Punjab
Ludhiana West में Aam Aadmi Party को जबरदस्त जनसमर्थन, जाने-माने Businessman ‘Sardar Ji Toys’ Family समेत AAP में शामिल
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर पार्टी की ताकत बढ़ती जा रही है और आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत के चांस और भी मजबूत हो रहे हैं।
मंगलवार को शहर के प्रसिद्ध खिलौना व्यवसायी ‘सरदार जी टॉयज’ के मालिक जसविंदर पाल सिंह ने अपने परिवार और करीब 150 समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उनका शहर में ‘सलूजा स्टोर‘ के नाम से बच्चों के खिलौनों और एंटरटेनमेंट से जुड़ी चीजों की कई दुकानें हैं। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य कमलजीत कौर सलूजा, जसपाल सिंह सलूजा, जसविंदर पाल सिंह बग्गा और गुरमीत सिंह बग्गा भी पार्टी में शामिल हुए।
यह परिवार सामाजिक कामों से भी जुड़ा हुआ है और ‘गुरुकृपा एनजीओ’ चलाता है, जिसकी संचालनकर्ता कमलजीत कौर सलूजा हैं। यह संस्था जरूरतमंद, अनाथ और दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई, खाना-पीना, कपड़े और रहने की व्यवस्था करती है, ताकि वे पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बन सकें।
आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा, कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी, प्रदेश महासचिव डॉ. सनी आहलूवालिया, और अन्य नेताओं ने सभी का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया।
इस मौके पर ‘आप’ लीगल विंग से गगनदीप सिंह सैनी (उपाध्यक्ष), अमरजोत सिंह गिल (स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी), अनंत सिंह गिल, लुधियाना जिले के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सैनी, वार्ड नंबर 57 से पार्षद वीरा सिंह बेदी और नेता गुरप्रीत सिंह बेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। इन्हीं लोगों के प्रयासों से सरदार जी टॉयज परिवार पार्टी से जुड़ा।
अमन अरोड़ा ने कहा, “पिछले तीन सालों में आप सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। इससे साफ है कि जनता का भरोसा आम आदमी पार्टी में बढ़ता जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि सरदार जी जैसे प्रतिष्ठित व्यापारी का पार्टी में आना लुधियाना वेस्ट में पार्टी की स्थिति और मजबूत करेगा। “हम लुधियाना को मॉडल सिटी बनाएंगे और वेस्ट हलके को ‘बेस्ट’ बना कर दिखाएंगे,” अरोड़ा ने कहा।
जसविंदर पाल सिंह उर्फ सरदार जी ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार की आम जनता के लिए काम करने वाली नीतियों से बहुत प्रभावित हूं। मेरे काम में करीब 200 मजदूर काम करते हैं, और पिछले तीन साल से उनके बिजली बिल ज़ीरो आ रहे हैं, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। सरकारी स्कूल और अस्पतालों की हालत में भी काफी सुधार हुआ है।”
उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं आम आदमी पार्टी से जुड़ा हूं।”
लैंड पूलिंग स्कीम को लेकर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान
लुधियाना में बनाई जा रही अर्बन इस्टेट के लिए आप सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी की भी अमन अरोड़ा ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि “यह देश की सबसे किसान-हितैषी योजना है।”
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत:
- किसान अपनी मर्जी से ज़मीन दे सकते हैं या न भी दें, कोई ज़बरदस्ती नहीं।
- ज़मीन देने पर उन्हें प्रति एकड़ 1000 गज रिहायशी और 200 गज कमर्शियल प्लॉट मिलेगा।
- सरकार उस ज़मीन के आसपास की सड़कें, सीवर और दूसरी ज़रूरी सुविधाएं विकसित करेगी।
- उदाहरण के तौर पर, 10 एकड़ ज़मीन देने वाले को 3 एकड़ विकसित ज़मीन मिलेगी।
- छोटे प्लॉट्स को मिलाकर 50 एकड़ ज़मीन देने पर भी एक साथ 30 एकड़ विकसित ज़मीन दी जाएगी।
उन्होंने साफ कहा कि “यह योजना किसानों की मर्जी से चलेगी, किसी की ज़मीन ज़बरदस्ती नहीं ली जाएगी। यह फेयर और ट्रांसपेरेंट स्कीम है।”
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के चलते आम आदमी पार्टी को जिस तरह का जनसमर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ है कि पार्टी की पकड़ जमीनी स्तर पर मज़बूत हो रही है। जाने-माने व्यापारी और समाजसेवियों का पार्टी में शामिल होना इसके लिए बड़ी बात है। साथ ही, आप सरकार की योजनाएं और नीतियां भी लोगों को जोड़ने में कामयाब हो रही हैं।
Punjab
तरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरनतारन पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है।
इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक MP-09 राइफल और सात आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क की मदद से भेजे गए थे।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल राज्य में टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने, दहशत का माहौल बनाने और पंजाब की कानून-व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत किया जाना था।
पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सीमा पार बैठे हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मॉड्यूल, उसके अन्य सदस्यों और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा सके।
पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार से होने वाली हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
National
अमन अरोड़ा ने शाहकोट हलके में नौकरियों के मामले में कांग्रेसी विधायक लाडी को घेरा
पंजाब विधान सभा में विपक्ष को घेरते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में 68000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं और 1,83,837 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में 6,36,636 नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं।
