Connect with us

Haryana

विकसित गुरुग्राम की दिशा में बड़ा कदम, सीएम सैनी ने शहर में 100 किमी स्मार्ट सड़क और नए अस्पताल बनाने का किया ऐलान

Published

on

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक राजधानी के रूप में गुरुग्राम तेजी से उभर रहा है। दुनिया भर के लाखों लोग इस शहर में रह रहे हैं। आईटी, ऑटोमोबाइल, गारमेंट्स, टेलीकाॅम हब के रूप में विश्वस्तरीय पहचान बन चुकी है। इसे ध्यान में रखकर नाम के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रदेश सरकार ने संकल्प किया है। जल्द ही गुरुग्राम देश का सबसे बेहतर शहर होगा। यह दुनिया के भी बेहतर शहरों में शामिल होगा।

163 वादों पर तेजी से हो रहा काम

मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में सिविल लाइंस के कंपनी बाग मैदान में आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार जो वायदे करती है, उन्हें धरातल पर उतारती है। विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र में किए गए 217 वादों में से 54 वादे मात्र एक वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं, जबकि 163 वादों पर कार्य प्रगति पर है।

11 वर्षों का पेश किया खाका

भाजपा सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में 1,909 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य करवाए गए हैं। पिछले साढ़े 11 वर्षों में क्षेत्र के लिए की गई 67 घोषणाओं में से 39 पूरी हो चुकी हैं और 11 पर कार्य प्रगति पर है। विकास की इस दौड़ में प्रकृति संरक्षण को भी समान महत्व दिया जा रहा है, जिसके तहत शहर के बीचों-बीच छोटे-छोटे आक्सीजन पाॅकेट्स और पार्कों का विस्तार किया जा रहा है।

दीर्घकालीन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और आधुनिक कचरा प्रबंधन तकनीकों के माध्यम से इसे नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम, सोहना तथा पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पांच-पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि गुरुग्राम की पेयजल व्यवस्था को आने वाले 50 वर्षों तक सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ी एवं दीर्घकालीन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

सड़क को एलिवेटेड किए जाने की भी मांग रखी

भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य व पूर्व सांसद सुधा यादव ने कहा कि गुरुग्राम विकासशील न रहकर विकसित होना चाहिए। जो कुछ कमी हो, वह पूरा होना चाहिए। उन्होंने पटौदी रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने एवं सेक्टर-10ए से लेकर गाडौली तक सड़क का निर्माण कराने सहित कई मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में कम से कम चार जिला नागरिक अस्पताल एवं चार सब्जी मंडी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने हीरो होंडा चौक से लेकर कैप्टन उमंग भारद्वाज चौक तक की सड़क को एलिवेटेड किए जाने की भी मांग रखी।

विधायक मुकेश शर्मा को दी बधाई

महारैली के संयोजक विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा बन रहा है। मुख्यमंत्री 24 घंटे प्रदेश के विकास में लगे हैं। थकते नहीं हैं। हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। प्रदेश को सच्चा व ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के विकास को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं विशेष दिलचस्पी ले रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही नाम के अनुरूप गुरुग्राम दिखाई देगा। मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने विधायक मुकेश शर्मा को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

साइबर सिटी की 100 किलोमीटर से अधिक सड़क हाेगी स्मार्ट

विकसित गुरुग्राम महारैली में विधायक मुकेश शर्मा द्वारा रखी गई अधिकतर मांगों को मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। अन्य मांगों के ऊपर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

विधायक मुकेश शर्मा द्वारा की गई मांगों के तहत मुख्यमंत्री ने शहर की 100 किलोमीटर सड़क को स्मार्ट बनाने, गुरुग्राम पुलिस लाइन के निकट गोशाला मैदान में लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से नए विद्यालय भवन का निर्माण कराने, नेहरू स्टेडियम में पुराने खेल हास्टल के स्थान पर नया आधुनिक खेल हास्टल बनाने, गुरुग्राम में 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू करने, जिला नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने, वजीराबाद में पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर 50 बेड का अस्पताल बनाने, वजीराबाद गांव में मैत्री वन को शीघ्र पूर्ण कराने, खाटू धाम के लिए धार्मिक संस्था द्वारा आवेदन किए जाने पर नियमानुसार प्लाट उपलब्ध कराने, सेक्टर-29 में सिटी बस टर्मिनल का निर्माण कराने, पुराने बस अड्डे के शिफ्ट होने के बाद वहां सिटी बस डिपो व अन्य सुविधाएं विकसित कराने, बायोडायवर्सिटी पार्क में लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने, गुरु द्रोणाचार्य एवं माता शीतला के नाम पर शहर में प्रवेश द्वार बनाने, राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में श्मशान घाट बनाने, कमला नेहरू पार्क एवं गांव सिलोखरा में सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा की। शहर के सबसे बड़े व पुराने सदर बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने सहित कई विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने घोषणा कर महारैली में उमड़े जनसैलाब को गदगद कर दिया।

तालियों से गूंज उठी महरौली

मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान महरौली स्थल कई बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा। महारैली का संचालन भाजपा जिला प्रभारी संदीप जोशी ने किया। इस मौके पर पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल यादव, भाजपा गुरुग्राम महानगर के जिलाध्यक्ष अजीत यादव, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, पूर्व मेयर मधु आजाद, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला आदि मंच पर मौजूद रहे।

घंटों ट्रैफिक व्यवस्था रही प्रभावित

महारैली में इतने लोग पहुंचे कि कंपनी बाग मैदान छोटा पड़ गया। इससे काफी लोग महारैली स्थल के नजदीक से ही वापस लौट गए। इस वजह से सिविल लाइंस, झाड्सा रोड, रेलवे रोड, शीतला माता रोड, जेल रोड पर घंटों ट्रैफिक का दबाव रहा। वापस लौट रहे लोगों ने कहा कि महारैली लेजर वैली मैदान में होनी चाहिए थी। विधायक मुकेश शर्मा ने मंच से ही घोषणा की कि अगली बार महारैली लेजर वैली मैदान में की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

हरियाणा CM सैनी ने बताई बजट की बारीकियां:बोले- केंद्रीय करों से 20 हजार 772 करोड़ मिलेंगे; विपक्ष गढ़ रहा झूठे आरोप

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में केंद्रीय बजट की बारीकियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश करता है। इस बजट में विकसित भारत के स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों को रखा गया है। केंद्र में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को लगभग 12 लाख 20 हजार करोड रुपए तक बढ़ाया गया है।

युवा कौशल विकास व शिक्षा क्षेत्र के लिए 1 लाख 39 हजार करोड़ रुपए का किया प्रावधान किया गया है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपए का विशेष फंड रखा गया है, इसका सीधा लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को मिलेगा।

हरियाणा को इस सेक्टर में मिलेगा लाभ

सीएम ने बताया, स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए भी 7500 करोड़ रुपए के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम और और मजबूत होगा। महिला रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगभग 8000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बायोफार्मा शक्ति पल के अंतर्गत 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य और संरचना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए वह मेडिकल टूरिज्म के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का समर्थन दिया गया, इससे गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक और करनाल जैसे क्षेत्रों में फार्मा क्लस्टर मेडिकल कॉलेज और आधुनिक अस्पतालों को नई गति मिलेगी।

एग्रीकल्चर सेक्टर में मिलेगा लाभ

सीएम ने बताया, कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने से हमारे दक्षिण हरियाणा और शुष्क क्षेत्र में किसानों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक, कॉम्पोनेंट और बायो फार्मा को बढ़ावा देने की योजनाओं से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में नई निवेश परियोजनाएं आएगी।

200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन का निर्णय पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे पारंपरिक औद्योगिक शहरों को नई ऊर्जा देगा।

रेवले सेक्टर में भी मिलेगा फायदा

हाई स्पीड रेल, शहरी आर्थिक क्षेत्रों और टियर 2 व टियर 3 शहरों पर ध्यान देने से रोहतक, हिसार, करनाल, सिरसा और रेवाड़ी जैसे शहरों में रोजगार आधारित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। बजट में ग्रीन एनर्जी और बैट्री स्टोरेज पर जोर देने से हरियाणा में सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं का विस्तार होगा।

टैक्स प्रक्रिया में सरलता, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दावों पर शुल्क में छूट और शिक्षा का इलाज पर खर्च कम होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

केंद्रीय करों से 20 हजार करोड़ मिलेंगे

हरियाणा को रेलवे क्षेत्र के लिए 3566 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक बनाया जा रहा है। यह रेलवे पुल हरियाणा को एक मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करेगा।

वर्ष 2026 27 में हरियाणा को केंद्रीय करों से लगभग 20 हजार 772 करोड रुपए मिलेंगे। यह राशि पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से करीब 5547 करोड़ रुपए अधिक है। 16वें वित्त आयोग से मिलने वाले अतिरिक्त संसाधन हरियाणा को और तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाने में मदद करेंगे। यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।

Continue Reading

Haryana

‘इनके नेताओं को बजट समझने के लिए काउंसलिंग की जरूरत’, CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को घेरा

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बजट विकास, युवाओं के लिए नए अवसर, महिला सशक्तीकरण और गरीबों के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है. उनके अनुसार, यह बजट हरियाणा के लिए भी कई नई संभावनाएं और लाभ लेकर आया है.

‘आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदले जाने पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार’

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट किए जाने पर भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह फैसला देशभर के अनगिनत लोगों के लिए गर्व का विषय है और इससे महान संत गुरु रविदास महाराज के विचारों और योगदान को सम्मान मिलेगा.

नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि हाल ही में अयोध्या धाम, जो भगवान राम की जन्मभूमि है, वहां बने एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि पर रखा गया है. इसके साथ ही हरियाणा के हिसार में बने एयरपोर्ट को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट नाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से आने वाली पीढ़ियों को इन महान व्यक्तित्वों की शिक्षाओं और विरासत से परिचित होने का अवसर मिलेगा.

‘कांग्रेस नेताओं को बजट समझने के लिए ‘काउंसलिंग’ की जरूरत’- सीएम सैनी 

बजट को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को जो इस बार जो दिया है, वह कांग्रेस के लिए सपने से भी परे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रही, लेकिन आज जो काम मोदी सरकार कर रही है, उसकी तुलना करना भी आसान नहीं है. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री हरियाणा के लोगों से विशेष प्रेम रखते हैं और उनके नेतृत्व में ही हरियाणा एक विकसित राज्य बनेगा.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बजट का सबसे ज्यादा फायदा हरियाणा के किसानों और युवाओं को मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बजट समझ में ही नहीं आया है और तंज कसते हुए सुझाव दिया कि कांग्रेस नेताओं को बजट समझने के लिए ‘काउंसलिंग’ लेनी चाहिए और पूरी तरह समझने के बाद ही प्रतिक्रिया देनी चाहिए.

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि पार्टी अंदरूनी गुटों में बंटी हुई है. कई नेताओं ने तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पूरे बजट भाषण खत्म होने से पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट कर दी थी.

Trending