Connect with us

Chandigarh

44% GST ग्रोथ के साथ देशभर में हरियाणा का सबसे आगे होना गठबंधन सरकार की प्रोग्रेसिव सोच का परिणाम : डिप्टी सीएम

Published

on

चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने पिछले चार सालों में प्रदेश हित में निरंतर कार्य करके हरियाणा को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा 44 प्रतिशत जीएसटी वृद्धि के साथ देशभर में सब राज्यों से आगे है और यह गठबंधन सरकार की प्रोग्रेसिव सोच को दर्शाता है। वे रविवार को करनाल दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने पिछले पांच साल में संगठन मजबूती के लिए जो-जो कदम उठाए है, उससे संगठन को मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस 20 दिसंबर तक जेजेपी का प्रदेशभर में सदस्यता अभियान जारी रहेगा। इसके तहत जेजेपी द्वारा प्रत्येक बूथ पर 25 नए सदस्यों को जोड़ा जा रहा है और प्रदेश में पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता से घर-घर जाकर जनहितैषी कार्यों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया है।

असंध हलके के गांव फफड़ाना में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार ने देश और प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगों को सरकार ने हरियाणा की और प्रेरित करने का काम किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में मारुति, बिरला ग्रुप जैसी कंपनियों ने हरियाणा प्रदेश में अपनी औद्योगिक इकाइयां लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पद्मा योजना के तहत निरंतर छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का काम भी प्रदेश सरकार कर रही है। डिप्टी सीएम ने प्रदेश के युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे दूसरे देशों में जाने की बजाय अपने प्रदेश या देश में तरक्की के अवसर अपनाएं।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को दो-दो रुपए मुआवजा राशि के तौर पर मिलते थे लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने किसानों के हित की और ध्यान देते हुए मुआवजा राशि 15 हजार रुपए प्रति एकड़ तक करने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब किसान जब फसल मंडी में बेचकर आता है तो उसकी फसल के पैसे दो दिन के अंदर-अंदर ही उसके बैंक खाते में आ जाते हैं और इससे किसान वर्ग की ताकत बढ़ी है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि असंध क्षेत्र की 15 सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 25 करोड़ की राशि पिछले चार वर्षों में जारी की जा चुकी है। इसी कड़ी में असंध से कैथल मार्ग की सड़क के लिए केन्द्र सरकार से 83 करोड़ रुपये की राशि जारी करवाने का काम सरकार ने किया है। इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, हज कमेटी के चेयरमैन मोहसीन चौधरी, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खटक, जिला प्रधान गुरुदेव सिंह, बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रामहेर ठाकुर, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पार्षद एवं असंध हलका प्रधान सतीश बल्हारा आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandigarh

पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक

Published

on

मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।

यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Continue Reading

Chandigarh

Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।

Continue Reading

Chandigarh

विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी

Published

on

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत


घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।

इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

खाद्य विभाग को भेजे सबूत


ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कैफे की सफाई


दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।

Continue Reading

Trending