Connect with us

National

वैष्णो देवी भवन का रास्ता तीसरी आंख की देखरेख में रहेगा, लगाए गए इतने CCTV कैमरे

Published

on

नेशनल डेस्क : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोडर् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने शनिवार को नए साल 2024 की शुरुआत से पहले परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा के लिए मंदिर की सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों तथा आध्यात्मिक विकास केंद्र के अन्य हितधारकों के साथ बैठक की। बैठक में श्री गर्ग ने इस बात पर जोर दिया कि नया साल 2024 करीब आ रहा है और बोडर् को आधार शिविर कटरा के अलावा श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र मंदिर में देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। उन्होंने सभी हितधारकों के बीच तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

एसएमवीडीएसबी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों के अनुरूप यात्रा के सुचारू परिचालन ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी के जरिए भवन और कटरा के रास्ते में निगरानी की जाएगी। इसके अलावा हितधारक यह सुनिश्चित करेंगे कि तीर्थयात्री, यात्रा पर निकलने से पहले, हर समय एक वैध आरएफआईडी काडर् पहनें, क्योंकि वे यात्रा के दौरान विभिन्न सुविधाओं से जुड़े हुए हैं और किसी भी तीर्थयात्री को वैध आरएफआईडी काडर् के बिना यात्रा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी प्रवेश बिंदुओं पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों को और अधिक सतकर् रहने का निर्देश दिया, ताकि बिना जांच और पंजीकरण के कोई भी तीर्थयात्री अपनी तीर्थयात्रा के लिए ट्रैक पर प्रवेश न कर सके।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रभावी भीड़ प्रबंधन द्वारा परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा के लिए विभिन्न मोर्चों पर कारर्वाई करने, ट्रैक पर और कटरा शहर में होल्डिंग क्षेत्रों को बढ़ाने, पूरे ट्रैक, विशेष रूप से भवन में पार्वती भवन के क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करने की योजना पर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लॉकर, वॉशरूम और वेटिंग हॉल जैसी सुविधाएं, भवन में प्रवेश और निकास मार्गों का सख्त विनियमन और 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के नेटवकर् के माध्यम से हर समय निगरानी की जाएगी। इस दौरान सीईओ ने आपदा प्रबंधन उपायों के विभिन्न घटकों की भी समीक्षा की और उन्हें ट्रैक पर भीड़ कम करने के लिए नियमित घोषणाएं करने का निर्देश दिया।

बोडर् के अध्यक्ष की ओर से जारी निर्देश के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही, स्वच्छता, पीने के पानी की व्यवस्था और कटरा शहर में अंधेरे वाले स्थानों की रोशनी के साथ-साथ गहन जांच के बाद जहां भी आवश्यक हो भौतिक और व्यवस्थित सुधार के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और अन्य हितधारकों को ट्रैक पर किसी भी संदिग्ध तत्व को विफल करने के लिए पोनी पोटर्र्स की पुष्टि और जनगणना करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (डीआइजी) मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने नए साल पर तीर्थयात्रियों की अपेक्षित आमद के प्रबंधन में आने वाले दिनों में तैनात सुरक्षा बलों के लिए प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि अनुरोध के अनुसार सुरक्षा और प्रभावी यात्रा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में कटरा के आसपास और भवन के रास्ते में ट्रैक पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे। बैठक में रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट (सीआरपीएफ) ने एक विस्तृत सुरक्षा ग्रिड प्रस्तुत किया और नए साल की शुरुआत में पवित्र तीर्थस्थल के रास्ते में क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीमों) की तैनाती के अलावा विभिन्न सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड में पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बल शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

पंजाब में SIR का दूसरा चरण शुरू, जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; ऐसे चेक करें अपना नाम

Published

on

पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अब पंजाब के मतदाता ऑनलाइन अपना नाम और वोट की स्थिति चेक कर सकते हैं।

मतदाता CEO पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना नाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर SIR से जुड़े कई विकल्प दिए गए हैं, जिनमें ASDD LIST, DRAFT 2026 और SEARCH LIST SIR 2003 शामिल हैं।

DRAFT 2026 में ऐसे चेक करें नाम

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले CEO पंजाब की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद DRAFT 2026 विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद कैप्चा भरकर भाग नंबर और भाग के नाम के आधार पर संबंधित वोटर लिस्ट की PDF देखी या डाउनलोड की जा सकती है।

ASDD LIST से भी करें जांच

मतदाता ASDD LIST के जरिए भी अपनी वोट की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके लिए EPIC नंबर दर्ज करना होगा। अगर आपका नाम ASDD सूची में दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि संबंधित नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वहीं, नाम नहीं मिलने पर सिस्टम में ‘Unidentified’ स्टेटस दिखाई दे सकता है।

BLO और राजनीतिक दलों को भी मिलेंगी सूचियां

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, ERO की ओर से राजनीतिक दलों और BLO को भी वोटर लिस्ट की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सूचियां बूथवार तैयार की गई हैं, जिससे संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं की जानकारी की जांच की जा सके।

इसलिए पंजाब के मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम और वोट की स्थिति समय रहते जरूर चेक करें। अगर नाम या किसी जानकारी में गलती मिलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Continue Reading

National

नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published

on

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान माता साहिब कौर गुरुद्वारा साहिब के पास उनके साथ यह घटना हुई। हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला किसने और किस वजह से किया।

फिलहाल सुखबीर सिंह बादल को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी मेडिकल जांच के बाद ही सामने आएगी। वहीं, पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद नांदेड़ साहिब में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Continue Reading

National

गुरुग्राम में किसने खरीदा ₹271 करोड़ का देश का सबसे महंगा पेंटहाउस!

Published

on

भारत के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में गुरुग्राम ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। डीएलएफ के सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब ₹271 करोड़ का पेंटहाउस बिकने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महंगी प्रॉपर्टी को कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है, जो ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़े रहे हैं। इस डील ने गुरुग्राम की प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में नई चर्चा छेड़ दी है।

‘द डहलियास’ को डीएलएफ का सबसे महत्वाकांक्षी सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 29 मंजिलों वाले 8 टावरों में फैला है, जिसमें कुल 420 अपार्टमेंट्स हैं। इसकी कुल प्रोजेक्ट वैल्यू करीब ₹40,000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। प्रोजेक्ट को खास तौर पर बेहद हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ₹271 करोड़ में खरीदे गए इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फीट है, जबकि इसका कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फीट बताया गया है। इस हिसाब से सुपर एरिया के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फीट और कारपेट एरिया के हिसाब से लगभग ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट बैठती है।

इतनी बड़ी कीमत के साथ यह सौदा भारत के सबसे महंगे आवासीय संपत्ति लेनदेन में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि कारपेट एरिया के हिसाब से कीमत गुरुग्राम को देश के सबसे महंगे रिहायशी बाजारों में शामिल मुंबई की प्रीमियम लोकेशनों के काफी करीब ले आती है।

मुंबई के वर्ली और अन्य प्रमुख इलाकों में भी लग्जरी घरों की कीमतें कई बार ₹2 लाख प्रति वर्ग फीट से ऊपर पहुंच जाती हैं। ऐसे में गुरुग्राम में ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट के करीब की यह डील शहर में बढ़ती लग्जरी हाउसिंग डिमांड और प्रीमियम प्रॉपर्टी की कीमतों को दर्शाती है।

गुरुग्राम पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रमुख लग्जरी रियल एस्टेट बाजारों में तेजी से उभरा है। बड़े कॉरपोरेट हाउस, उद्योगपति और हाई-नेट-वर्थ खरीदार यहां बड़े आकार के अपार्टमेंट, पेंटहाउस और अल्ट्रा-लक्जरी घरों में निवेश कर रहे हैं। ₹271 करोड़ की यह डील इस बात का संकेत मानी जा रही है कि गुरुग्राम में प्रीमियम प्रॉपर्टी का बाजार अब देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों को टक्कर देने लगा है।

Continue Reading

Trending