Connect with us

Chandigarh

हुड्डा को शीतकालीन सत्र पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है : ज्ञान चंद गुप्ता

Published

on

चंडीगढ़ : सत्र को लेकर निश्चित की गई तीन दिन के सुनिश्चित समय पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा खड़े किए गए प्रश्न चिन्ह को लेकर करारा प्रहार करते हुए हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमेशा अपने शासनकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का काम किया, लोकतंत्र की मर्यादा को भंग करने का कार्य किया, आज वह समय अवधि को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 साल के शासनकाल के दौरान मात्र एक बार ही शीतकालीन सत्र विशेष कारण को लेकर बुलाया गया था।

गुप्ता ने कहा कि 11 घंटे 3 मिनट सदन की कार्रवाई उनके पूरे शासन काल के दौरान रही। जबकि 2014 से लेकर 2022 तक 8 सालों में 21 दिन तक शीतकालीन सत्र चलाया गया है जो कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय से 7 गुना अधिक है। हमारे समय में 101 घंटे 43 मिनट तथा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल के दौरान केवल 11 घंटे ही शीतकालीन सत्र की अवधि रही। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ऐसी टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस की 10 साल की सरकार के दौरान 126 तथा मार्च 2000 से दिसंबर 2004 तक इनेलो की सरकार के दौरान 66 सीटिंग हुई है जो कि एक 4 घंटे की थी जबकि मुख्यमंत्री हमारे समय 9 सालों में 149 सिटिंग 6 घंटे की हुई। इसलिए समय अवधि कम की बात करने वालों पर कभी मुझे हंसी आती है और कभी हैरानी होती है।

लोकतंत्र को तोड़ने के प्रयास करने वाली देश विरोधी ताकतों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जरूरत : गुप्ता

लोकसभा की सुरक्षा में हुई सेंधमारी को लेकर हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है कि लोकतंत्र के मंदिर में जनता की सबसे बड़ी पंचायत में इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय होने के साथ-साथ चिंताजनक भी है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकते देश की एकता और अखंडता को तोड़ना चाहती हैं। लोकतंत्र को तोड़ने का यह एक बड़ा प्रयास है। इसमें गहनता से जांच करके इन लोगों के पीछे छुपी ताकतों को सामने लाना होगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके सख्त सजा देनी होगी। बता दें कि हरियाणा में जल्द होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर भी गुप्ता ने साफ किया कि मंगलवार को ही सत्र को लेकर सिक्योरिटी पर हुई बैठक में लंबी चर्चा हुई तथा मजबूत सुरक्षा प्रबंध के निर्देश दिए गए। इस घटना के बाद हमारे प्रयास रहेंगे कि फिर से सिक्योरिटी को लेकर बैठक हो और विशेष प्रयास किए जाएं ताकि किसी प्रकार की आशंका न रहे। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandigarh

पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक

Published

on

मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।

यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Continue Reading

Chandigarh

Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।

Continue Reading

Chandigarh

विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी

Published

on

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत


घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।

इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

खाद्य विभाग को भेजे सबूत


ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कैफे की सफाई


दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।

Continue Reading

Trending