Connect with us

Weather

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले चार दिनों तक भारी बारिश

Published

on

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है, जिसमें आने वाले दिनों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणपूर्व अरब सागर और निकटवर्ती मालदीव क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश लाएगा।
आईएमडी ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में दो ताजा, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेंगे, जिससे जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है.

देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के मौसम की बात करें तो अगले कुछ दिनों में यहां ठंड बढ़ने वाली है. इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से भी अपडेट सामने आया है. अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर जाएगा. इसके साथ ही कोहरे का असर भी दिखना शुरू हो जाएगा। आईएमडी के मुताबिक सोमवार 11 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

Punjab में अगले दो दिन तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट

Published

on

 पंजाब में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने रविवार और सोमवार को पंजाब में आंधी तूफान के बीच वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

कई जगहों पर वर्षा के बीच ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि 30 मार्च को हवा की गति बढ़कर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और इस दौरान सामान्य से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। हालांकि, 31 मार्च और एक अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मौसम सामान्य बना रहेगा। इससे पहले शनिवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा।

पटियाला और बठिंडा में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, फिरोजपुर और फाजिल्का में तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

Continue Reading

Punjab

Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी; धूल भरी आंधी की आशंका

Published

on

पंजाब का मौसम शनिवार से एक बार फिर से बदलने की संभावना है। मौसम को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है जोकि शनिवार से सोमवार तक जारी रहेगा। इस बीच धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

इससे पहले वीरवार भी मौसम का येलो अलर्ट रहा। पंजाब के कुछ हिस्सों में धूप निकली, धूप के साथ-साथ बादल में बने। जिला पटियाला में दिन का तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसके बाद फरीदकोट का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, मोहाली और रूपनगर का तापमान क्रमश 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चौबीस घटे में राज्य का औसतन ताममान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 28 मार्च से 30 मार्च तक दोबारा मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, 30-40 किमी गति के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Continue Reading

Punjab

Punjab Weather: चार दिन बाद साफ हुआ मौसम, निकली धूप; 23 डिग्री पहुंचा तापमान

Published

on

पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा और हलके बादल छाए रहने के बाद शनिवार को गुरदासपुर व आसपास के इलाकों में मौसम साफ हो गया। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

धूप निकलने का असर तापमान पर भी दिखा और पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से लगातार ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे थे। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। लोगों ने संदूकों में समेटे हुए गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए थे।

शनिवार को धूप खिलते ही शहर की दिनचर्या सामान्य हो गई। सुबह के समय आसमान पर हलके बादल छाए हुए थे, मगर दोपहर तक धूप तेज होती गई।

लोग पार्कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई, जो पिछले दिनों खराब मौसम के कारण सुनसान नजर आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।

मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी-जुकाम की समस्या

पिछले कुछ दिनों में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। माहिर डाक्टरों का कहना है कि तापमान के अचानक बढ़ने व कम होने के चलते लोग खांसी, जुकाम, बुखार व गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

अस्पतालों में ओपीडी में इस तरह की शिकायत लेकर आने वालों मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डाक्टरों के अनुसार, अभी मौसम पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रहती है।

लोगों से अपील अपना पूरी तरह से रखें ध्यान

इस बदलते मौसम में शरीर को ढलने में वक्त लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना पूरी तरह से ध्यान रखें। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

गुनगुना पानी पिएं व बाहर के खाने-पीने से बचें। डाक्टरों ने सलाह दी है कि अगर खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें और समय पर डाक्टर से सलाह लें।

Continue Reading

Trending