आज सदन में विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा रोजगार के अवसरों के बारे में पेश किए गए प्रस्ताव पर चर्चा का समापन करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने सदन को बताया कि इस बड़े निवेश प्रवाह ने सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से निजी क्षेत्र में 6.36 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने जापान की प्रमुख स्टील कंपनी आइची स्टील का उदाहरण दिया, जिसने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सुविधाओं और कारोबार को आसान बनाने वाली नीतियों से प्रभावित होकर अपने नियोजित निवेश को 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1100 करोड़ रुपये कर दिया है।
कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया द्वारा उनके शाहकोट विधानसभा हलके में किसी भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी न मिलने के आरोप पर श्री अमन अरोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपने शाहकोट हलके में सभा रखने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, ”मैं आऊंगा और हम लोगों से पूछेंगे, क्या उन्हें नौकरियां मिली हैं। अगर मैं गलत हुआ, तो मैं मंत्री पद और विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दूंगा। अगर मैं सही हुआ तो लाडी को इस्तीफा देना होगा।” कांग्रेसी विधायक लाडी ने यह चुनौती स्वीकार नहीं की और चर्चा छोड़कर बैठ गए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार ने सभी सरकारी नौकरियां बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के केवल योग्यता के आधार पर दी हैं।
श्री अमन अरोड़ा ने कौशल विकास के लिए राज्य सरकार के रिकॉर्ड प्रयासों का हवाला देते हुए बताया कि राज्य के बजट में 75 सालों में पहली बार कौशल विकास मिशन के लिए 25 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो पिछले साल 10 करोड़ रुपये थे। उन्होंने दावा किया कि 22 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार में प्लेसमेंट कैंपों और हैंडहोल्डिंग अभ्यासों के माध्यम से सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि सुनाम में हाल ही में आयोजित एक मेगा रोजगार मेले में, 61 कंपनियों ने भाग लिया और लगभग 700 नौजवानों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र जारी किए।
रोजगार सृजन मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से संगरूर जिले में विश्व स्तरीय संत अतर सिंह महाराज आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है। यह विश्व स्तर पर अपनी तरह का पहला संस्थान है, जहां सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी स्तर के पदों के लिए वार्षिक 500 नौजवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्र सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 15-29 साल आयु वर्ग में पंजाब की बेरोजगारी दर वर्ष 2022 की 19.1 प्रतिशत से घटकर 2025 में 17 प्रतिशत हो गई है। मंत्री ने पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि अब पंजाब बेहतर रोजगार मैट्रिक्स वाले राज्यों में शामिल है।
वैश्विक स्तर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के समय भारत की जीडीपी चीन से थोड़ी अधिक थी। उन्होंने कहा, ”चीन ने अपने प्रत्येक व्यक्ति को काम पर लगाया और दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री बनकर उभरा। चीन निकट भविष्य में अमेरिका को पछाड़ सकता है। हमारे पास वही क्षमता है, लेकिन सही वातावरण की कमी थी। पर अब हम इसे ठीक कर रहे हैं।”
कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि दुनिया की कोई भी सरकार प्रत्येक नागरिक को नौकरी देने की गारंटी नहीं दे सकती। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार का असल कर्तव्य उद्योग और रोजगार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना होता है। उन्होंने कहा, ”हम यहां केवल आंकड़े पेश करने के लिए नहीं हैं। हम ऐसा माहौल बना रहे हैं, जहां हर नौजवान अपने पैरों पर खड़ा हो सके।”
विपक्ष द्वारा नौकरियों के बारे में व्हाइट पेपर जारी करने की मांग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छा, सस्ता और टिकाऊ व्हाइट पेपर लोगों से सीधे तौर पर पूछना है। आरटीआई दायर करो या लोगों के साथ मीटिंग करो। लोग खुद बताने देंगे कि उन्हें नौकरियां मिली हैं या नहीं।”
श्री अमन अरोड़ा ने पिछली कांग्रेस सरकार के ‘हर घर नौकरी’ वादे पर कटाक्ष करते हुए इसे पंजाब के नौजवानों के साथ ‘सबसे बड़ा धोखा’ बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आप’ सरकार ने बिना किसी रिश्वत के पारदर्शी तरीके से 68000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य पंजाब को ‘कारोबार करने में आसानी’ के लिए एक मॉडल राज्य बनाना और सम्मानजनक, कौशल-आधारित रोजगार पैदा करना है।
National
सियाम ने भी माना, ई-20 में ज्यादा क्लोराइड और नमी के कारण खराब हो रही गाड़ियां- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 को लेकर सियाम की सौंपी गई रिपोर्ट को वापस कराने पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सियाम (सोसायटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स) की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें साफ़ लिखा है कि ई-20 में बहुत ज्यादा क्लोराइड और नमी है, जिससे आपकी गाड़ियां ख़राब हो रही हैं। मोदी सरकार ने सियाम पर दबाव डालकर वो रिपोर्ट वापस करवा दी। क्यों? जब विज्ञान और इंजीनियरिंग कह रहे हैं कि ई-20 ख़राब है, तो मोदी सरकार इसे देश पर जबरन क्यों थोप रही है?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई-20 को लेकर सियाम की यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है। सियाम ने रिसर्च की और ऑटोमोबाइल के सभी मैन्युफैक्चरर्स ने मिलकर यह पाया कि क्लोराइड और मॉइस्चर ज्यादा होने की वजह से ई-20 गाड़ियों को खराब कर रहा है। सियाम ने 28 जुलाई को मोदी सरकार को यह रिपोर्ट सौंपी थी। 4 अगस्त तक केंद्र सरकार ने सियाम पर जबरदस्ती करके वह रिपोर्ट वापस करा दी। रिपोर्ट वापस करने के बाद सियाम की तरफ से कहा गया कि शायद उनकी रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी है और कुछ तथ्यों को दोबारा चेक करने की जरूरत है। एक तरह से मोदी सरकार जबरदस्ती करके पूरे देश पर ई-20 थोप रही है, लेकिन क्यों?
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी