Connect with us

Uttar Pradesh

‘वर्किंग महिलाओं के लिए हॉस्टल, छात्राओं को स्कूटी और युवाओं को रोजगार’, CM योगी ने बताई बजट की बड़ी बातें

Published

on

UP Budget News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया. बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस की. बजट पर टिप्पणी करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है. देश की आबादी का सबसे बड़े राज्य का बजट आज पेश किया गया है. यूपी सरकार का 10वां बजट है. पिछले 9 वर्ष में जो यूपी के लिए सरकार ने जो कदम उठाए, उसके अच्छे परिणाम आए हैं. उन्होंने कहा कि यह बजट यूपी के 9 वर्ष के नवनिर्माण की गाथा को दर्शाता है.

पहली बार किसी सरकार ने 10 बजट पेश किए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट यूपी के 9 वर्ष के नवनिर्माण की गाथा को दर्शाता है. पहली बार किसी सरकार ने लगातार 10 बजट पेश किए. इन 9 वर्षों में प्रदेश में कोई कर नहीं लगाया गया. बिना अतिरक्त टैक्स लगाए विकास के नित नए सोपान गढ़े गए. यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया. आज हम देश की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में एक हैं. यह बजट किसान, युवा और महिला का बजट है.

यूपी के लोगों की राय बदली

उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया. नौ साल में यूपी के लोगों की राय बदली है. युवाओं की ग्रोथ उनके रोजगार को लेकर हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है. एमएसएमई, कौशल विकाश के साथ रोजगार जनरेटर के रूप में यूपी का बढ़ना तय है. हम जन विश्वास सिद्धांत के रूप में आगे बढ़ रहे हैं. निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा दी जा रही है. हमने इज ऑफ डूइंग में अच्छा किया है. इसके लिए रूल आप लॉ रियल ग्रोथ की गांरटी है. आज यूपी सुरक्षा की गारंटी दे रहा है.

अन्नदाता केवल लाभार्थी नहीं…

उन्होंने आगे कहा कि अन्नदाता किसान देश की अर्थव्यवस्था और उसके विकास की धुरी है. अन्नदाता केवल लाभार्थी नहीं विकास का आधार है. अन्नदाता से उन्हें उद्यमी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. बजट में इसका प्रावधान है. हम ट्यूबवेलों को फ्री बिजली दे रहे हैं. किसान को कुसुम योजना का भी लाभ दिलाएंगे. सीएम ने यह भी कहा कि गन्ना के साथ दलहनी और तिलहनी यानी सहफसली खेती की ओर आगे बढ़ेंगे. इससे और लाभ होगा. इसके लिए हमने बजट में प्रावधान किया है.

चीनी मिलों की क्षमता विकसित होगी: सीएम
उन्होंने कहा कि चार चीनी मिलों की क्षमता विकसित करने के प्रावधान किए गए हैं. अवस्थापना और औद्योगिक विकास के लिए बजट की व्यवस्था की गई है. गंगा एक्सप्रेसवे को बढ़ाने के लिए घोषणा हुई है. युवाओं को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए टैबलेट देने की व्यवस्था की गई है. एआई मिशन. डाटा सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस समेत आईटी सेक्टर में कई घोषणाएं की गई हैं. शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय चल रहे हैं. साथ ही सीएम आवासीय विद्यालयों के लिए बजट में हमने व्यवस्था की है. परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों समेत उच्चतर विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था की है.

सीएम योगी ने कहा कि नौ वर्ष में तीन गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का यह बजट बढ़ा है. यानी नौ लाख बारह हजार करोड़ रुपये से अधिक का अब उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी का यह बजट आज उत्तर प्रदेश के विधानमंडल में प्रस्तुत हुआ है.

स्टेट डाटा अथॉरिटी का करेंगे गठन

योगी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में देखा जाता था अलग अलग विभाग अलग अलग समय पर अलग अलग डाटा देते थे. इसके लिए हमने स्टेट डाटा अथॉरिटी का गठन करेंगे. यह उत्तरप्रदेश के अंदर रियल टाइम डाटा व रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ साथ भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा. उन्होंने आगे कहा कि इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या अन्य सेक्टर में कार्य करने के लिए डाटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना यह भी बजट में इसका प्रावधान है. मेडटेक और डीपटेक के लिए एआई मिशन की घोषणा यह भी इस बजट के अंदर है. इससे युवाओं के लिए स्किल युवाओं को अधिक से अधिक जॉब हम उपलब्ध करवा सकें.

महिला सुरक्षा बल 13 से बढ़कर 36 फीसदी हुआ
महिलाओं की सुरक्षा के लिए ईक्यूब के रूप में महिला सुरक्षा बल 13 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी हुआ है. महिलाओं के लिए क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जाएगी ताकि वह छोटे-छोटे काम के लिए किसी से ऋण न लेना पड़े और उन्हें ब्याजमुक्त ऋण मिल सके. इसके लिए बजट की व्यवस्था की गई है. युवाओं को ध्यान में रखते हुए सभी 18 कमिश्नरी में स्पोर्ट कॉलेज बनाए जाएंगे.

2017 से पहले प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण नहीं था

सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण नहीं था, पर्यटन की कोई ठीक व्यवस्था नहीं थी. आज करोड़ों लोग आकर यूपी में धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हैं. 50 हजार नए होम स्टे की दिशा में काम करेंगे. चिकित्सा के क्षेत्र में यूपी ने काफी ग्रोथ की है. पीएम आयुष्मान योजना से पांच करोड़ से ज्यादा गोल्डन कार्ड यूपी के लोगों को दिए गए. दिव्यांग छात्राओं को लिए ई-ट्राईसाइकिल की व्यवस्था की गई है.

लड़कियों की शादी के लिए अनुदान राशि 1 लाख रुपये हुई
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सभी वर्ग की लड़कियों के विवाह के लिए अनुदान राशि रूपये 51,000/- से बढ़ाकर 1.01 लाख रूपये कर दी गयीं है. योजना हेतु 750 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामार्चा यज्ञ में होंगे शामिल:दरियाबाद के दुल्हदेपुर कुटी में आज दोपहर 3 बजे देंगे भाषण

Published

on

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10 फरवरी को दरियाबाद क्षेत्र स्थित दुल्हदेपुर कुटी (बजरंग व्यायामशाला) में आयोजित रामार्चा यज्ञ में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है। अब वे दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति अर्पित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 5 किलोमीटर तक 1000 पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे में तैनात रहेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह अयोध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार एवं आईजी सोमेन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन तथा पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, पंडाल, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कुटी के बाहर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

रामार्चा यज्ञ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के कई प्रमुख संत-महंत, धर्माचार्य और राजनीतिक हस्तियां मंच साझा करेंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी प्रस्तावित है। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, जिला अध्यक्ष सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक बाबा बलराम दास ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ अनेक साधु-संत इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों को ब्रीफ किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा रिहर्सल भी कराया गया है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहनकर प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं, बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग को कार्यक्रम के दौरान डायवर्ट किया गया है तथा वैकल्पिक यातायात मार्ग चिन्हित किए गए हैं।

Continue Reading

Uttar Pradesh

CM योगी बोले-कटे इसलिए थे, क्योंकि बंटे थे:फिर बेटेंगे, तो कटेंगे; बांग्लादेश में रोज दलित हिंदू मारे जा रहे

Published

on

सीतापुर में सीएम योगी ने कहा- अगर सनातन पर संकट आएगा तो देश पर संकट आएगा। बंटोगे तो कटोगे। इसलिए बांटने वाले लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।

भूतकाल में गुलाम इसलिए हुए थे कि हम बंटे थे। भूतकाल में कटे इसलिए थे क्योंकि हम बंटे थे। बांग्लादेश में आज हिंदुओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। वहां रोज दलित हिंदुओं की हत्या हो रही है। लेकिन देश के लोग चुप हैं। इसलिए हमें एकजुट रहना है।

सीएम ने यहां तपोधाम आश्रम में गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल का अनावरण किया। गिरधारी नाथ महाराज पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित शक्तिपीठ के संत रहे हैं। देश के बंटवारे के बाद उन्होंने सीतापुर में आकर अपनी साधना पूरी की थी। जिनकी याद में तपोधाम आश्रम में उनका स्मारक बनाया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल पर पूजा की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल पर पूजा की।

अब पढ़िए सीएम के संबोधन की बड़ी बातें…

अब नैमिष में महंत गिरधारी नाथ को भी जान सकेंगे सीएम ने कहा- जिस तरह पूर्वी भारत में शक्तिपीठ का महत्व है, वैसे ही पश्चिम में हिंगलाज का महत्व है। फिलहाल ये मंदिर पाकिस्तान में स्थित है। वहां हमारे बहुत कम लोग ही दर्शन करने जा पाते हैं।

सीतापुर भारत के सनातन का पौराणिक स्थल है। भारत के पौराणिक स्थलों को पुनर्स्थापित करने का जिम्मा हमने लिया है। 3500 वर्ष पहले 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि नैमिष में की थी और सभी ग्रंथ वही लिखा है। नैमिष ही महापुरुषों की तपस्थली है। अब यहां महंत गिरधारी नाथ को भी लोग जान सकेंगे।

हमारे यहां चीटी को आंटा डालते हैं, ये सनातन की समानता सनातन में पहला ग्रास गो माता और अंतिम ग्रास कुत्ते को दिया जाता है। ये समता का व्यवहार है, जो सिर्फ भारत में मिलेगा। चीटी को भी लोग आटा डालते हैं। कितना भी जहरीला सांप हो उसे भी लोग नागमंचमी के दिन दूध पिलाते हैं। ये सनातन में ही संभव है।

सीएम योगी ने गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल का उद्घाटन किया।

सीएम योगी ने गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल का उद्घाटन किया।

लोगों ने अंगुली पकड़कर गला पकड़ने का काम किया सनातन को तोड़ने का बहुत प्रयास हुआ। कुछ लोगों ने शरण तो ली लेकिन शरणार्थी धर्म नहीं निभाया। भारत की पूरी परम्परा इस से जुड़ी हैं, दुनिया की तमाम संस्कृति और सभ्यता समापत हो गई, लेकिन एक सांस्कृति दुनिया के सामने खड़ी और दुनिया को बसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देने वाली हमारी सनातन परंपरा है।

सनातन ने हर एक को बढ़ने का मौका दिया। मुगल आए, अंग्रेज आए, लेकिन जो लोग आए, धर्म और संस्कृति को लूटने का काम किया। यहां जो भी आया, उसे शरण मिली, लेकिन कुछ लोगों ने यहां शरण लेकर शरणार्थी धर्म का पालन नहीं किया। उंगली पकड़ कर हाथ पकड़ने का काम किया, देश को लूटने का काम किया।

पिछले 11 साल में देश ने तरक्की की चीन बढ़ रहा था और भारत को बढ़ाने का जो प्रयास होना चाहिए था वो नहीं हो पाया। मुगलों ने तो लूटा ही था और अंग्रेजों ने आश्रम पद्धति को खत्म करने का काम किया। देश 1947 में आजाद होता है, तब दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी महज 2 फीसदी रह गई थी।

पिछले 11 वर्षों में भारत की प्रगति देखा होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। अब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अमेरिका और चीन के बाद भारत का नंबर होगा।

जनसभा को लोग सीएम योगी को सुनने पहुंचे।

जनसभा को लोग सीएम योगी को सुनने पहुंचे।

22 जनवरी को हर सनातनी की आंखें नम थीं 22 जनवरी 2024 के बाद भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हर भारतीय की आंखें नम थी। हर घर में दीप जल रहे थे और भारतीय दिवाली मना रहे थे। क्योंकि राम के साथ आत्मीयता का रिश्ता था। काशी में पहले 10 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन अब देखिए कहीं कोई समस्या नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर बन गया। काशी में कॉरिडोर बन गया।

देश में लोग बांग्लादेश पर कुछ नहीं बोलते सनातन कमजोर हो तो देश कमजोर होगा। जाति क्षेत्र और भाषा उसके सामने कोई मायने नहीं रखते। जो बांटने वाले लोग हैं उनसे सतर्क रहिएगा। ये लोग बांग्लादेश में रोज हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर कुछ नहीं बोलते। वो मरने वाला दलित हिंदू है। लेकिन कोई उसपर कुछ नहीं बोल रहा है। कुछ धर्माचार्यों और हिन्दू संगठनों को छोड़कर सब मौन हैं। दलित हिंदू पर सब मौन हैं। इन नेताओं के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। तमाम जातियों के नाम पर बांटना चाहते हैं।

हम लोगों को सनातन को बचाना है देश का दुश्मन आंखे लगाए बैठा है कि कैसे आप बंटेंगे? हम भारतीयों का दायित्व बनता है कि हम भी उस यात्रा के साथ चले और सनातन की सुरक्षा करें। वर्तमान में जो सजग रहता है उसी का भविष्य भी उज्जवल होता है। भूतकाल में गुलाम इसलिए हुए थे कि हम बंटे थे, भूतकाल में कटे इसलिए थे क्योंकि हम बंटे थे। इसलिए बंटना नहीं है। वर्तमान में जो सजग रहता है उसी का भविष्य भी उज्जवल होता है।

Continue Reading

Uttar Pradesh

‘यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ…’ ओवैसी ने CM योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज

Published

on

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले 2027 में होने हों. लेकिन सियासी दल अभी से चुनावी हुंकार भरने लगे हैं. इसमें नया नाम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) का भी जुड़ गया है. असदुद्दीन ओवैसी के भाई और विधायक अकबरुद्दीन ने उत्तर प्रदेश में भी अपनी पार्टी का झंडा लहराने का ऐलान कर दिया. ओवैसी यहीं नहीं रुके और यूपी के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चैलेंज देते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और पार्टी का परचम लहराने की बात कह दी.

अकबरुद्दीन ने क्या कहा? 
अकबरुद्दीन ने जनसभा के दौरान कहा, “इस मुल्क में माथे पर तिलक लगाने वाले का जितना हक है उतना ही सिर पर टोपी लगाने का भी है. ये मुल्क सबका है. इस मुल्क के लिए हमने भी कुर्बानियां दी हैं और सूली पर चढ़े हैं, लेकिन आज सिर्फ बात हिंदू-मुस्लिमों की होती है. मुल्क का मसला क्या केवल हिंदू और मुसलमान हैं. ऐ नादानों इस मुल्क का सबसे बड़ा मसला बेरोजगारी का है, इस मुल्क का सबसे बड़ा मसला है तो वह महंगाई का है. यहां घरों पर छत नहीं हैं, पीने के लिए साफ पानी नहीं और कई घरों में बिजली तक नहीं हैं.”

सीएम योगी को दिया चैलेंज
निजामाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चैलेंज देते हुए कहा,  “मिस्टर योगी ,यूपी आ रहा हूँ, तैयार हो जाओ ,अब यूपी में भी पार्टी का झंडा गाड़ेंगे. हम सभी यूपी चलेंगे और यूपी में अपनी ताकत और अपने झंडे को गाड़ेंगे और वहां भी अपना झंडा लहराएंगे.”

कौन हैं अकबरुद्दीन ओवैसी?
अकबरुद्दीन ओवैसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के बड़े नेता हैं. वह AIMIM के मुखिया असद्दुदीन के भाई हैं.  ओवैसी मौजूदा समय में विधायक हैं और हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा सीट से लगातार 6 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं. 2023 में उनको तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर भी बनाया जा चुका है.  उनका 15 मिनट वाला बयान काफी विवादों में रह चुका है.  2012 में आदिलाबाद में एक रैली में उन्होंने कहा था, “अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए, तो 25 करोड़ मुसलमान दिखा देंगे कि वे 100 करोड़ हिंदुओं के मुकाबले कितने ताकतवर हैं.”

Continue Reading

Trending