Connect with us

Chandigarh

राजस्थान के चुनावी रण में अब सक्रिय दिखेंगे हरियाणा के दिग्गज, जजपा पहली बार राजस्थान में आजमा रही है किस्मत

Published

on

चंडीगढ़ : राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब हरियाणा के राजनेता भी दीपावली पर्व के बाद पड़ोसी राज्य राजस्थान में सक्रिय नजर आएंगे। इस कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, बिजली एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के चुनाव सह-प्रभारी कुलदीप बिश्नोई, इनैलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व तोशा की पूर्व विधायक किरण चौधरी सहित अनेक बड़े नेता राजस्थान में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के अलावा नवंबर माह में ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं तेलंगाना जैसे राज्यों में भी चुनाव प्रस्तावित हैं। इन चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दल जोर-आजमाइश में जुटे हुए हैं। विशेषकर पड़ौसी राज्य राजस्थान के विधानसभा चुनाव पर हरियाणा के भी राजनीतिक विश्लेशकों की विशेष तौर पर नजरें लगी हुई हैं।

खास पहलू यह है कि हरियाणा का प्रभावी क्षेत्रीय दल जननायक जनता पार्टी तो राजस्थान की 20 विधानसभा सीटों पर चुनावी ताल ठोक रही है। इसी तरह से कांग्रेस की ओर से राजस्थान चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में चुनाव सह-प्रभारी लगाया है, तो इसी तरह से कांग्रेस ने तोशाम की विधायक किरण चौधरी को राजस्थान में समन्वयक नियुक्त किया हुआ है, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा व रणदीप सिंह सुर्जेवाला छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हैं वे इस प्रचार के समाप्त होते ही 15 नवंबर के बाद राजस्थान में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि कुमारी सैलजा व सुर्जेवाला छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी होने के नाते लंबे समय से इन्हीं प्रदेशों में डेरा डाले हुए हैं। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। इसी प्रकार से मध्यप्रदेश में भी 17 नवंबर को चुनाव होने हैं और 15 नवंबर तक दोनों राज्यों में प्रचार बंद हो जाएगा। ऐसे में 15 नवंबर के बाद कांग्रेस के ये बड़े नेता भी राजस्थान में एक्टिव नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व धनखड़ के अलावा कुलदीप व भाजपा के सांसद भी करेंगे प्रचार

राजस्थान के चुनावों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शुमार हैं। दीपावली व भैया दूज के बाद मनोहर लाल खट्टर राजस्थान में पार्टी के लिए विभिन्न सीटों पर प्रचार करेंगे। इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी राजस्थान में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। 13 व 14 नवंबर को धनखड़ मध्यप्रदेश में प्रचार करेंगे और 15 नवंबर से धनखड़ 23 नवंबर तक लगातार राजस्थान में रहेंगे और इस दौरान वे  7 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। हरियाणा सरकार में बिजली व जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह भी 15 नवंबर से राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। चौ. रणजीत सिंह 15 नवंबर को सादुलपुर एवं श्रीगंगानगर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेंगे और उसके बाद अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से हिसार व भिवानी के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्रोई को राजस्था में चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है और वे लगातार राजस्थान में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। टिकटों की सूची फाइनल होने के बाद अब एक बार फिर से त्यौहारी सीजन के बाद कुलदीप बिश्रोई चुनावों तक राजस्थान में ही सक्रिय रहेंगे। खास बात यह है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार कुलदीप बिश्रोई अपने 9 समर्थकों को टिकट दिलाने में भी कामयाब हुए हैं। इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा के कुछ मंत्रियों व सांसदों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandigarh

पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक

Published

on

मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।

यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Continue Reading

Chandigarh

Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।

Continue Reading

Chandigarh

विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी

Published

on

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत


घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।

इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

खाद्य विभाग को भेजे सबूत


ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कैफे की सफाई


दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।

Continue Reading

Trending