Connect with us

Punjab

Ludhiana West में चुनावी संग्राम: Bhagwant Mann बोले – एक तरफ़ प्यार है, दूसरी तरफ़ अहंकार“जो लोग कपड़ों की तरह पार्टियां बदलते हैं, वो आपकी vote लेकर भी बदल जाएंगे” – CM Bhagwant Mann

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने जवाहर नगर और सराभा नगर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि अगर लुधियाना को बेहतर बनाना है तो ऐसे नेता को चुनें जिसके दिल में लुधियाना हो।

मुख्यमंत्री मान ने अपने भाषण की शुरुआत भावनात्मक अंदाज़ में करते हुए कहा –

“लुधियाना पंजाब का दिल है, और अगर दिल को सही रखना है, तो ऐसे इंसान को चुनो, जिसके दिल में लुधियाना बसा हो।”

🔸 चुनाव में असली मुद्दा – प्यार बनाम अहंकार

भगवंत मान ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये चुनाव असल में दो सोचों के बीच है –
एक तरफ़ आम आदमी पार्टी का प्यार और काम, दूसरी तरफ विपक्ष का अहंकार और झूठ।
उन्होंने एक वायरल वीडियो का ज़िक्र किया जिसमें भारत भूषण आशु एक महिला प्रिंसिपल से बदसलूकी करते दिखे थे। मान ने पूछा –

“क्या इसी व्यवहार के लिए नेता बनाए जाते हैं? क्या आप ऐसे गुंडों को वोट देंगे?”

🔸 पार्टी बदलने वालों पर निशाना

मान ने नेताओं के बार-बार पार्टियां बदलने पर भी तंज कसा –

“जो लोग कपड़े बदलने की तरह पार्टियां बदलते हैं, वो आपकी वोट लेकर भी बदल जाएंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहिए।”

🔸 महिलाओं को राजनीति में अहम हिस्सा मानते हुए कही खास बात

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा –

“माएं और बहनें उम्मीद लेकर आती हैं क्योंकि वे घर चलाने का असली संघर्ष जानती हैं। देश, महिलाओं के सहयोग के बिना नहीं चल सकता।”

🔸 विकास और सुशासन की बातें

भगवंत मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने:

  • स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाया
  • UPSC और JEE जैसी कोचिंग मुफ्त दी
  • मोहल्ला क्लीनिक जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की
  • भ्रष्टाचार और ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई की

उन्होंने दावा किया कि –“हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हमने मोहिंदर भगत को जालंधर वेस्ट में जिताकर दिखाया और जो वादा किया, वो निभाया। अब संजीव अरोड़ा आएंगे और आपकी मांगें पूरी होंगी।”

🔸 विरोधियों की संपत्ति पर सवाल

मान ने अपने हलफनामे का ज़िक्र करते हुए कहा –

“2012 से अब तक मेरी संपत्ति कम हुई है, क्योंकि मैंने सत्ता को कमाई का जरिया नहीं बनाया। लेकिन कांग्रेस और अकाली नेताओं की संपत्ति हर साल कैसे बढ़ रही है?”

🔸 नशे के मुद्दे पर खुलकर बोले

मान ने अकाली दल और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए –

“उन्होंने घर-घर जाकर ड्रग्स बांटे, पंजाब को बर्बाद कर दिया। अब हमने जंग छेड़ी है – पंजाब को इस बुराई से मुक्त करेंगे।”

🔸 जनता से अपील – झाड़ू को वोट दें

मान ने कहा कि कुछ लोग घोटाले के पैसों से वोट खरीदते हैं, लेकिन जनता को समझदारी से फैसला लेना होगा।

“अगर कोई पैसा दे तो रख लो, लेकिन 19 तारीख को झाड़ू को वोट दो। अपने बच्चों का भविष्य खुद तय करो, गालियां देने वालों को नहीं सौंपो।”

🔸 47 हज़ार वोटों से जीत दिलाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने के लिए नहीं है, यह लुधियाना का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा –

“जालंधर वेस्ट में हमें 37,000 वोटों से जीत मिली थी, लुधियाना वेस्ट से कम से कम 47,000 से जिताओ।”

भगवंत मान ने पूरे आत्मविश्वास से लोगों से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने पुराने नेताओं की कथनी और करनी में फर्क बताते हुए आम आदमी पार्टी की ईमानदार छवि को सामने रखा। उनका यह प्रचार न सिर्फ एक चुनावी भाषण था, बल्कि लुधियाना के लोगों से सीधा जुड़ाव और भविष्य की एक झलक भी था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

O.T.S स्कीम को मिला जोरदार समर्थन: 111.16 करोड़ की वसूली, 31 मार्च के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वैट बकाये के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान (OTS) स्कीम को व्यापारियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के तहत अब तक करीब 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुल 298.39 करोड़ रुपये के बकाये शामिल हैं। इनमें से सरकार 111.16 करोड़ रुपये की वसूली भी कर चुकी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह स्कीम पुराने टैक्स बोझ को खत्म करने और राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ जैसे प्रमुख जिलों से इस योजना को अच्छा समर्थन मिला है, जो यह दर्शाता है कि कारोबारियों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राहत योजना 31 मार्च 2026 तक ही लागू है। इसके बाद सरकार सख्त रुख अपनाएगी और बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके लिए पहले ही करीब 8,000 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अंतिम मौके का लाभ उठाएं और अपने लंबित वैट बकाये का निपटान कर लें। उन्होंने कहा कि OTS स्कीम के तहत ब्याज और जुर्माने में बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे व्यापारियों को राहत मिल रही है और वे अपने वित्तीय रिकॉर्ड को साफ कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार का मौजूदा रियायती रुख समाप्त हो जाएगा और बिना किसी छूट के सख्त वसूली प्रक्रिया लागू की जाएगी। ऐसे मामलों में सामान्य कानूनी जांच और कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को मिला समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि मुकदमेबाजी को कम करना और व्यापारियों को नई शुरुआत का अवसर देना भी है।

Continue Reading

Blog

29 मार्च को होगी Punjab Cabinet की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर !

Published

on

पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह कैबिनेट बैठक 29 मार्च, रविवार को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, कोठी नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं को मंजूरी मिलने और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती है।

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में आम जनता से जुड़े मुद्दों—जैसे बुनियादी सुविधाएं, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक योजनाएं—पर खास ध्यान दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता राज्य के विकास को गति देना और लोगों को राहत पहुंचाना है, ऐसे में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब कैबिनेट की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले आने वाले समय में राज्य की नीतियों और दिशा को तय कर सकते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Punjab

जलालाबाद में आज 508 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री; अनाज मंडी में तैयारियां पूरी

Published

on

पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में आज विकास की बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में जलालाबाद की अनाज मंडी पहुंचेंगे, जहां वह करीब 508 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में लगभग 300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 350 किलोमीटर पुराने मार्गों की मरम्मत शामिल है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी थीं। अब अनाज मंडी को पूरी तरह कार्यक्रम के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। मंच, टेंट, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों से सुरक्षा व इंतजामों का लिया जायदा

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मनदीप कौर और उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है। अनाज मंडी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर धातु जांच उपकरण लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पैकेज इलाके के लिए बड़ी सौगात

स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के अनुसार, यह पैकेज जलालाबाद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सुबह से ही अनाज मंडी में लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है और हर कोई मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

Trending