Connect with us

Punjab

भ्रष्ट और घमंडी नेताओं को चुनना अब मजबूरी नहीं… जनता के पास है ईमानदार विकल्प: CM Mann

Published

on

सीएम भगवंत मान ने लुधियाना वेस्ट में किया संजीव अरोड़ा के लिए प्रचार, कहा– 19 जून को प्यार और ईमानदारी की होगी जीत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए जबरदस्त चुनावी प्रचार किया। उन्होंने साफ कहा कि पहले लोग मजबूरी में भ्रष्ट और घमंडी नेताओं को वोट देते थे, लेकिन अब उनके पास एक ईमानदार विकल्प मौजूद है।

मुख्यमंत्री ने जवद्दी और वार्ड नंबर-64 में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अपील की कि 19 जून को झाड़ू के बटन पर वोट डालें और पंजाब को फिर से विकास की राह पर आगे बढ़ाएं।

सभा में सीएम मान के साथ मौजूद थे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, जिन्होंने संजीव अरोड़ा को पंजाब का सबसे मेहनती सांसद बताया।

हरभजन सिंह का जनता से आग्रह मेहनती नेता को मौका दें

हरभजन सिंह ने कहा, “संजीव अरोड़ा लुधियाना के विकास में दिल से लगे हुए हैं। चाहे वो सड़कें हों, पुल हों, या रेलवे स्टेशन, हर जगह उनकी मेहनत दिखती है। वो सिर्फ राजनीति नहीं कर रहे, असली काम कर रहे हैं।”
हरभजन ने यह भी कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में मान सरकार की जो पहल है, वो पंजाब को नई दिशा दे रही है।

संजीव अरोड़ा बोले इस बार चार गुना मेहनत करूंगा

जनता को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि पिछले तीन सालों में उन्होंने लुधियाना की भलाई के लिए दिन-रात मेहनत की और आने वाले समय में वो इससे चार गुना ज्यादा मेहनत करेंगे।
उन्होंने कहा, “मुझे आप सबका आशीर्वाद मिला तो लुधियाना वेस्ट को एक मॉडल क्षेत्र बनाऊंगा।”

सीएम मान का विपक्ष पर हमला इनका घमंड आपको अंधा कर देगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “ये वही लोग हैं जिन्होंने सालों तक पंजाब को लूटा, और अब फिर से कुर्सी पाने के लिए घमंड में घूम रहे हैं। इनकी तस्वीरें देखना भी खतरनाक है, इनका भ्रष्टाचार आपको अंधा कर देगा।”

मान ने कहा कि विपक्ष सिर्फ सत्ता के लिए लड़ रहा है, जनता के लिए नहीं। “वो ‘आशु ज़रूरी है’ के नारे लगाते हैं, जैसे वो कोई नेल्सन मंडेला हों,” उन्होंने चुटकी ली।

प्यार से वोट मांगते हैं, घमंड से नहीं’

सीएम मान ने कहा, “हम वोट इज्ज़त से मांगते हैं, जैसे आप अपने बड़े-बुजुर्गों से बात करते हैं। बाकी पार्टियां धमकाकर, पैसों से और लालच देकर भीड़ जुटाती हैं। लेकिन यहां आप खुद आए हैं – बिना लालच, सिर्फ भरोसे पर।”

मान ने कहा, “19 जून को जब आप झाड़ू का बटन दबाएंगे, उस पल आपकी जिम्मेदारी खत्म और हमारी शुरू होगी। मैं वादा करता हूं कि आपके भरोसे को टूटने नहीं दूंगा।”

खेल, शिक्षा और सरकारी नौकरियों का ज़िक्र

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला:

  • अब तक 54,154 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं
  • 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने JEE Advanced पास किया
  • हर गांव में खेल का मैदान बन रहा है
  • गरीब और SC परिवारों का कर्ज माफ हुआ है
  • 1.10 करोड़ का फंड स्थानीय स्कूल को दिया गया

मान ने कहा, “शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है जो गरीबी मिटा सकता है। कोई भी कार्ड या योजना नहीं, लेकिन आपके बच्चे अगर 50 लाख की नौकरी करेंगे, तभी गरीबी से बाहर निकल पाएंगे।”

हमने आपसे कुछ नहीं छीना, सिर्फ वापस ला रहे हैं’

सीएम मान ने कहा, “जो पैसा पिछली सरकारों ने लूटा, वो हम ब्याज सहित वापस ला रहे हैं। हमारी नीयत साफ है। हमारा मकसद पंजाब को व्यापार, खेती, खेल और शिक्षा में आगे ले जाना है।”

हम आम घरों से हैं, हमें दर्द पता है’

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम वो लोग हैं जिन्होंने गरीबी देखी है, सूखी नहरें देखी हैं, घर में पानी की बूँद-बूँद के लिए संघर्ष किया है। इसलिए हम आपके हर दर्द को समझते हैं।”

मान ने अंत में कहा, “जो लोग आज भी अंग्रेज़ी बोलकर आपको डराते हैं, याद रखना – जब वो अंग्रेज़ी में बोलते हैं, तो झूठ बोलते हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना वेस्ट के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव के साथ अपील की कि इस बार मजबूरी नहीं, ईमानदारी को वोट दें।
“19 जून को झाड़ू का बटन दबाइए अहंकार हारेगा, प्यार और मेहनत जीतेगी।

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending