Connect with us

Haryana

दिव्य नगर योजना के तहत शहर में लगेंगे CCMS पैनल ।

Published

on

रेवाड़ी। हरयाणा के रेवाड़ी में दिव्य नगर योजना के तहत शहर की स्ट्रीट लाइट को नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद की ओर से CCMS पैनल लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है । CCMS पैनल लगाने पर 30.75 लाख रुपये खर्च होंगे।
CCMS प्रणाली लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से लाइट को नियंत्रित करने की सुविधा प्रदान करेगी। इस पैनल से स्ट्रीट लाइट को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है । इसके अलावा सड़कों पर लगी लाइट कई बार दिन में भी जलती मिलती है जिससे न केवल बिजली की खपत होती है बल्कि लाइट खराब होने का खतरा भी बना रहता है।CCMS पैनल लगने से स्ट्रीट लाइट अब कर्मचारियों के भरोसे नहीं रहेगी। इस प्रोजेक्ट में अब स्ट्रीट लाइट ऑटोमेटिक ऑन-ऑफ होगी। फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीद है कि मार्च और अप्रैल में कार्य शुरू हो जाएगा। दिव्य नगर योजना का मकसद शहर को दिव्य रूप देना है। इसके अन्तर्गत्त और भी कई कार्य होंगे, जिसके लिए प्रक्रिया चल रही है।

CCMS पैनल का इंस्टॉलेशन होने के बाद इसमें समय सेट किया जाएगा। इस सिस्टम से अंधेरा होते ही आटोमेटिक लाइट ऑन हो जाएंगी और सुबह सूर्य निकलते ही ऑफ हो जाएंगी। सड़कों पर दिन में जलने वाली स्ट्रीट लाइट और कई क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट ऑन-ऑफ न होना बड़ी समस्या बनी हुई थी । करीब 12 घंटे का समय सेट किया जाएगा। शाम 6 बजे स्ट्रीट लाइट ऑन हो जाएंगी और सुबह 6 बजे बंद हो जाएंगी। सर्दी और गर्मी के सीजन में टाइमिंग कम ज्यादा हो सकती है।

स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर हर साल होते हैं लाखों रूपए खर्च

स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर हर साल लाखों रुपये खर्च होते हैं। नगर परिषद की तरफ से स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए 98.51 लाख रुपये की राशि इस वर्ष खर्च की जाएगी। वार्ड नंबर 1 से 31 और सेक्टर 1, 3, 4 की स्ट्रीट लाइट्स का संचालन, मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। मार्स हॉस्पिटल हनुमान मंदिर, बड़ा तालाब महाराणा प्रताप चौक से अनाज मंडी रोड, बावल रोड से गढ़ी बोलनी रोड, नेहरू पार्क से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की लाइट्स को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा सौंपी गई दिल्ली रोड, हुडा बाईपास, कोनसीवास रोड, पटौदी रोड की लाइटों की भी मेंटनेंस की जाएगी। नई व्यवस्था के बाद मेंटेनेंस पर भी खर्चा काफी काम आएगा। शहर में 45 लाख रुपये की लागत से तिरंगा लाइट्स लगाई गई हैं।

1 वर्ष से कागजी प्रक्रिया में फंसी थी दिव्य नगर योजना की फाइल

दिव्या नगर योजना के लिए पहली बार नगर परिषद में फाइनेंस कमेटी की बैठक 16 फरवरी 2024 को हुई थी। यह बैठक मुख्य रूप से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों संबंधी डीपीआर तैयार करने के आदेशों की वजह से की गई थी। नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर करीब सात एजेंडे फाइनेंस कमेटी के समक्ष रखे थे। मीटिंग में जो विकास कार्यों की लिस्ट पार्षद तक समक्ष रखी गई, उस पर सभी पार्षदों ने आपसी सहमति दे दी थी। फरवरी माह में इसका पहला टेंडर लगा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख

Published

on

फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक इंस्पेक्टर की मौत, जबिक कई लोगों के घायल होने की खबर है. इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म एक्स पर ट्वीट में लिखा कि फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं. इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. 

अधिकारियों को दिए इलाज के निर्देश- नायब सिंह सैनी

सीएम ने बताया कि घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है.

घटना पर डीसी ने दी यह जानकारी

इस हादसे पर डीसी आयूष सिन्हा ने कहा कि शनिवार ( 7 फरवरी) शाम करीब 6:15 बजे सूरज इलाके में झूला टूटने से हादसा हुआ है. इसमें 13 लोग घायल हो गए हैं. वहीं 9 गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल एंबुलेंस से सुप्रीम अस्पताल पहुंचाया गया है.

इसके अलावा 4 को डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में, लोगों को बचाने की कोशिश करने वाला एक पुलिस कर्मी, एक इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया और वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है. मामले में आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद हैं. मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे जिससे हादसे के पीछे की वजह का पता चल सके.

Continue Reading

Haryana

CGC यूनिवर्सिटी, मोहाली में साहित्यम 2026 का उद्घाटन सीएम नायब सिंह सैनी ने किया

Published

on

मोहाली (पंजाब) [भारत], 6 फरवरी: सीजीसी विश्वविद्यालय , मोहाली, अपने आधिकारिक साहित्य महोत्सव, साहित्यम 2026 की मेजबानी करते हुए बौद्धिक आदान-प्रदान, सांस्कृतिक उत्सव और राष्ट्रीय संवाद के एक जीवंत केंद्र के रूप में उभरा। दो दिवसीय बौद्धिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में आयोजित यह महोत्सव, विकसित भारत की विचारधारा के अनुरूप आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मक अभिव्यक्ति और नेतृत्व को पोषित करने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रमाण है।

इस महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किया, जिनकी उपस्थिति साहित्यम 2026 के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। अपने संबोधन में, माननीय मुख्यमंत्री ने शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, नवाचार और नैतिक शासन पर आधारित सामूहिक राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के रूप में विकसित भारत की परिकल्पना को स्पष्ट किया। उन्होंने विश्वविद्यालयों की विचारों के उद्गम स्थल और राष्ट्र निर्माण के सूत्रधार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि साहित्यम जैसे मंच किस प्रकार सूचित संवाद, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और नागरिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देते हैं, जो भारत के एक विकसित, समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली राष्ट्र बनने की यात्रा के आधार स्तंभ हैं।

भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी (सेवानिवृत्त) की विशिष्ट उपस्थिति ने इस अवसर को और भी गरिमामय बना दिया। उनके भाषण में नेतृत्व, अनुशासन और लोक सेवा के गहन पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, जो विकसित भारत के मूल्यों से गहराई से मेल खाता है। महोत्सव का एक महत्वपूर्ण आकर्षण किरण बेदी लीडरशिप लर्निंग प्रोग्राम (केबीएलएल) का शुभारंभ था – यह एक परिवर्तनकारी पहल है जिसका उद्देश्य सिद्धांतवादी, दृढ़ निश्चयी और भविष्य के लिए तैयार नेताओं का पोषण करना है।

साहित्यम 2026 में नवाचार और उद्यमिता का एक महत्वपूर्ण आयाम जोड़ते हुए, सीजीसी विश्वविद्यालय, मोहाली में विकसित कई स्टार्टअप्स को प्रतिष्ठित अनुदान सहायता प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया – जो स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार-संचालित राष्ट्र निर्माण के लिए उत्प्रेरक के रूप में विश्वविद्यालय की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है। ईडीएस वैगन टेक प्राइवेट लिमिटेड को आईआईटी मद्रास से ₹10,00,000 का सीड ग्रांट प्राप्त हुआ, जबकि टेकहेल्थ एपेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने स्टार्टअप पंजाब, पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (एसआईएसएफ) से ₹6.5 लाख का सीड फंड प्राप्त किया। विद्युतम वर्डे एनसीईएसओएल प्राइवेट लिमिटेड को स्टार्टअप पंजाब से ₹3 लाख का सीड फंड प्राप्त हुआ, और आस्यरा को एआईसीटीई से अनुदान सहायता मिली। ये उपलब्धियां विश्वविद्यालय के मजबूत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप उद्यमशीलता नेतृत्व को पोषित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Continue Reading

Haryana

परीक्षा के लिए की गई मेहनत, प्रयास व सोच ही परीक्षार्थी की असली पहचान: CM नायब सिंह सैनी

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय द्वारा आरकेएसडी कॉलेज कैथल के सभागार में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एग्जाम वॉरियर्स विशेष एपिसोड के लाइव प्रसारण को देखा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को परीक्षा का दबाव न लेने का आह्वान करते हुए कहा कि परीक्षा आपकी पहचान नहीं बल्कि परीक्षा के लिए किए गए आपके प्रयास, मेहनत व सोच ही आपकी असली पहचान है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सबने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सुना।

प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उठने वाले डर और तनाव को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष बच्चों की परीक्षाओं से पहले उनसे जुड़कर चर्चा करते हैं। आज भी उन्होंने परीक्षा के अलावा विकसित भारत, स्वच्छता एवं कर्तव्य पालन को लेकर विद्यार्थियों से बातचीत की और इन सभी विषयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा है कि आज जो बच्चे हैं, वे विकसित भारत के मजबूत स्तंभ होंगे। इसलिए हम सभी को देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सामूहिक रूप से अधिक मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वे स्वच्छता जैसे अभियानों में बढ़चढ़ कर भाग लें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा केवल अंकों की बात नहीं है, बल्कि यह आपके मन, आत्मविश्वास और सपनों की चर्चा है। यह खुद को परखने और आत्मविकास का अवसर भी है। परीक्षा में कई बार अंक कम आ जाते हैं, उससे घबराना नहीं चाहिए। हमें निरंतर कड़ी मेहनत और प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में विजन और सोच बड़ी रखनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़े, ऊंचाई को छुए और विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। निश्चित रूप से आप सभी विद्यार्थी वर्ष 2047 में विकसित भारत के मजबूत स्तंभ होंगे।


इस अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, आरकेएसडी कॉलेज समिति प्रधान अश्वनी शोरेवाला सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending