Blog
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र कल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को एक साथ करेंगी संबोधित
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा, जिसमें पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगी। सत्र के सुचारू संचालन के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर सहमति जताई है। विधानसभा से जारी एक बयान के अनुसार बृहस्पतिवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें सभी दलीय नेता शामिल हुए। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नवीनीकृत राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल का उद्घाटन किया।
विधानमंडल के दोनों सदनों (विधानसभा व विधान परिषद) का सत्र शुक्रवार दो फरवरी से 12 फरवरी तक प्रस्तावित है, विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सभी सदस्यों को बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर कर दो फरवरी से 12 फरवरी तक प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है, जिसके अनुसार शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष अभिभाषण होगा। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। शनिवार, तीन फरवरी को हाल में दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। चार फरवरी को अवकाश रहेगा। इसके बाद पांच फरवरी, सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्ययक (बजट) पेश किया जाएगा। बीच में 11 फरवरी, रविवार के अवकाश को छोड़कर 12 फरवरी तक विधानसभा सत्र का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
बयान के अनुसार विधान भवन में बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महाना ने कहा कि यदि सदन में कोरम पूरा होगा तो देर रात तक भी सदन को संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री समेत सभी दलीय नेताओं को 22 जनवरी को हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बाल रूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से सदन संचालन में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलीय नेताओं का स्वागत करते हुए अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए दी गई बधाई पर सभी को धन्यवाद दिया।
योगी ने राम मंदिर अयोध्या धाम का प्रसाद अपने हाथों से वितरित किया। योगी ने कहा कि सभी सदस्य अध्यक्ष, विधान सभा के नेतृत्व में अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम तय कर लें, जिसमें हम सभी उपस्थिति रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र का बजट चुनाव की दृष्टि से प्रभावी और महत्वपूर्ण है। सदन देर रात 11-12 बजे तक चले, जिससे क्षेत्र की जनता यह समझ सके कि हमारे द्वारा चुने गये जन प्रतिनिधि हमारी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन में बतातें हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि सदन जो भी भाषण हो वह संसदीय मर्यादा के अनुरूप हो। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी लोगों सदन चलाने में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष की जगह समाजवादी पार्टी के सचेतक मनोज कुमार पांडेय समेत सभी दलों के नेताओं ने बजट सत्र में अपने दल का पूरा सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर अपनी सहमति जताई।
Blog
पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।
पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।
पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।
Blog
जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है?
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।
Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical
Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी