Connect with us

Chandigarh

तरुण चुघ जवाब दें — Punjab के नौजवानों को नशे से बचाने के लिए BJP ने आखिर किया क्या? : कुलदीप धालीवाल

Published

on

भाजपा की नीतियां पूरी तरह Punjab विरोधी, आज के दौर में Punjab की सबसे बड़ी दुश्मन BJP पार्टी बन चुकी है : कुलदीप धालीवाल

‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान ने अभूतपूर्व परिणाम दिए, BJP नेताओं को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए: धालीवाल

चंडीगढ़, 1 जून

Punjab के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने BJP पंजाब महासचिव तरुण चुघ पर तीखा हमला बोला और BJP पर Punjab में नशे की समस्या पर पाखंड करने और तस्करों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। चुघ और भाजपा प्रवक्ता जोशी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए धालीवाल ने कहा कि BJP -अकाली दल के शासन के दौरान पंजाब में नशे और गुंडागर्दी का बोलबाला था।

धालीवाल ने सवाल किया, “सब जानते हैं कि Punjab में नशे का दौर भाजपा-अकाली दल सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। जब पंजाब में नशों की बाढ़ आई तो BJP का क्या रुख था? तब भाजपा नेताओं ने क्यों नहीं बोला?”

मंत्री ने कहा कि भाजपा के सहयोगी रहे वरिष्ठ अकाली नेताओं पर नशा तस्करी के आरोप लगे, फिर भी BJP ने चुप्पी साधे रखी। उन्होंने पूछा, “तरुण चुघ, जब एक प्रमुख अकाली नेता को तस्करी के लिए जेल भेजा गया था, तो BJP ने अपने सहयोगी की ऐसे अपराधों में संलिप्तता के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?”

धालीवाल ने BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की Punjab में नशे को खत्म करने के अपने 2017 के वायदे को पूरा करने में विफल रहने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की कसम खाकर नशा खत्म करने का संकल्प किया था, लेकिन उन्होने पांच साल में कुछ नहीं किया। तरुण चुघ को यह बताना चाहिए कि अब BJP में शामिल कैप्टन इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप क्यों हैं?”

आप सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए धालीवाल ने कहा कि 1 मार्च को शुरू किए गए ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान के तहत हमारी सरकार ने 14,500 से ज़्यादा तस्करों को गिरफ़्तार किया है, 8,600 FIR. दर्ज की हैं और हजारों किलोग्राम नशीले पदार्थ ज़ब्त किए है। हमने नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां ध्वस्त कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला है। यह अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसमें गांवों, कस्बों और शहरों के लोग नशों के खिलाफ लड़ने की शपथ ले रहे हैं।”

उन्होंने चुघ को इस बदलाव को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए आमंत्रित किया। “मेरे साथ अमृतसर आइए, और मैं आपको दिखाऊंगा कि लोग इस आंदोलन में कैसे सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आप इस अभियान को विफल कैसे कह सकते हैं, जबकि इसने पूरे राज्य को एकजुट कर दिया है?”

धालीवाल ने BJP पर Punjab विरोधी होने का आरोप लगाया और Punjab के संसाधनों को हड़पने की पार्टी की कोशिशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नंगल डैम पर सीआईएसएफ की तैनाती जैसे उदाहरणों का हवाला दिया, जिसे उन्होंने Punjab के जल संसाधनों को जब्त करने का प्रयास बताया और केंद्र सरकार द्वारा धन रोके जाने का भी उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को कमजोर करना चाहती है, हमारा पानी चुराना चाहती है और हमें हमारे अधिकार के फंड से वंचित करना चाहती है। तरुण चुघ को जवाब देना चाहिए कि क्या वह पंजाब के साथ खड़े हैं या BJP और उसकी हरियाणा व केंद्रीय इकाइयों के साथ, जो पंजाब से उसके अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही हैं?”

मंत्री ने चरणजीत सिंह चन्नी समेत कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा और उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा। धालीवाल ने कहा, “चन्नी और कैप्टन अमरिंदर काम करने में पूरी तरह से विफल रहें। क्या उन्होंने ड्रग तस्करों के घर गिराए या उनकी संपत्ति जब्त की? कांग्रेस के पास हमारी आलोचना करने का कोई नैतिक आधार नहीं है।”

धालीवाल ने Punjab की प्रगति के लिए आप की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि आप सरकार ने वह हासिल किया है जो पिछली कोई सरकार नहीं कर सकी। हम नशे का उन्मूलन कर रहे हैं, तस्करों की संपत्ति जब्त कर रहे हैं और Punjab के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। हम लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में भारी बढ़त के साथ जीत हासिल करेंगे और लोगों के लिए अपना काम जारी रखेंगे।” उन्होंने तरुण चुघ और भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वे बताएं कि उन्होंने Punjab के लिए क्या किया है? धालीवाल ने कहा कि BJP राजनीति करना बंद करे। Punjab अब आपके खोखले शब्दों से गुमराह नहीं होगा।

Chandigarh

पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक

Published

on

मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।

यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Continue Reading

Chandigarh

Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।

Continue Reading

Chandigarh

विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी

Published

on

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत


घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।

इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

खाद्य विभाग को भेजे सबूत


ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कैफे की सफाई


दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।

Continue Reading

Trending