Connect with us

Punjab

उत्तर भारत में वायु प्रदूषण पर Raghav Chadha का बयान, किसानों को अपराधी ठहराना बंद करें, ठोस समाधान अपनाएं

Published

on

आम आदमी पार्टी के सांसद Raghav Chadha ने आज संसद में उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि भागलपुर, मुजफ्फरनगर, नोएडा, आगरा, फरीदाबाद जैसे शहरों में भी हालात खराब हैं।

किसानों को दोष देना अनुचित

राघव चड्ढा ने पराली जलाने के मुद्दे पर किसानों को अपराधी ठहराने की प्रवृत्ति की आलोचना की। उन्होंने कहा:
“पूरे साल किसान हमारे अन्नदाता कहे जाते हैं, लेकिन पराली जलाने के समय उन्हें अपराधी बना दिया जाता है।”उन्होंने IIT की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वायु प्रदूषण के कई कारण हैं और पराली जलाना उनमें से केवल एक है। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 70% की कमी आई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि हुई है।

किसानों की समस्याओं पर प्रकाश

चड्ढा ने बताया कि धान की फसल कटाई के बाद किसानों के पास केवल 10-12 दिन होते हैं, जिसमें उन्हें खेत खाली कर अगली फसल बोनी पड़ती है। हैप्पी सीडर और पैडी चॉपर जैसी मशीनें महंगी हैं, जिनका खर्च प्रति एकड़ 2000 रुपये तक आता है। छोटे किसानों के पास यह खर्च उठाने के लिए संसाधन नहीं हैं। उन्होंने कहा, “कोई भी किसान खुशी से पराली नहीं जलाता। पराली जलाने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों और उनके परिवारों को होता है।”

सांसद चड्ढा ने पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए व्यावहारिक समाधान सुझाए:

2500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।

2000 रुपये केंद्र सरकार से

500 रुपये राज्य सरकार से

बायोडीकंपोजर और मशीनों पर सब्सिडी दी जाए।

किसानों को नए कृषि तरीकों के लिए प्रशिक्षित किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह मुआवजा किसानों को पराली जलाने से रोकने में मदद करेगा और वायु प्रदूषण में कमी लाएगा।

फसल विविधीकरण की जरूरत

राघव चड्ढा ने फसल विविधीकरण (Crop Diversification) को दीर्घकालिक समाधान बताया। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों को धान की खेती से हटकर मक्का, दालें, तिलहन, और कपास जैसी फसलों पर ध्यान देना चाहिए। धान की खेती से जलस्तर नीचे जा रहा है और मिट्टी खराब हो रही है।

वायु प्रदूषण सीमाओं से परे समस्या

सांसद चड्ढा ने कहा कि वायु प्रदूषण किसी एक राज्य की समस्या नहीं है।
“प्रदूषण सीमाओं को नहीं जानता। इसे नियंत्रित करने के लिए सभी राज्यों को मिलकर काम करना होगा।”

जागरूकता और सहयोग की जरूरत

उन्होंने सरकार से अपील की AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पर ध्यान दें। किसानों को जागरूक करें और सहायता दें, केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के ठोस प्रयास करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

चंडीगढ़ एयर-शो का दूसरा दिन:एयरफोर्स की सूर्यकिरन टीम ने डायमंड-Y फॉर्मेशन बनाया; पंजाब और हरियाणा CM भी पहुंचे

Published

on

चंडीगढ़ में सुखना लेक पर चल रहे एयर शो का आज दूसरा और आखिरी दिन है। करीब एक घंटे चले एयर-शो में एयरफोर्स की टीम सूर्यकिरन ने आसमान में कई करतब दिखाए। टीम ने हवा में डायमंड, Y, तेजस, DNA जैसे फॉर्मेशन बनाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर किया।

साथ ही कभी 360 तो कभी 90 डिग्री पर घूमकर हैरतअंगेज कारनामे किए। अंत में टीम के 2 फाइटर जेट ने हवा में धुएं से हार्ट बनाकर दर्शकों को धन्यवाद कहा। इसी के साथ एयर-शो संपन्न हुआ।

इसे देखने के लिए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और पंजाब के CM भगवंत मान भी पहुंचे। उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और हरियाणा के गवर्नर अशीम घोष मौजूद रहे।

एयर-शो संपन्न होने के बाद सुखना लेक को आम जनता के लिए दोपहर 2 बजे खोल दिया जाएगा। इस एयर शो के चलते 26 मार्च से आम जनता के लिए सुखना लेक बंद है।

Continue Reading

Punjab

CM मान बोले- पंप पर लाइनों की जांच होगी:पंजाब में पेट्रोल का 12, डीजल का 14 और सिलेंडर का 6 दिन का स्टॉक; स्टोर न करें

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल (27 मार्च) को हुई मीटिंग के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बात की। उन्होंने मीटिंग के बारे में कहा कि देश में लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने भी इससे इनकार किया। इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

पंजाब के हालात के बारे में CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पेट्रोल का 12 दिन और डीजल का 14 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। LPG गैस का भी 6 दिन का स्टॉक है। सीएम ने स्पष्ट किया कि 2 महीने पहले भी यही स्थिति थी, इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

सीएम ने कहा कि अफवाहों की वजह से तेल की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। मैंने चीफ सेक्रेटरी को कहा है कि डीसी से संपर्क करो और जिस पेट्रोल पंप पर लाइनें लगी हैं, उसे चेक करो। ऐसे कोई हालात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने 41 देशों के साथ समझौते किए हैं। देश में 60 दिन का तेल का स्टॉक है।

अफवाहों से बचने की जरूरत है। हम पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी और DC से बात कर रहे हैं। केंद्रीय गृह और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं। लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। कुछ भी स्टोर करनें की जरूरत नहीं हैं। हमने हर तरह की कंडीशन हटाने को कहा है ताकि फैक्ट्री को 2 दिन बंद करना पड़े, ऐसी नौबत न आए क्योंकि वहां कर्मचारियों का रोजगार चलता है। सीएम ने कहा कि कल प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग हुई थी, जिसमें यह मांगें रखी गई हैं।

मैंने कहा कि हमारी गेहूं की फसल आ रही है। ट्रैक्टर, कंबाइन और मंडियों में ट्रक भी चलेंगे। हमें डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं होनी चाहिए। हमारी फसल मंडी में आए, तुलाई हो जाए और साथ के साथ गोदाम में जाए। हमें इसके लिए तेल की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मैंने PM को यही विनती की कि आपके दूसरे देशों से अच्छे संबंध हैं। हमने विज्ञापन भी देखा कि आपने युद्ध रुकवा दिए। भारतीयों को सुरक्षित रखा। यह वक्त भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए दोस्ती निभाने का वक्त है। लोगों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों और दूसरी चीजों की दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखिएगा।

हमें व्हाइट हाउस से ऑर्डर आता है कि हम तुम्हें एक महीने के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदने की इजाजत मिलती है। हम तो विश्वगुरू बनने चले थे, विश्वचेले कब से बन गए।

मंत्री बोले- पैनिक क्रिएट न करें

मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि लोगों से अनुरोध है कि पैनिक क्रिएट ना करें। पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई कमी नहीं है। एलपीजी का रुट जरूर डिस्टर्ब हुआ है। अभी तक के हालात के मुताबिक कॉमर्शियल एलपीजी की कमी जरूर है। इस समय 20 प्रतिशत अवेलेबल है। हमारी कोशिश है की होस्टल, अस्पताल व अन्य जरूरी स्थानों पर इसका इस्तेमाल हो। पाइप गैस की कोई कमी नहीं है।

पंजाब में तेज संकट की क्या स्थिति, CM भगंवत मान ने बताया

सीएम भगवंत मान ने कहा- कल प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग हुई थी। पंजाब में खेती, इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे रखे हैं। मैंने PM को यही विनती की कि आपके दूसरे देशों से अच्छे संबंध हैं। हमने विज्ञापन भी देखा कि आपने युद्ध रुकवा दिए। भारतीयों को सुरक्षित रखा।

यह वक्त भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए दोस्ती निभाने का वक्त है। लोगों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों और दूसरी चीजों की दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखिएगा।

हमें व्हाइट हाउस से ऑर्डर आता है कि हम तुम्हें एक महीने के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदने की इजाजत मिलती है। हम तो विश्वगुरू बनने चले थे, विश्वचेले कब से बन गए।

जब भी संकट आया, पंजाब अपना योगदान देता आया है। उनकी तरफ से हमें आंकड़े दिए गए।

मैंने कहा कि हमारी गेहूं की फसल आ रही है। ट्रैक्टर, कंबाइन और मंडियों में ट्रक भी चलेंगे। हमें डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं होनी चाहिए। हमारी फसल मंडी में आए, तुलाई हो जाए और साथ के साथ गोदाम में जाए। हमें इसके लिए तेल की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

हमारे पास इस वक्त लगभग 12 से 14 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। पहले भी यह इतना ही था। अफवाहों से बचने की जरूरत है। हम पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी और DC से बात कर रहे हैं। केंद्रीय गृह और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं। लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। कुछ भी स्टोर करनें की जरूरत नहीं हैं।

केंद्र ने 41 देशों के साथ समझौते किए हैं। देश में 60 दिन का स्टॉक है,

6 दिन LPG, 12 दिन के लिए पेट्रोल, 14 दिन के लिए डीजल का स्टॉक है। डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। चीफ सेक्रेटरी को कहा है कि डीसी से संपर्क करो और जिस पेट्रोल पंप पर लाइनें लगी हैं, उसे चेक करो। ऐसे कोई हालात नहीं हैं।

सीएम ने कहा- हमनें इसमें से कंडीशन हटाने को कहा है ताकि फैक्ट्री को 2 दिन बंद करना पड़े, ऐसी नौबत न आए क्योंकि वहां कर्मचारियों का रोजगार चलता है।

Continue Reading

Punjab

पंजाब के 4 जिलों में राज्य कर विभाग की रेड:तंबाकू बिक्री पर टैक्स चोरी पकड़ी, बिना बिल का 1.5 करोड़ का माल बरामद

Published

on

पंजाब सरकार ने तंबाकू पर टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य कर विभाग की टीमों ने पूरे पंजाब में एक साथ बड़े छापेमारी अभियान चलाकर 1.5 करोड़ रुपए के अनअकाउंटेड (बिना बिल) तंबाकू उत्पाद बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा, “सिगरेट-बीड़ी पर हाल ही में टैक्स बढ़ाए जाने के बाद इस क्षेत्र में चोरी की गतिविधियां बढ़ गई थी। सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत विभाग ने तुरंत एक्शन लिया।

8 जगह पर की गई छापेमारी

अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर की चार स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स की टीमों ने 8 अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापे मारे। इनमें 5 रजिस्टर्ड दुकानों और 3 गैर-रजिस्टर्ड अवैध कारोबार शामिल थे।” छापेमारी के दौरान लुधियाना और अमृतसर में गुप्त गोदामों और छिपे स्टॉक का भंडाफोड़ हुआ। मुख्य दुकानों से जुड़े गोदामों में भारी मात्रा में सामान बिना इनवॉइस और बिना हिसाब-किताब के रखा और बेचा जा रहा था।

यह सामान हुआ बरामद

इस दौरान भारत निर्मित सिगरेट में 1.32 लाख पैकेट, बीड़ी 18,472 पैकेट, जर्दा 302 पैकेट, विदेशी सिगरेट 13 पैकेट व 95 डिब्बे, विदेशी हुक्का सामग्री 148 पीस, कूललिप: 18 पैकेट व कुल जब्त सामान की कीमत: लगभग 1.5 करोड़ रुपए । किए गए सामान पर 50 लाख रुपए से ज्यादा का टैक्स बकाया है, जिसकी सख्ती से वसूली की जाएगी। अब तक 12 लाख रुपए की राशि वसूल की जा चुकी है और बाकी वसूली की कार्रवाई तेजी से चल रही है।

सरकार का साफ संदेश

हरपाल सिंह चीमा ने चेतावनी देते हुए कहा, “टैक्स चोरी के खिलाफ भगवंत मान सरकार का रुख बिल्कुल सख्त है। ऐसे अभियान लगातार चलते रहेंगे। व्यापारियों को सलाह है कि सही बिल-दस्तावेज रखें और कानून का पालन करें, वरना सख्त कार्रवाई से कोई नहीं बच पाएगा।” यह कार्रवाई राज्य के राजस्व की सुरक्षा और टैक्स अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में भगवंत मान सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति को दिखाती है।

Continue Reading

Trending