends League Cricket 4.0 के सभी मैच GTC Punjabi पर पंजाबी कमेंट्री के साथ प्रसारित किए जाएंगे।

Continue Reading

Sports

न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

Published

on

T20 World Cup Winner 2026: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया है. अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए थे, जवाब में कीवी टीम 159 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है. टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है. इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी. भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भी पहला देश बना है.

बनाया था फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई थी. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. सैमसन ने 89 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी रही. वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 18 गेंद में पचासा जड़ा. ईशान किशन ने भी 25 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पिछला रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था, जिसने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में 176 रन बनाए थे. अब टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 255 रन बनाए.

96 रनों की जीत

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम कभी जीत की रेस में थी ही नहीं. टिम साइफर्ट के 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर की 43 रनों की पारी के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाया.

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, जिन्होंने कुल 4 विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया.

Continue Reading

National

क्रिकेटर Rinku Singh के पिता का निधन, नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Published

on

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह (Khachandra Singh) स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.हाल ही में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा. 

खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी.

रिंकू सिंह अचानक विश्वकप के बीच में लौटे घर

टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में एक रिंकू सिंह को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो टीम का साथ छोड़ वापस घर लौट गए हैं. मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया. उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए. इसके बाद ही खबर आई कि उनके पिता काफी बीमार हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इसी कारण रिंकू को घर लौटना पड़ा है. बता दें कि  28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. 

बता दें कि रिंकू सिंह के पिता ने बेहद संघर्ष के साथ परिवार को पाला. वो गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे.घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाते हुए उन्होंने अपने बेटे के सपनों को पंख दिए. रिंकू सिंह की सफलता के बाद भी उनके पिता ने यह काम नहीं छोड़ा.

रिंकू अब विश्वकप में आगे के मैच खेलेंगे या नहीं इसपर कोई अपडेट नहीं

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह पर अपडेट देकर कहा था कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इसलिए वो घर वापस चले गए. कोच ने आगे बताया कि रिंकू जल्द टीम के साथ जुड़ जाएंगे. हालांकि अब इस दुखद खबर के बाद वो कब टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है.

Continue Reading

Trending