Weather
मौसम अलर्ट: दिल्ली-UP में झमाझम बारिश, बंगाल और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी।
दिल्ली UP में मई में माह से मौसम सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने कई राज्यों में ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका
प्रभावित क्षेत्रों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और बंगाल शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।

50-60 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी हवाएं
आईएमडी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जारी एक पोस्ट में बताया कि असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Punjab
Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी; धूल भरी आंधी की आशंका
पंजाब का मौसम शनिवार से एक बार फिर से बदलने की संभावना है। मौसम को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है जोकि शनिवार से सोमवार तक जारी रहेगा। इस बीच धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
इससे पहले वीरवार भी मौसम का येलो अलर्ट रहा। पंजाब के कुछ हिस्सों में धूप निकली, धूप के साथ-साथ बादल में बने। जिला पटियाला में दिन का तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसके बाद फरीदकोट का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, मोहाली और रूपनगर का तापमान क्रमश 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
चौबीस घटे में राज्य का औसतन ताममान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 28 मार्च से 30 मार्च तक दोबारा मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, 30-40 किमी गति के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Punjab
Punjab Weather: चार दिन बाद साफ हुआ मौसम, निकली धूप; 23 डिग्री पहुंचा तापमान
पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा और हलके बादल छाए रहने के बाद शनिवार को गुरदासपुर व आसपास के इलाकों में मौसम साफ हो गया। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।
धूप निकलने का असर तापमान पर भी दिखा और पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से लगातार ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे थे। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। लोगों ने संदूकों में समेटे हुए गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए थे।
शनिवार को धूप खिलते ही शहर की दिनचर्या सामान्य हो गई। सुबह के समय आसमान पर हलके बादल छाए हुए थे, मगर दोपहर तक धूप तेज होती गई।
लोग पार्कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई, जो पिछले दिनों खराब मौसम के कारण सुनसान नजर आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।
मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी-जुकाम की समस्या
पिछले कुछ दिनों में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। माहिर डाक्टरों का कहना है कि तापमान के अचानक बढ़ने व कम होने के चलते लोग खांसी, जुकाम, बुखार व गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
अस्पतालों में ओपीडी में इस तरह की शिकायत लेकर आने वालों मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डाक्टरों के अनुसार, अभी मौसम पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रहती है।
लोगों से अपील अपना पूरी तरह से रखें ध्यान
इस बदलते मौसम में शरीर को ढलने में वक्त लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना पूरी तरह से ध्यान रखें। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।
गुनगुना पानी पिएं व बाहर के खाने-पीने से बचें। डाक्टरों ने सलाह दी है कि अगर खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें और समय पर डाक्टर से सलाह लें।
Weather
पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट:जनवरी महीने जैसी सर्दी, तापमान सामान्य से नीचे, अमृतसर में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज
पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। 24 घंटे में तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, आज से अगले दो दिन कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। पटियाला में 27.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
5 जिलों में आंधी व 19 में बारिश
आज राज्य के 5 जिलों में आंधी-तूफान और 19 में बारिश की संभावना है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इस वजह से अचानक मौसम बदला
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बना मौसम का सिस्टम अब पश्चिम राजस्थान की तरफ खिसक गया है और जमीन से थोड़ा ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी चल रहा है, जो ऊंचाई पर हवाओं में हलचल पैदा कर रहा है। वहीं हरियाणा के ऊपर बना दूसरा सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है। इन सब वजहों से उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है, कहीं बादल, कहीं बारिश और कहीं तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। आने वाले समय में मौसम थोड़ा अस्थिर रह सकता है।
पठानकोट व अमृतसर में बारिश रिकॉर्ड
18 मार्च को सुबह से शाम तक सबसे ज्यादा बारिश पठानकोट (4.5 मिमी) और अमृतसर (0.5 मिमी) में हुई। इसके अलावा लुधियाना और चंडीगढ़ में बस हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई, जिसे ‘ट्रेस’ बारिश कहा जाता है। कुल मिलाकर ज्यादा जगहों पर बारिश नहीं हुई, सिर्फ कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली।
अमृतसर सबसे ठंडा
राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान अमृतसर में दर्ज किया गया है। यहां पर तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसमें 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पटियाला में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कल से 1.3 डिग्री कम है। इसी तरह लुधियाना 26.2 डिग्री रहा, जो 1.4 डिग्री नीचे गिरा। पठानकोट में 22.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 5.0 डिग्री की गिरावट आई।
रूपनगर (भाखड़ा बांध व आनंदपुर साहिब) में 25.3 डिग्री और 24.8 डिग्री रहा, दोनों जगहों पर 5.4 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में 25.5 डिग्री रहा और इसमें 1.7 डिग्री की कमी आई। फिरोजपुर में तापमान 23.0 डिग्री रहा, जो 3.2 डिग्री नीचे गिरा। होशियारपुर में तापमान 23.5 डिग्री दर्ज हुआ, जिसमें 3.1 डिग्री की गिरावट देखी गई।
बारिश और ओले गिरने की संभावना
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और कल राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।
कहीं-कहीं ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी संभावना है।अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 दिन में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। फिर उसके बाद 4 से 6 डिग्री बढ़ने की संभावना है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़